ज़िन्दगी आज चाँद पर पहुँच गई है। मगर फिर भी हम ज़मीन को भुला नहीं पाये। क्योंकि ज़मी की ये मिट्टी हमें अपनी तरफ खींचती है। कुछ भी हो आज लोगों ने अपने आसपास में ही हर जरूरत और जीने लायक सारे ऐश-आराम तैयार कर लिये हैं। जिने वो कभी कल्पनाओं में ही देखा करते थे। जिस चाँद पर आज जीवन के चिन्ह और नुस्खे खोजे जा रहे हैं। वो कभी एक सपना था। जिसे साकार होने में वक़्त लगेगा। कल का क्या भरोसा कल क्या हो? कल को देखना हमारे बस में नहीं तो क्या हुआ। इस कल के सवाल से तो सिर्फ वक़्त ही पर्दा उठा सकता है।
अपना आज तो हम खुद बना सकते हैं। ये आज को बनाने वाली कोशिश ही शायद हमारे कल की तस्वीर बना दे।
इसलिये सरज़मी पर बने इस चाँद के करीब रह कर हम खुद को तसल्ली दे लेते हैं। जी हाँ, इस चाँद का पूरा नाम है चाँद सिनेमा। जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में स्थित है। जहाँ पर त्रिलोकपुरी के ही क्या इस के आजु-बाजू बसे लोग बड़े शौक से यहाँ फिल्मों को देखने आते हैं। हर दिन चार शोह। दिखाकर चाँद सिनेमा बिना थके अगले दिन की तैयारी में जुट जाता है। वो एक सिलसिलेवार पेशकश लोगों के दरमियाँ रखने की कोशिश करता है। चाँद सिनेमा ईंट-पत्थरों से सुन्दर और लुभानी बिल्डिंग ही नहीं है बल्की ये वो जगह है जहाँ नैतिक और अनैतिक परीवेशों का मिलन होता है।
इस जगह में हर कोई एक तलाश लेकर आता है और एक नया आंनद को पाकर फिर अगले ही क्षण किसी और आनंद की तलाश में उतर जाता है। जो शख़्स अपने जीवन के प्रगाढ़ता को बनाये रखने के लिये यहाँ आते हैं। वे ये जानते हैं की महत्वाकांक्षा को अहसास तले ही पाला जा सकता है । बिना अहसास के महत्वाकांक्षा अधूरी है और महत्वाकांक्षा के बिना अहसास अधूरा है। ये वैसा ही है जैसे रेशम का कीड़ा पेड की पत्तियाँ खाकर रेशम उगलता है। वो जगह निरंतर अपने मंथनो में व्यस्त रहती। सिनेमा हॉल के पर्दे पर लोग अपनी काम की ज़िन्दगी मे खोई हुई भूमिकाओं और अदाकारिओ को फिल्मी पर्दे पर पूरा होते देख फूले नहीं समाते थे। लोग दिनभर की अपनी परिवृत्ति को यहाँ लाकर छोड दिया करते थे।
हर आदमी में एक अभिनेता छुपा है बस, जरूरत है तो उसे तलाशने की। जो दैनिक जीवन को एक तरह का सर्जिवन प्रदान करता है। किसी तरह समाज के चंगुलो से बाहर निकलकर अपने शरीर को कुण्ड रूपी माहौल में डुबा देने की इच्छा को पूरा करना होता था।
ये मुकम्बल होता था लोगों के पेचिदा हालातों की जकड़न से। जो निराशावादी प्रेणाओ से जुदा होकर अपने में ज्योतिमान उजाला लिये ज़िन्दगी के अन्धेरों को दूर कर देना चाहती थी। जगह-जगह स्थित सिनेमाघरों की ये पहलकदमी रही की कार्यक्रम के साथ कलाकारों के माध्यम से लोगों के मिलने की वजह बनाई जा सके। वो कोना जो शायद देश , घर , चीजें, परीवार के अन्य विभाजनों से अलग अविभाजित रहा। जिसमें एक-दूसरे को चाहने और पाने की क्षमता बनी रही। वो अभी ज़िन्दा है। सदाबहार है। जिसमें लोगों की महानता उनके बड़कपन मे बदल गई। फिल्मी जगत जो आम जीवन के रू-ब-रू होने का बहुत बड़ा फ्रेम है। जिसमें नायक-नायिका के जरीये कहानी की बहुत सी अभिव्यक्तियों और चरित्रों को उभारा जाता है। जो वास्तविक तौर से समाज का मनोरंजन नहीं बल्की समाज के ही समुहदाय मे जी रहे लोगों का ही एक आईना है जिसमें इंसान की अंनगिनत छवियाँ विराजमान है।
फिल्में लोगों को क्यों भाती है? इस बात का पता उनके विचलित मन की दशा का अन्दाजा लगाने से पता चलता है। जिसमें हर श्रेणी का के लोग आते है। वो फिर चाहे बच्चे हो या जवान और बुर्जुग सब को मन की कामनाओ का आनंद उठाने का अधिकार है।
ज़िन्दगी के असल सत्य से दूर और क्ररू सच्चाइयों से परे रहकर जीवनयापन करने वाले लड़कों का हुज़ुम चौक के नुक्कड़ पर रोज़ाना जुड़ा करता था।
तब कम उर्म के लड़कों को किसी फिल्म या घटना से अपरिचित रखा जाता था। सब अपने बच्चों को अच्छा पढ़ाना और कुछ बनाने कि जिज्ञासा लेकर अपने घर की दहलीज़ पर बैठे ख़्यालों में वक़्त के टुकड़ों को सियां करते थे। पर वो सब लोग इस बात से अन्जान रहते थे की उनके बच्चे भी चाँद सिनेमाघर की चौखट को एक बार तो जरूर चूमना चाहते है। यकिनन ये इरादा बूरा नहीं था पर मुफलसी के रहते हर कोई पैसे ख़र्च करने के बारे मे दस बार सोचता था। आदनी का सब पर एक ही ज़रिया था मजदूरी जो पसीने का मूल तक नहीं उतार पाती थी जिसमें सिर्फ घर का गुजारा ही संम्भव हो पाता था।
करीब बीस साल पहले दिल्ली का कुछ और ही मंजर हुआ करता था। जिसमें शहर, बस्तियाँ, बाज़ारों और खासी जगहों का नक्शा भाविष्ये के मजबूत पैमाने पर आँका गया था। जात-पात और ऊँच-नीच से लैस उस जमाने में कई अजीबो-गरीब धारणाओं में पल रही इच्छाओं को कहीं किसी कोने में अपने से सींचा जा रहा था।
दूसरी तरफ नाबालिक लड़के-लड़कियों को अपनी मन-मर्जी करने का कोई हक नहीं होता था। तब विज्ञापन और कई सूचनाओं के माध्यमों को आम जीवनयापन करने वाले लोगों एक-दूसरे पर प्रतिबन्द लगा कर रखते थे।
जो अपने -अपने बच्चों को अपने रिती-रिवाज़ों में बाँधे रखने की शाजिश जैसा ही था। कोई ये नहीं चाहता था की उसका बच्चा घर से बाहर किसी और जगह में बसी अवधारणाओ का शिकार हो। तब गलियाँ इतनी छोटी नहीं हुआ करती थी जितनी आज है। हर किसी का अपना आंगन हुआ करता था। सब के मुँह पर किसी न किसी फिल्म और नाटक का जिक्र रहता था।
रोजाना काम से भरी थकावट से निज़ात पाकर शरीर को आरामदय बनाकर सिनेमा घरों की चर्चा हुआ करती। दिल्ली के कई बाँटे गए इलाकों में सिनेमाघरों का नशा चढ़ा हुआ था। सब अपने परिजनों को दूर -दूर तक ये संदेशा दे आते थे की बच्चों को सिनेमा घर न भेजें वे बिगड़ जायेगें। माँ-बाप वास्तविक ज़िन्दगी में पल रही कल्पना परीर्चित नहीं थे। फिर भी सब पूरी तरह से एक नई नस्ल पर विरासतों की मोहर लगा दी जा चूकी थी। मगर जुगनूओं की टिम-टिमाती रोशनिओ को भला वो काला अन्धेरा कब तक छुपाये रहता? किसी को क्या मालूम था की वक़्त उनके साथ क्या कारिस्तानी करने वाला है। मौत ने सब के लिये एक लाक्षागृह बना रखा है जिसकी सिमाओं में दाखिल होते ही मन बैचेन हो जाता है। जैसे कोई मशाल लिये हमारी तरफ आ रहा है और हम भाग रहे हैं।
उस जमाने में किसी न किसी बहाने कभी अपने घर में तो कभी किसी और के घर में जाकर केबल टीवी का मज़ा लिया करते थे। तेजी से बदल रहे दौर में केवल टीवी द्वारा फैलाई गई होड़ को लोगों ने गलत साबित करने की कोशिश की थी।
सन, 1980 के अन्तराल में कई अफ़वाहों को इस बदलते जमाने का एक नया आईना बतलाया गया। जिसमें नज़र आने वाला पड़ाव बदनामी के अन्धेरों में छुपा दिया गया। वो समय इतिहास की चट्टानों से टकराने की क्षमता रखता था। मगर समाजवादि परम्पराओं का बीता काल लोगों के दिलो-दिमाग पर हावी था। ज़िन्दगी का उजाला हर किमत पर अन्धेरो की कालकोठरी से बाहर आने को ऊतारू था। अगर आज कहा जाये की फिल्म के आने से पहले कुछ नहीं था जो आज है तो ये जीवन के खिलाफ होगा। फिल्म तो प्रभावशाली और अतिशयोक़्ति लेकर फैलने वाली जिज्ञासा की उपज है। इसे भला हम कैसे नकार सकते हैं। चाँद सिनेमा का भी इसी तरह का सफ़र है जो आम दिनों को रोजाना एक अधभूत अभिव्यक़्तियों में रूपान्तर कर देता है। जो सड़क से गुज़रते शख़्सों के दिलों में आरमान जगा देता है। अपनी ज़िन्दगी के प्रति निष्ठावान लोग जैसे कई दार्शनिक प्रस्तूतियाँ बनाते जा रहे। अनंत संस्कृति में जीते हुए भी हर दिन अपने वज़ूद का नया दिन बनाते जा रहे हैं।
राकेश
Saturday, June 13, 2009
सवाल एक मगर जवाब अनेक...
हम सवालों के बारे मे क्या जानते हैं? सवाल क्या हैं और अपने साथ क्या लिये चलता है? क्या हम ये भी जानते हैं कि एक सवाल के कितने जवाब हो सकते हैं?
वैसे - हर सवाल अपने साथ मे कोई व किसी भी प्रकार का बंधा हुआ जवाब लिये नहीं चलता। वो तो अपने संदर्भ मे कई अनुभवों की अपेक्षा रखता है। सवाल एक न्यौता होता है अपने अन्दर कई अन्य तरह के जवाबों को रख पाने की और उनकी असीमता को खोज पाने की।
हर सवाल की अपनी एक गहराई होती है जिसमे अनुभवों की तारें जुड़ती रहती हैं और तारें क्या हैं? क्या किसी चीज़ का खोलना है?, फैलाना है?, पैमाने तलाशना है? आखिर मे क्या है?
जवाबों की असीमता हो देखने की कोशिश में ऐसा महसूस होता है कि कुछ भी नहीं है जो बंधा हुआ है, मजबूत है, ठोस है, पैक है या फिर अकड़दार है। सवालों से पनपी ये जवाबों की दुनिया एक तरल अहसास के साथ मे बहती है और अपने को गढ़ने के नये - नये आयाम तलाशती है।
कभी - कभी तो लगता है कि जैसे कुछ तो है जो फिक्स है। हर जवाब का एक आकार है मगर फिर बात आती है की किसी भी जवाब के साथ मे चौंकाने का रिश्ता क्या बन पाता है?
जवाब और उसको बताने के बीच मे हम खेलने लगते हैं। जिसमे नये शब्द, नई सोच, नये अनुभव और नई समझ की असीमता समाई होती है।
अगर हम एक सवाल को और सोचे की, सवालो के साथ मे जवाबों का क्या रिश्ता होता है? खाली पूछताछ या निवारण का, शायद नहीं।
कहानी कभी जवाबों मे नहीं घूमती मगर कहानी का आधार और आकार जवाबों मे तलाशा जाता है। तो हम किसी बंधे जवाब पर कहानी के कितने अन्दर जा पाते हैं? मेरा खुद का परिवेश ही मेरे जवाबों मे घूमने का अवसर देता है। जिसमे सवालों की भूमिका मुझे खोलने और फैलने के न्यौते देती है। अक्सर हम अपने किसी बंधे पैमाने को रखे हुए जवाब मानते हैं। और उसपर भी कई शब्द और बातें हम पर होती है उसे कह पाने की मगर वो मांग क्या हो जो वो भी निकल कर आये?
मान लेते हैं - सवाल एक तस्वीर की भांति हैं और जवाब एक शिर्षक है। जिसको हम उस तस्वीर पर रखकर, कभी उससे दूर होकर, कभी उसे देखकर, कभी उसे सुनकर , कभी उसे समझकर, कभी उसे महसूस करके या कभी उसे किसी याद मे जाकर देख सकते हैं।
सवालों पर बहस का केन्द्र भी तो कुछ होता है। वो समझ भी हो सकती है और परिवेश भी। जो विभिन्न - विभिन्न अनुभव से होकर आता है। जिसमे सही या गलत का कोई मापदण्ड नहीं होता।
सवालों की दुनिया से निकलकर जब जवाबों की चौखट पर जाते हैं तो क्या मिलता है? ये सवाल हमें नई दरवाज़े खोलने के समान उभरता दिखता है।
लख्मी

Wednesday, May 27, 2009
कपड़े प्रेस करने का धड़ा...
राम बनाये जोड़ी एक अन्धा एक कोड़ी।
ये बोल सुने-सुने से लगते हैं। शायद ही कोई इन पंक्ती को पहचान ने से इन्कार कर सकता।
राम जाने कौन से जन्म मे मैनें पून्य किये थे जो ऐसी औरत मिली। जो मेरे ख़्याल आने से पहले ही मेरे आगे खड़ी हो जाती है। जैसे कोई दुआ कबूल हो गई हो। दोनों में एक-दूसरे के लिये बड़ा प्यार था। उम्र के काफी साल साथ-साथ बिताने के बाद भी उतनी ही महब्बूत दोनों में थी जितनी शादी के खुशनुमा और बेहद जवाँ दिनों में होती थी।
लोहे की गर्म चमकती सतह पर पानी की छीटें मारते ही पानी फौरन भाप बनकर उड़ जाता। उनके हाथों की मोटी-मोटी कलाइयाँ थकने का नाम ही नहीं लेती थी। दिनभर अपने धड़े पर खड़े-खड़े कोयले की प्रेस को वो कपड़ों के ऊपर फिराते रहते। एक आदमी और क्या चाहाता है। हर कामयाबी उसके कदम चूमे। इसी हसरत को वो दिल में पाले रहते थे।
आँखों में वो एक हरकत लिये जब शाम को अपनी घरवाली से पूरे दिन की थकावट को लेकर सुस्ताते हुए कहते,
"अरी बुढिया सुनती है का मेरा पव्वा ला के दे।"
वाकई ये उनकी एक दरख्वास्त होती थी अपनी जान से प्यारी अर्धागनी के रू-ब-रू। बहुत मुमकिन से सवाल के जवाब में वो कहती, "बूढापे में ज़ॉयादा मुँह से लगाओगे तो खा जायेगी ये शराब निगोड़ी।"
उनकी बात पूरी नहीं होती की राम जी जोर से हंस पड़ते उन कर मुँह के सारे दाँत उखड़ चुके थे पर मन में उठी हलचल को किसी तरह व्यक़्त तो करना होता था सो वे गले से तेज़ आवाज़ निकाल के हँसने का मज़ा ले लेते।
"तेरा एहसान होगा मुझ पर जा ला कर दे दें। मेरी टाँगों से अब चला नहीं जाता।"
कितना भी इनके भले का सोचो पर ये है की हर बार जोखिम उठाते हैं। डॉक्टर ने शराब पीने को मना किया है। पर इन की जिद्द के आगे मेरी कब चली है जो आज चलेगी। अम्मा सारी बातों को अपनी आँखों में आंसू लिये बता रही थी। उनकी आँखे पत्थरा गई थी। तख्त के उपर ठन्डी लोहे की प्रेस खुली पड़ी थी। मोटी चादर के नीचे दबा काला कम्बल जिसका कोना निकला पड़ा था तख्त को अम्मा ने ग्राहको के कपडे प्रेस करने का धड़ा बना रखा था पर रात मे वो इस धडे पर सोया करती थी। पानदानी मे पान की छाली कथ्था तम्बाकू की पुड़िया छाली काटने का कटर रखा था।
उनका पान खाने का कोई इरादा नहीं था। नहीं चेहरे पर नींद झलक रही थी। वो एक ऐसे एहसास मे डूबी थी जिस को अपने करीब पाने से ही उन की रूह को जैसे किसी का शरीर मिल गया हो। अम्मा जो राम जी की बीवी है वो राम जी अब इस दुनिया मे नहीं रहे पर अम्मा उन के बनाये प्रेस के धडे को अब तक चला रही है।
अपने कपड़ों पर प्रेस कराने वाले सब लोग राम जी की बीवी को अम्मा कह कर पूकारते है। उनका असली नाम कोई नही जानता पर नाम भी छुपने वाली चीज नहीं एक दिन तो बाहर आना था।
"सीता सुन तो सही।" इस नाम से बाबा राम अम्मा को बुलाते थे। उन्होनें जब खाली पड़े पव्वो की तरफ देखा तो नज़र चन्द लम्हो के लिये वहीं रूक सी गई। मैनें पूछने की बहुत कोशिश की सवाल किये पर अम्मा नहीं बोली मानो जैसे किसी खामोशी ने उनके होठों को सिल दिया हो।
बात कुछ देर के थी रूक गई। कुछ सवाल ऐसे होते हैं जिनका जवाब नहीं दिया जाता बस, उन्हे अपने में गड़ लिया जाता है जब तक की हम अपने को न भुला दे। याद रहे तो ये की किस के लिये खुद को भुलाया।
चूंहो के मोटे-मोटे बिल अम्मा के छप्पर तले चारों ओर जमीन मे खुदे पड़े थे। मैने दोबारा कोशिश की, "क्या बात है?"
उनका अब उत्तर मिला, "क्या बात हो सकती है जो हुआ सो हुआ। तेरे बाबा की याद आ रही है।"
जब मैनें उनकी सारी बातें सुनी तो मेरे मन मे कई विचार कोधने लगे। बाबा जाग रहे हैं और अम्मा सुबह मन्दिर जाने के लिये पुजा की थाली सजा रही है। जब देखो बीडियाँ। बीडियाँ कोने-कोने मे अध्जली बीड़ियो का ढेर लगा रखा है आखिर काम करने वाली है ना। मर गई तो मुझे भी इन बीड़ियों की तरह फूँक देना। वो मुस्करा कर कहत, "तुझसे पहले मैं मरूगाँ।"
दो बच्चो को लेकर राजस्थान से ये दोनो मियाँ-बीवी आये थे। बच्चे बड़े हो गये। शादी के बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला ले लिया। राम जी और अम्मा दोनों अकेले आकर पार्क के कोने से सटाकर एक ठिया बनाने लगे। अम्मा और बाबा के प्रेम से बोलने और इज्जत पाने से गली के सारे लोग उन्हे राम-राम करते निकल जाया करते थे। बातचीत में समझ आ रहा था की राम जी और सीता जी की बकायदा सब से अच्छी बोलचाल थी। दोनों तो नहीं पर उनमे से एक जरूर है जो अब तक उस जगह को महीने हफ़्तों में आकर देख जाया करता है।

लच्छे चुश्की गर्मी की मिटाये खुश्की...
"दो रूपये में मन को तरोताज़ा किजिये। लच्छे चुश्की गर्मी की मिटाये खुश्की। जो खाये वो ललचाये जो न खाये वो पछताये।"
रेहड़ी पर बर्फ को घीस-घीस कर खिलाने वाले सुखीराम जी ने अपनी बर्फ की रंग-बिरंगी गोला, चुश्की का सब को दिवाना बना रखा था। हाथों की करामात भी अनोखी होती है कहा से क्या बनाकर निकाल दे ये जुगाड़ कुछ पता नहीं चलता है।
शादी पार्टी या जन्म दिन हर कार्यक्रम मे वो अपनी रेहड़ी पर समान लगाकर होने वाले कार्यकम्रो के दरवाजे के पास खड़े होकर बर्फ के गोले बेचा करते। बहुतों की तरह उनका भी शहर से रिश्ता किसी न किसी दास्तान जुड़ा है।
एक बातचीत के दौरान उन्होनें बताया की वे तेरह साल के थे। जब गाँव से भाग आये फिर यहाँ अपने जीजा के साथ मिलकर कई छोटे बडे काम किये फिर एक ही आखिरी काम जो बर्फ कि फैक्ट्री में काम आया था बिना किसी डिगरी के सार्टीविकेट के उन्होनें शहर में अपनी एक पहचान बनाई जिसे देख कर उनका अपना माहौल बदल ही जाता है।
सुखीलाल अब अपने बीवी बच्चों के साथ हैं पर रेहड़ी पर चलते-चलते कई बातचीत ये करने लग जाते है और गुज़रे जमाने के हवाले से कुछ अलग इस वक़्त की कल्पना करते हैं।
राकेश"दो रूपये में मन को तरोताज़ा किजिये। लच्छे चुश्की गर्मी की मिटाये खुश्की। जो खाये वो ललचाये जो न खाये वो पछताये।"

उपन्यास पढ़कर उनका दिमाग चलने लगा...
उपन्यास पढ़कर उनका दिमाग चलने लगा है। हर वक़्त किसी और दुनिया में खोये रहते हैं। हमे तो जैसे जानते ही नहीं हैं। एक बीबी और क्या चाहेगी अपने पती से की वो उसे प्यार करे और परीवार को सम्भाले। वो वक़्त की इस कसौटी पर खरे नहीं उतरे। रोज़ाना किसी न किसी उपन्यास में ओधें मुँह पड़े रहते। उनकी बीबी अनामिका गुर्राकर बोली, “35 साल के हो गये हो बुढ्ढे फिर भी बच्चों जैसी हरकत नहीं जाती। नौकरी तो छोड़ चुके हो अब क्या हमे छोड़ने का इरादा है।" ये बच्चे क्या सड़क पर छोड़ दूं।
विजय को कुछ पता नहीं था की उस के सिर पर करछी लेकर साक्षात कालीमाई के रूप में उनकी बीबी अनामिका खड़ी है। सुनते नहीं मैं कुछ कह रही हूँ। पाँच फुट पाँच इंच के इस मोटे-ताज़ी शरीर से थोड़ा काम भी कर लिया करो।
विजय मानो स्वंय ही अपने से पुँछे गये सवाल का जबाव जानता था पर वो इस जवाब को किसी और ही अंदाज में कहना चाह रहा था, "इसे रिवॉल्वर कहते हैं मैडम और इससे निकली एक नन्ही-सी गोली अच्छे-खासे इंसान की ज़िन्दगी को मौत में बदल देती है।"
अनामिका के तन-बदन में जैसे आग सी लग गई फिर अचानक ही वो ठन्डी पड गई। विजय ने उसके उतरे हुए चेहरे को पढ़ लिया कि बीबी बहुत डर गई है। ज़्यादा डराऊगाँ तो शयम को रोटी के बदले खाली थाली के दर्शन करने पड जायेगें। लेकिन अनामिका कहाँ मानती वो दोबारा किसी बात का बहाना लेकर फिर से कोशिश करने लगी। दुनिया भर के मर्द बाहर जा कर कमाते हैं एक तुम हो की पुरा दिन मुफ़्त में रोटियाँ तोड़ते हो।
वो आश्चर्यजनक ढ़ग से खुद को नियंत्रित करके आँखे उपर की तरफ कर के बोला, "अपनी नौकरी का ज़्यादा घमंड मत करो मैं अभी ज़िन्दा हूँ हाथ पैर सलामत है। जब मर जाऊँ तब खूब गालियों की बारीश करना। मैं जरा भी इतराज नहीं करूंगाँ।"
ओरतों को लड़ने के लिये किसी वजह की जरूरत नहीं होती वो लड़ाई की खुद एक वजह होती है। विजय चुप हो गया और मन ही मन उपन्यास किसी पन्ने को पढ़ने लगा। अनामिका फिर बड़बड़ाती हुई विजय की ओर लपकी।
"अगर ना ही पालने थे ये बच्चे तो पैदा क्यों किये?”
विजय बड़ी ही मुस्कराहट के साथ चेहरे पर ताज़गी लाकर बोला, "जैसे तुम्हारे बाप ने तुम्हे पैदा किया वैसे ही मैनें भी इन्हे पैदा किया है। चिन्ता किस बात की है। भगवान सबको देखता है। वो यहीं कहीं हैं तुम्हारा ड्रामा देख रहा है। जरा मुँह सम्भालकर बोलना समझी।"
"अगर तुम ये सोच रहे हो की मुझे डरा-धमका कर तुम चैन से बैठे रहोगें तो ये तुम्हारी गलत-फहमी है मिस्टर विजय।"
तभी विजय के होठों पर अजीब सी मुस्कराहट खिल गई उसने अनामिका को घूरते हुए पूछा, "तो तुम मुझे पढ़ने नहीं दोगी मुझे एक ही बात बार-बार दोहराने की आदत नहीं है।"
"मुझे तो तब तक चैन नहीं मिलता जब तक कोई मेरी बात न समझले और तुम समझ लोगे तो तुम्हारी सेहत के लिये अच्छा होगा।"
विजय ने तीव्र गती में कहा, "लगता है तुम्हारी खाल मसाला मांग रही है अभी मुझे तुमने ठिक से जाना नहीं है।"
"तुमने भी मुझे कहा पहचाना है।" अनामिका अन्जान सा चेहरा बना कर बोली।
विजय बातों से ही काम चला रहा था। उसे समझाने की कोशिश कर रहा था, "मान जाओ मुझे छेड़ो मत।"
उसने फिर चेतावनी भरी आवाज़ में कहा। पर वो कहाँ मानने वाली थी।
"देख रहे हो घर की क्या हालत बना रखी है पूरा घर कबाड़ी की दूकान लगता है। दिवारें पलस्तर छोड़ चुकी है रंग फिका पड़ गया है सफेदी की पपडियाँ रोज़ दिवारों से छूट कर गिरती है।
"ये सब पैसे से ही ठीक होगा। सूना !”
"कानों मे रूई ठूस रखी है क्या? अगर तुम अपनी खैर चाहती हो तो चुप हो जाओ।"
घर मे विजय ने एक-एक चीज को देख कर कहा, "क्या नहीं है हमारे पास फ्रीज है कूलर है टीवी है बर्तन भांडे, ओलाद है सब तो है और क्या चाहिये?"
गालियों से सांस लेने के बाद वो अपना मुँह विजय को चिड़ाकर बोली, "अच्छा और क्या चाहिये, बडे लखपती बाप के बेटे हो ना, जो इतने आसानी ये सब बोल दिया। ये पूराना फ्रीज जो कभी डन्डा पानी करता है कभी नहीं। वो खिड़की में लगा कूलर कभी रूक जाता है कभी चल पडता है और ये मुँह टीवी अपनी मर्जी का मालिक है। रिमोट के बटन तक अन्दर धंस गये हैं। जब तुम्हारा ये हाल होगा तो तुम्हे पता चलेगा। मुझे लगता है तुम मेरे हाथ से मरना चाहती हो। विजय बार-बार उसे शब्दों से समझाता पर वो कुछ ना समझती। लगता है की भेस के आगे बीन-बजाने से कोई फायदा नहीं।
मुझे कुछ करना पड़ेगा। खामखा मेरे सिर पर खून का इल्जाम आ जायेगा।
ये कहते ही उस के चेहरे पर हिंसा भरे भाव पैदा हो गये। अब जरा भी मेरी आँखों के आगे टिकी तो तेरा गला दबा दूंगा। मेरा सारा मज़ा खराब कर दिया।
उपन्यास को एक तरफ पटक कर वो बौखला कर उठा रास्ता छोड़। तुम लोग मुझे जीने नहीं दोगे। कहाँ जा कर मर जाऊँ?
बडी पैचिदगी भरी आवाज़ मे वो बोला, "तुम ये समझती हो की इन सब बातों से मेरा उपन्यास पढ़ना छूटवा दोगी तो मैं बताए देता हूँ की तुम गलत हो। अनामिका सिर को हथेली से पीटकर बोली।
"मेरी अक्ल में तुम्हारी कोई बात नहीं आती। यूँ खाट पर लमलेट पड़े रहने से कुछ नहीं हासिल होगा काम-वाम करना पड़ता है तुम तो बैशर्मो की तरह घर मे ही घुसे रहते हो। ज़ुबान को लगाम दो। विजय फिर से चौड़ा होकर बोला। मैं कुछ बोल नहीं रहा तो इस का मतलब ये नहीं की तुम सही हो। जरा अपने आप को आईने में देखो तेहजीब की तुम्हे जरूरत है।"
आईना जो दिखाता है तस्वीर अपने वर्तमान और गुज़रे वक़्त की। वो भी वक़्त साथ बहुत कुछ पीछे छोड़ आया था।विजय को उपन्यास के इलावा कुछ नहीं सुझता था। बचपन से वो स्कूल की किताबी दुनिया से दूर शहर की आबो-हवा में किस्सा गोहियो में खोया रहता था। उसकी छोटी-छोटी मगर बेहद चमकती और झिल-मिलाती आँखें, मुस्कान भरे चेहरे को और खिला देती। बचपन और जवानी के बीच उसने कहानियों और किस्सो की गुथ्थम-गुथ्था में अपना रोल अदा किया। वो धीरे-धीरे उपन्यासों की दल-दल में धंसता चला गया।
वो किसी उपन्यास की पंक्तितों में खोया हुआ एक टक नज़रें दिवार की ओर गढ़ाये हुए था। कमरे की कोई चीज़ उसे छू नहीं पा रही थी। कोई बात सुनाई नही दे रही थी और अनामिका उसके कांधे पर बैठकर कान खा रही थी। शायद तुम ये भूल गये हो की तुम बैठे कहाँ हो? क्यों?
वो बडे ही घमंडी स्वभाव मे बोली, "घर-घर होता है बाहर-बाहर होता है। अब दिवानों की तरह घर में पड़े रहोगे के कहीं जाओगे भी।"
"मैं सिर्फ तीन गिनुगाँ अगर तुम चुप नहीं हुई तो मैं बता नहीं सकता की मैं क्या कर जाऊँगा।" फिर चेतावनी दी उसने और हाथ उठाकर गिनती करना आरम्भ किया।
"एक" उसने दायनें हाथ की अगूंठे के साथ वाली उंगली उठाई। कमरे में सब कुछ शान्त हो गया बच्चे दोनों के बीच में ऐसे बैठे थे जैसे कोई तमाशा उनकी आँखें देख रही हो। बस, दिवार घड़ी की सुंई की हल्की सी टक-टक सुनाई दे रही थी ।
"दो " उसने बीच वाली उंगली उठाई तेज़ आवाज़ में जोर दिया।
अनामिका का चेहरा पीला पड़ने लगा वो विजय से वैसे बहुत डरती थी। वो इस लिये की विजय बहुत शान्त और ईमानदार आदमी था। झगडे में भी ईमानदारी से इंसाफ करता किस की क्या गलती है मसला हल कर देता था पर सेखीबाज़ होने के कारण रोब झाडती थी। उसे सहन करना हर किसी मर्द के बसकी बात नहीं थी।
तीन गिन्ने की नौबत नहीं आई वो इतने मे ही मान गई। तीनों बच्चे जोर से हंस पडे। घर का बनना जो कुछ देर के लिये मैदाने जंग बन गया था वो थम गया और घर-घर लगने लगा। दिवारें नज़दिक खिंची चली आई। फ्रीज़, कूलर, टीवी, अलमारी इत्यादी जो कुछ देर के लिये गायब हो गये थे। घर का तिनका-तिनका वापस आ गया।

Tuesday, May 26, 2009
समय का खुक्ख होना क्या है?
किसी जगह का बनना, उसका चलना और उसका मिटना। इसके अलावा भी किसी जगह को किस वज़ह से अपने में दोहराया जाता है? जगह का चुप होना, उसका फैलाव होना होता है या चुप्पी ठहराव की दास्ताँ बताती है? समय का खुक्ख होना क्या है?
पिछले दिनों जिस जगह से मेरा वास्ता रहा वो जगह किसी भी मायने मे उतरने से कभी नहीं चूकती। वे रहने की जगह भी है, खेलने की भी, कामग़ार समाज के अन्दर जीने वाली थी और एक ऐसी जगह के रूप मे भी वो समा जाती है जहाँ पर रहना, जमना और किसी से नाज़ुक रिश्ते बनाकर चले जाना और फिर दोबारा से नई जगहें तलाशना। ये जगह खुद मे कई ऐसे हमराज़ अपने मे समाये जीती है। वक़्त के बितने और कहीं छुप जाने से क्या होता?, हर रोज़ से आज किसी ग़ेर वक़्त मे इस जगह से मिला।
आज जैसे किसी के पास कुछ बचा ही नहीं है। खाली हो गया है सब। या हमें क्या मालुम कि शायद जिनसे हम मिले हैं, वे इस ख़ुद के खुक्ख होने को जीवन मानते हैं।
आज इस जगह पर लोगों से बात करने के बाद में ऐसा व्यतित हुआ जैसे चाहें किसी भी जगह को बनाने के गुण लिए लोग चले आते हो लेकिन इसके अलावा कुछ और भी है जो बताया जाता है। वे क्या है? उसी की तलाश में रिश्ते भटकते हैं और ठिकाने उजड़ते हैं। पर उस छोर तक पहुँचने मे कुछ कसर बाकि रह ही जाती है हर बार।
यहाँ सवाल का बवाल ये नहीं है कि ये जगह शायद कुछ दिनों के बाद में यहाँ पर रहेगी नहीं। ये बात किसी के मन में हो या न हो, मगर उससे पहले दिमाग में इस जगह के वे पल दोहराने की कोशिश है जो याद रखें जायेगें। वे क्या होगा जिससे ये जगह याद रह जायेगी? वे कौन से दृश्य होगें जिससे यहाँ के हर वक़्त को तस्वीरों में उतारा जायेगा? और सबसे बड़ी बात ये की यहाँ पर ऐसा क्या है जिसे छोड़कर जाया जायेगा? जिससे इस जगह को महीनो तक दिलों में यूहीं का यूही रखा जा सकेगा? ये सब कुछ बेकार की बातें हैं। भला ऐसा भी कभी होता है कि कोई किसी जगह से उठ खड़ा हो जाये तो उसकी महक उस शख़्स मे नहीं रहती? या किसी को उसी की बनाई जगह से उठा दिया जाये तो वे कभी उस तरफ मुड़कर भी नहीं देखेगा? ये कभी नहीं होता। दरअसल बात ये भी नहीं है, सारा माज़रा तो ये ही की इस जगह की महक क्या है जो यहाँ के होने का अहसास भर पायेगी? ये महक यहाँ इस जगह की है या लोगों की है? यहाँ के बासिदों की है जो यहाँ रहते नहीं लेकिन आते-जाते हैं? या उनकी है जो यहाँ पर कुछ बनाते हैं। जगह की भूमिका हो या न हो लेकिन कई हाथ पसारे लोगों ने इसे भूमिकृत बना दिया है। इसलिए ये जगह बोल सकती है, घूम सकती है, भाग सकती है, बस सकती है और बसा भी सकती है। भले ही इसके हाथ-पाँव हो या न हो।
एक शख़्स से बात करने पर लगा जैसे कुछ चीज़ें और बातें फब्ती की भांति होती हैं। जिसे भुलाना पड़ता है। याद रखने की कोई जरूरत नहीं होती। वो ख़ुद से पूछ पाता है कि याद रखने से क्या ज़िन्दगी वैसी नहीं रहेगी जैसी चल रही है? या याद रखने से कुछ नया जुड़ता जायेगा?
ऐसे ही कुछ सवाल रोज़ अपने से पूछ पाते हैं। मैं यहाँ पर कई दिनों से आ-जा रहा हूँ, लेकिन इतने दिनों के बाद भी ये समझना मुश्किल है कि यहाँ के कोन से छोर को लोग अपने नजदीक मानते हैं। इस जगह के कई छोर हैं। जो ख़ुद से बनाये गए हैं। ये वे नहीं है जो दिखते हैं या वे नहीं है जिनसे आया-जाया जाता है। ये वे हैं जिन्हे एक-दूसरे के लिए घोषित किया गया है। जहाँ एक-दूसरे मे शामिल होने की ललक उभरती है। मैंने उनसे कुछ पूछने की कोशिश की, यही के क्या यहाँ पर सबसे पुराने आप हैं? और ये काम यहाँ कितना पुराना है?
वे बोले, "यहाँ पर ये काम या कोई और काम कितना पुराना है वे छोड़ों, पहले ये पूछों की ये जगह है किस की? हमारी सुनो तो हम बस, इतना जानते हैं की ये जगह किसी की थी ही नहीं। न तो उसकी जो हमें यहाँ पर लाया, न उसकी जिसने हमें यहाँ पर बैठाया, न ही उसकी जिसने ये जगह बनाई-बसाई और न ही उसकी होगी जो हमें यहाँ से भगायेगा और तो और ये जगह तो हमारी भी नहीं है। असीलियत बतायें तो ये जगह उनकी हैं जो यहाँ पर बिना बजाये अपनी चीज़ें रख या बैच जाता है। ये जगह उनकी है जो एक-दूसरे के आसरे यहाँ पर रह जाते हैं। हम मानते हैं की हम तो यहाँ इस जगह के उपयोगकर्ता हैं। अब तक इस जगह ने सबको उपयोग करना अच्छे तरह से सिखा दिया हैं।"
गोदाम के बाहर एक शख़्स नींबू पानी की रेहड़ी लगाकर खड़ा था उसने कहा, "भाइए लोग यहाँ कबके भूल चुकें हैं कि इस जगह पर किसका तख़्ता ठुका था। ये भी गवाँ बैठे हैं हमें यहाँ पर ठिकाना किसी ने क्यों दिया। जब तक हम यहाँ पर आवाराओं की तरह नहीं फिरेगें तब तक ये फलेगी भी नहीं। यहीं का यहीं पर रह जायेगा। इस जगह के इस कब्रिस्तान को बड़े होते वक़्त नहीं लगेगा।"
एक शख़्स अपने एक हाथ की उंगलियों में एक छोटा सा गुलाब का फूल फसायें पूरे इलाके में घूम रहा था। कभी-कभी किसी कोने में खड़ा होकर किसी के पास जाकर पूछने लगता तो कभी किसी कोने में अकेला ही खड़ा हो जाता। उससे ये पूछने में डर लग रहा था कि वे यहाँ पर कैसे आया। बड़ा तेज़ था उसके चेहरे में। वे बोला, "हमारी ज़िन्दगी जब गठ्ठरों मे गुज़र गई तब पूछ रहे हो कि यहाँ पर कैसे? हम तो यहीं के हैं। मान लो कि हमारी तो पैदाइश ही यहीं की है। कभी-कभी नराज़गी चलती है यहाँ से लेकिन ज़्यादा दिन तक दूरी रहती नहीं हैं ये खींच ही लाती है मेरे को यहाँ। एक बड़ी गुप बात बताऊँ, ये अन्दर की बात है ये जगह मेरे को साँस देती है। इस जगह में मेरे कई बार जान बचाई है। आज भी बचा रही है। मुझे इतना याद है कि मुझे कोई अपने कांधों पर धर कर लाया था। मैं बहुत नशे में था। आज भी हूँ। बाकि सब भूल गया हूँ।"
मुर्गे का मीठ बैचने वाले एक शख़्स जो साथ वाले अंडे के पराठें बैचने वाले से 19 अंडों की मारामारी के कारण झगड़ रहा था। लगभग 20 मिनट की जबरदस्त चिल्लाचिल्ली के बाद में वो मामला सुलझा। असल में पिछले दिन ये नहीं आया था इसकी जगह पर इसका भांजा आया था। वो लोगों से पिछले माल के बकाया पैसे ले गया था। जिसे भांजा मानने से ये शख़्स इनकार कर रहा था। ये कह रहा था कि मेरा तो कोई भांजा ही नहीं है, अंडे के पराठें वाला कह रहा था कि भईए वे ख़ुद ही कह रहा था तभी तो हमने दिये उसको पैसे।
ये गर्मागर्मी जोरों पर रही। ये कहता, "मुल्ला जी ऐसे कैसे आप किसी को भी पैसे दे दोगें। वे कैसे भांजा हो गया मेरा। क्या सकल-सूरत मिलती थी उससे या वे असल में मेरा नाम ले रिया था?"
मुल्ला जी बोले, "ये कहाँ खड़ा है वे भूल गया है तू? यहाँ कोई किसी की सकल से नहीं मिलता लेकिन सब एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। पता लगता है तुझे किसी को देखकर। जब वे आ जायेगा भइए अब तो तभी होगा फैसला।"
ये कुछ कह नहीं पाया। बस, इधर से उधर नज़रें घुमाने लगा। फिर दोबारा आया अपनी साइकिल के पास और जमीन पर टाट बिछाकर मुर्गे काटने लगा।
गोदाम के माल से एक टेम्पों कसाकस भर दिया गया था। उसको बाँधने के बाद में एक बेहद पतला सा लड़का टेम्पों को दूर से देखने लगा। साथ में खड़े नींबू पानी बैचने वाले से दो रुपये का नींबू का पानी लिया और चुश्की मारते हुए ऊपर की ओर देखने लगा। उससे ये सवाल पूछने की हिमाकत कर बैठा मैं। वे जैसे अपने हर कदम को रखने पर बेहद उत्कट था। भरपूर इंद्रइयों से जीने वाला। वे अपने तावनुसार होकर बोला, "क्या बोल रहा है भाई? ये जगह मैंने बनाई है। कौन जानता था इस जगह को बता सकते हो? नहीं, ये कैसे बनी ये बताऊँ? जब तक यहाँ से धड़ाधड़ माल यूहीं हमारे हाथों से भरकर जाता रहेगा तब तक ये जब चलती रहेगी। मैंने इस जगह में अपना बहुत वक़्त दिया है। मेरा भाई भी यहीं का है। यहाँ से सारा माल मेरे ही हाथों की मेहनत का फल है। कैसे भर जाना है माल ये मुझसे बेहतर कौन जानता है। ये मैंने बनाई है जगह। मैं हूँ यहाँ का सबसे पहला आदमी।"
इस जगह का पूर्वाभ्यास लेने के समान यहाँ पर बहुत कुछ था और कुछ भी नहीं था। लेकिन ऐसे कई वाक्या व दृश्य हैं जिनसे ये जान लेना बेहद मुश्किल है कि प्रदर्शन के पहले क्या होने वाला है? इन सभी में भी कोई पूर्वाभ्यास लेने की भी जरूरत नहीं थी और न ही इस जगह के हर पहलू को देखने से पहले का ये ज्ञान था। एक माहौल जैसे हर दूसरे माहौल के आश्रित है। वैसे ही जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। कोई किसी को खोज़ रहा है, जिसे खोज रहा है वे कोई नहीं है लेकिन वो "कोई" सब मे है। यही सबका दक्ष है। जिसे सींच लिया गया है यहाँ।

Tuesday, May 19, 2009
ये सवाल नहीं था, कुछ और था...
क्या हम जानते है की हमारे बिना हो या हमारे साथ, कितनी जगहं और कोने रोज बनते है और रोज माहोल सजाते है? उन्ही बे-बोल जगहों के बीच एक जगह ये भी है. जो कबसे बनकर चल रही है वो किसी को नहीं पता लेकिन कब से इसमें जान पड़ी है वो सब को पता है. लोगो की भीड़ जमने ही वाली है. लो समझो जम ही गई.
"वो कौन सी चीज है जो वापस नहीं आ सकती!"
ये बात कहकर वो चुपचाप बाहर निकल गए. ये ठिया उन लोगो के जुड़ने से बनता है जो खुद को तलाशते हुए यहाँ चले आते हैं. इसका कोई वक्त नहीं है. ये कभी भी तैयार हो जाता है. लेकिन इसकी शर्त सिर्फ इतनी है की यहाँ से कोई चुपचाप निकल नहीं सकता. हाँ भले ही चुपचाप बैठ सकता है मगर निकल नहीं सकता.
साथ से गाना शुरू हुआ, "आशकी में चूर हो लिया छोरा जाट का, बुड्डे ने भी पट्ठा चाहिए सोलाह साल का."
उसके बाद यही आवाज़ वहां पर बहुत देर तक आती रही. आज यहाँ पर कुछ हुआ है, जिसका यहाँ पर किसी को अंदाजा नहीं है. आज इस जगह के एक बन्दे के नहीं आने का सबको दुःख जरुर हो रहा है. रविंदर जी आज के बाद यहाँ पर नहीं आयेगे.
रविंदर जी के यहाँ के सबसे पुराने बासिन्दे हैं जिन्हें यहाँ रहते कई साल हो गये हैं. अपने हाथो से उन्होंने यहाँ पर ये जगह बनी थी. शुरू से ही गाने और लोकगीतों की शौक रहा है. जिसके सब्दो में वो हमेसा खींचे चले गए है. पुराने से पुराने गानों के रिकॉर्ड और दिल में उनकी कहानियां वो हमेसा ही अपने अन्दर समां कर रखते आये है. कभी-कभी तो रात कितनी ही बीत जाएँ लेकिन वो उस जमीं से उठते नहीं है जहाँ पर एक बार वो गाने बैठ जाते हैं. फिर तो बस गीतों की दुनिया की जनम होने लगता है. नए - पुराने और उस दौर के गाने मुंह से निकलने लगते है जब वे जवान हुआ करते थे.
दरअशल, ये दौर बहुत जल्द दिमाग से गायब होने लगता है. जब कम और रिश्तों के बीच में सब कुछ खोने लगता है तो ये दौर भी उसी की आहुति बन जाता है. उन्होंने भी इस दौर को सफ़र के माद्यम से ही देखा है. जिसको वो बहुत जल्दी भूलना चाहते थे लेकिन उन गीतों की धुनों और शब्दों ने उन्हें ये सब भूलने ही नहीं दिया.
वो वक्त है तो आज की समय है वो अपने साथ न जाने किनते लोगो को कैद करके रखते है. और यहाँ पर सभी को कैद में मज़ा भी आता है. वो अब नहीं आ पायगें. इसका सबको बहुत अफ़सोस है.
उन्होंने पिछली रात सबसे एक बात पूछी थी जिसका जवाब वो चाहते थे. इसके कारण वो यहाँ से गए हैं. उन्होंने पूछा था, "क्या मेरे लिए कोई वक्त बचा ही नहीं है जिसमे मैं किसी को बिना याद किये ही जी सकूँ? क्या हर वक्त मुझे मेरे परिवार और लोगो के बारे में सोचना पड़ेगा?"
उनकी बातों में कुछ खींचें की तड़प थी तो दूसरी तरफ कुछ उखाड़ कर फेँक देने की जिद्द, वो किसी बात से खिशिया नहीं थे और न ही दुखी थे वो बस कुछ पाने की कोशिश में थे. यहाँ पर किसी के पास भी वो जवाब नहीं था जिससे उनको ये कहा जाये की जगह बदल जाती हैं लेकिन वो बातें नहीं बदलती जिनको दिल में लेकर हम घूमते हैं. उन्हें यहाँ से जाने का अफ़सोस नहीं था और न ही उन्हें कोई खींच कर ले जा रहा है उसका दुख था. बस उनका सवाल है उनका दर्द बन गया था.
क्या कोई समय की लडाई थी? क्या कोई बात पूछने की कोशिश थी? क्या कुछ मांगने की तड़प थी? या खुद को पाने की जिद्द? ये सब के सब सवाल उनके उस एक सवाल में छुपे थे. वो जब जा रहे थे तो सब के सब उनको देख रहे थे. वो मुस्कुरा रहे थे लेकिन वो बात दिल के किसी कोने में ठहर गई थी. ये सवाल खली उनका ही नहीं था जो बहार निकल कर खामोश हो गया था. ये सवाल इस ठिकाने और यहाँ के हर बन्दे के लिए था. सभी उस सवाल को महसूस कर रहे थे. लेकिन जवाब किसी के पास नहीं था.
क्या उम्र और समय के साथ जगहों का रिश्ता, जुड़ना, बिछड़ना और बनाना जुदा है? ये कब तक हमारी जिंदगी में शामिल रहता है? यही यहाँ पर आज छूता हुआ है. जिसमे हम कभी महसूस कर सकते हैं.
लखमी

Subscribe to:
Posts (Atom)