Showing posts with label भराव. Show all posts
Showing posts with label भराव. Show all posts

Wednesday, December 19, 2012

बहुत समय लगता है

कहीं का हो जाना कैसे जीने की कोशिश करता है। ऐसा जैसे किसी भूमण्डलिये अंधी फोर्स के सामने खड़े हैं और वे जितना अपनी और खींचती है उतना ही पीछे की ओर धकेलती है। उसके सामने खड़े रहने पर कुछ नहीं दिखता। बस, कुछ आकृतियां बनती है और झट से गायब हो जा रही है। कोई धूंधली परत उन्हे अपने कब्जे मे ले रही है। मैं उसके सामने से रोज़ निकल जाता रहा हूँ। कोई डर मुझे उसके अन्दर दाखिल नहीं होने देता। ये डर उसके भीतर घूसने का नहीं है। किसी ने जैसे मेरे पांव पकड़े हुए हैं। रोज वहां से गुजरता, लोगों को उसके अन्दर खोते हुये देखता। पहचानने की कोशिश करता। कोई पहचान में नहीं आता।

मैं उसके अन्दर दाखिल हो गया। मेरे आसपास एक भीड़ की गरमाहट महसूस हो रही थी। कोई नहीं दिख रहा था अब भी। मगर गरमाहट इतनी थी के उसको अहसास किया जा सकता था। जब बाहर निकला तो कई लोग उसके अन्दर दाखिल होने को तैयार खड़े थे। मुझे देख रहे थे। वैसे ही जैसे मैं देखता था। मेरा रंग बदल गया था। मुझपर कुछ और चड़ा था। मैं जैसे खुद को पहचान नहीं पा रहा था। कुछ समय लगा मुझे उसमे से बाहर निकलने मे। मगर बहुत समय लगा मुझे वापस "मैं" बनने में। मैं कुछ समय के लिये कुछ और बन गया पर वो कुछ और मैं कभी नहीं बन पाया।


रास्तों की बुनाई मे सफ़रों को याद रखने की खुटियां नहीं गड़ी होती। वे बह जाने के लिये बनते हैं। कोई उनपर कैसे चल रहा है या कोई उनपर कहां है का रहस्य निरंतर बना रहता है। कभी किसी को मुड़ने पर विवश करते हैं तो कभी किसी को उड़ान में ले जाने को।

यहां कौन क्या है और कौन, कौन है के सवाल बेमायने रूप मे हैं। बस, मैं किसे अपने करीब खींच रहा है और किसके करीब खिंच रहा हूँ का जादू बेमिशाल होकर चलता है। ये अस्पष्टता जीवन को उन रास्तों सा बना देती है जो अपने हर कटाव पर एक दुनिया की झलक देता है। जहां पर रहस्य, अपरिचित, बेचिंहित जीवन की उपाधि पाने की कोशिशों के बाहर होने की फिराक में चलते हैं। उस बहकने के साथ जिनका मानना है कि घेरो के बाहर का जीवन जिन्दगी को उत्पन्नित बनाता है।

हर कोई ये कोशिकाएँ उधार ले रहा हो जैसे। वो अनोखी दुनिया इन टूटी हुई जीवित कोशिकाओं से भरी हुई हैं। वे जो हर वक़्त सक्रिये है - एक दूसरे को इज़ात कर रही है। बिना याद्दास्त के बन रही है। जन्म, मौत फिर से जन्म लेना और फिर से मौत – इस साइकिल से वे दूर हो जाती जा रही है।

रास्ते वे नहीं है जो कहीं ले जाते हैं, वे नहीं है जो बाहर हैं, वे नहीं है जो दिखते हैं, वे नहीं है जो मंजिल के लिये बने हैं, वे नहीं है जो नक्शे मे कनेक्शन से दिखते हैं, वे नहीं है जो जुडाव के लिये बने है। वे इनविज़िवल लाइनें है। रंग, लिबास, कहानियां जो अनुभव जाल से बाहर की है, अभिव्यक़्तियां और इशारें। सब कुछ पल भर के अहसास मे जीते हैं और फिर रंग बदल लेते हैं। जीवन की कल्पना इनसे उधार ली गई रंगत है। इसका कोई ठिकाना नहीं है, जैसे हवा के झोकों मे ये मिक्स होकर चलती है। इस हवा के झोकों के साथ जाना जीवंत रहता है। 

लख्मी

Tuesday, September 7, 2010

दूर बनता शहर



बचपन के शरारते, बड़ों के खेल
बचपन मे खिलोने, बड़ो के बर्तन
बचपन की कहानियाँ, बड़ों के अनुभव
बचपन की बातें, बड़ों की दुनिया
बचपन के घरूए, बड़ो के घर

ऐसी ही कल्पनाओं और जूझने से बनता है कहीं किसी कोने मे शहर।

लख्मी

Saturday, May 8, 2010

माहौल को सोचना

घर को किसी सफ़र की तरह देखकर देखे तो हमे क्या नजर आता है?जरा इस घर के ढ़ाँचा से दूरी
बनाकर प्रवृतीयो मे हम जा गीरतें है ।
जो याद और अभी के समय का रिश्ता आने वालें कल सें बनाते हैं।



















राकेश

Friday, March 12, 2010

कल्पना के उस सागर में।





वो रास्ते जो वापस नही लौटते वो तो चले जाते है कल्पना के उस सागर मे जहा कोई इन्हे रोके न ।वो हर किसी को अपनी पनह दें। और मौसम की ठन्डक भी दें।


राकेश

Monday, September 7, 2009

शायद, कुछ पक रहा है


दिनॉक/ 15-08-2009, समय/ दोपहर 2:00 बजे

लख्मी

Friday, June 26, 2009

विकल्प ही विकल्प..




विकल्पों की कमी नहीं पर आज के नौज़वान किसी और ही संकृति की ओर आर्कषित हो रहे हैं 2050 तक भारत और अमेरीका में कोई अन्तर नहीं होगा। न रोजी रोज़गार का न फैशन, शिक्षा का सब एक हो जायेगा पर दुख इस बात का है की अगर कुछ नया होगा तो हजारों साल पुरानी सभ्यता लुप्त हो जायेगी। उसका गुन-गान गाने वाला इंसान नहीं बचेगा। मशीनरी राज होगा हर जज़्बात, हर बात, हर भावना, हर अंग से पर्दाफाश होगा।

राकेश

आपके भीतर कई परीवेश दखल देते हैं




एक खुले और फैलने वाले माहौल की आप कैसे कल्पना करते हो? जिसमें आपके भीतर कई परीवेश दखल देते हैं और आप किस - किस को अपनाते है। समाज में जीने के लिए आम परीवेश क्या होगें? ये आप खुद को तय करना होगा।

राकेश

बुनाई - सिलाई, बाकि है अभी

बुनाई जिसमे पैबंद जुड़ते चले जाते हैं। किसी भी चीज़ का छोर, किनारा व कगार देखना ना मुमकिन होता है। आजादी भरी ये राहें किसी भी चीज़ को ख़ुद से ज़ुदा मानकर नहीं जीती और न ही चलती। बुनाई आकार को उस सरफस की भांति रखती है जिसे कभी भी महसूस किया जा सकता है। उसके साथ खेला जा सकता है, उसके साथ बदलाव के वार किये जा सकते हैं। लेकिन ये बुनाई अब सिलाई में तबदील हो गई है। जहाँ पर पैबंद को कसा जा रहा है। उसे मजबूत धागों से लपेटा जा रहा है। कहीं से भी कुछ उधड़ा न रह जाये उस नज़र को दिन में कई बार घुमाया जा रहा है। ये नज़र का घुमाना इस कदर छुपा है कि इसके साथ बातचीत करना आसान नहीं है और अगर बातें शुरू भी हो गई तो वे कटुरता निकलेगी जिसे सुनाने वाला और सुनने वाला दोनों ही एक-दूसरे के आमने-सामने बेइज्जत होते नज़र आते रहेगें।

हर जगह की वैसे नीति ही रही है, जो चीज़ें आसानी से दिख जाती है वे उस जगह के दृश्य ही होते हैं। बाकि का सब तो उनके पीछे समाया होता है। इस जगह की भी कुछ नीति है, जो नज़र तो नहीं आने वाली लेकिन उसे महसूस किया जा सकता है। यहाँ पर कैसे कोई चीज़ कितने वक़्त तक रहेगी और वो चीज इस जगह के बाहर यानि शहर में कहाँ तक जा सकती है उसका अभास यहाँ पर छटाई करने वाले को होता है। यहाँ पर सब अभास का ही तो खेल है। भरी-भरी बोरियों मे से कौन सा टुकड़ा कहाँ का है?, कौन सा पीस कितने का है?, कौन सा माल काम का है और कौन सा हिस्सा किसके काम मे आयेगा? ये सब का सब उस अभास से ही होकर निकलता है। जो चीज़ें कभी छटाई मे भी बेकार रह जाती हैं वे दोबारा से फिर किसी बोरी मे लदकर आयेगी ये भी तय है।

हमारे लिए ये जानना कतई कठीन नहीं होगा की इस जगह का चलन कैसे होता है? इस जगह के साथ कितनी और जगहें जुड़ी हुई हैं या फिर इस जगह के हाथ कितने लम्बे हैं? ये सब बातें ये जगह अपने में समाये जीती है। चीज़ों का आवन-जावन, उनका भराव, खरीदी-बैचेगी, और लोगों का इस जगह में काम के सिलसिले घूमते फिरना इस जगह को फैलाव और गहरा करने मे सक्षम हो जाता है। भले ही हम इस जगह मे किसी से वाकिफ हो या न हो, लेकिन किसी न किसी माहौल के पात्र हम बन ही जाते हैं। और कभी-कभी तो ऐसे क़िरदार जो हर किसी की नज़रों के निशाने पर होता है। यही सबसे बड़ी बेरूखी है इस जगह की परतों के साथ।

किसी की केड़ी नज़र पड़ जाने के बाद मे ये जगह का दूसरा महीना शुरू हुआ है। इस नज़रों के घेरे में किसी मे कोई खास बैचेनी नज़र आये ऐसा यहाँ पर कुछ भी महसूस नहीं होता या फिर ये जगह उसका पूर्वभ्यास होने नहीं देती। ऐसा लगता है जैसे किसी कार्यहित जगह को साज़-सज्जा का ठिकाना बनने में देर नहीं लगती। वे ठिकाना जो प्रदर्शन से पहले सजने-सवरने के लिए बनता है। जहाँ किसी कार्यहित जगह के पूर्वनिर्माण करने की चेष्टा दिलों मे समाई रखने की मुहीम हर वक़्त दिमाग पर अपने हथोड़ों से वार करती है।

हर दरवाज़ा खुला है, कहीं से भी किसी भी नज़र का घेरा कहीं तक भी नहीं दिखता। कोई खास तैयारी नहीं है। जगह का पूरा का पूरा उठकर कहीं चले जाना ही मुमकिन लगता है। ये नीतियाँ बनने और उनको चलाये रखने से ज़्यादा मुश्किल होगा। यहाँ के कई बोलों मे आने वाली जगहें अपने साथ आसरे की भूमिका अदा कर रही हैं। कहीं भी जाना हो लेकिन बिना आसरे के वे बेमाइने होगी। ऐसा सब जानते हैं। ये कोई मार्किट नहीं है जिसके खुलने और बन्द होने का वक़्त है। ये कुछ और है।

घुलना-मिलना, मौज़-मस्ती उसके साथ शहरमें अपनी वे ताकत दिखाना जो पिछले कई सालों मे इन बेकार चीज़ों से बनाई है वे सब तो अब बस, लेशमात्र की भांति रह गई है। जिसमे कुछ चिपकनापन है जो हाथों से कुछ इस तरह से चिपक गई है कि छूटने का नाम नहीं पा रही है। ये अहसास इस जगह का क्षणिक पल है। जो कब छूकर निकल जाता है उसका पता भी नहीं चलता।

पिछले दिन मुलाकात में वक़्त कुछ अलग था। ये ऐसा वक़्त था जब न तो कोई चीज़ तेजी मे भी और न ही थकावट में बस, अपनी ही एक खास रफ़्तार थी जो बन गई है। यहाँ पर पैशेबंद माहौलों से तो यहीं उजागर होता नज़र आता। ये मेरे लिए आसान राह थी जो दिखने पर अपने भ्रम को थोड़ा तोड़-मरोड़ देती है। उन्ही दृश्यों से मैं इस फिसलन से भरी जगह मे घूम रहा था। जो बेरूप है, बेमोल है, बेआसरे है और बेइज्जत है। इससे पहले वो सब थी जिसे आज नकारा जा रहा है। ये सारा चक्कर जगह के बदल जाने से है।

खुरदरी दीवार के साथ रखा एक बड़ा और मजबूर शीशे को एक आदमी अपनी कमीज़ से रगड-रगडकर साफ कर रहा था। ये शीशा इतना बड़ा और मोटा था कि किसी अकेले आदमी के बस का नहीं था कि वे इसे इधर से उधर खिसला सके। ये इकलौता था जो उस दरवाज़े के सामने रखा था जो महीनों तक हिलने वाला नहीं था। इसमे छटाई-चुनाई की भी कोई जरूरत नहीं थी और न ही किसी मार की।

सभी के आंकड़े यहाँ पर आकर बिखर गए थे। ये न तो कबाड़ के रूप मे यहाँ मौज़ूद था, न ही खरीदी-बैचेगी मे था और नहीं ये नये माल के आधार पर था। फिर भी इसकी कीमत लगाना किसी को सही मायने मे गवाँरा नहीं था। बोला जाये तो क्या बोला जाये? अगर कोई इसे खरीदने चला आया तो क्या कहेगें? कबाड़ मे इसकी क्या कीमत है वे तो मालुम थी लेकिन जो खरीदने आयेगा उसके जरूरत का हिसाब लगाना किसी को नहीं आयेगा। वे शख़्स उसपर कपड़ा मारकर चमका रहा था। भले ही उसपर अनेकों लकीरें खींची थी, खुरच कर उसपर नम्बर लिखे थे। लकीरों मे कुछ नाम भी छुपे थे। कुछ-कुछ हिस्सो से वे उचला भी हुआ था।

हर वे चीज़ जिसमें कुछ नज़र आता है वे यूहीं रखी रह जाती। वे कहाँ तक जायेगी उसकोप भाँप लिया जाता। किसमे जीवन बाकि है, कौन दोबारा से साँस ले सकती है और कौन दोबारा से वहीं जा सकती है जहाँ से आई है वे समझ लिया जाता। इस सोच मे सब कुशलता लिए हैं।

एक लड़का नीले रंग की थैली मे से कुछ निकाल रहा था। उसमे ढेरों नलियाँ थी। जिनमें से खून भी टपक रहा था। पानी और खून से लथपथ वे नलियाँ बहुत भारी लग रही थी। वे लड़का उन नलियों से साफ़ और मोटी नली निकाल रहा था। ये नलियाँ थोड़ी छोटी थी। किसी मे तो इंजैक्शन भी लगे थे। कुछ में कैप थी। मगर वो खोज रहा था वे नली जो रबड़ की हो। सारी नलियाँ प्लाश्टिक की थी। उसने सारी पन्नी बाहर ही खाली कर दी थी। सबसे आखिर मे से उसने रबड़ वाली नली निकाली और उसको अपने हाथ मे पकड़ी दो लड़कियों मे फँसाकर गुलेल बना लिया। बाकि का सारा माल वापस उसने उसी पन्नी मे लाद दिया था।

एक बन्दा जो एक पंखे मे लगा हुआ था। वे उस पंखे मे से मोटर और पंखुड़ियाँ निकाल रहा था। ताकि गर्मियों का काम चल जाये। वो यहाँ - वहाँ नज़र घुमाता हुआ कहता, "अब पहले जैसा मज़ा नहीं रहा। बस, हम तो मज़ा बना लेते हैं।"

लख्मी

Thursday, June 18, 2009

कहीं खो जाने जैसा है

शाम का वक़्त कैसा भी हो लेकिन ये जगह किसी काम से खाली महसूस होती है। लगत है जैसे अब किसी के पास कुछ बचा नहीं है। जितनी सहजता से और जल्दी से अपने काम को निबटा लो उतना ही बेहतरीन होगा। शाम का नज़ारा देखने से बनता है। शांत तो नहीं कह सकते लेकिन कुछ तो है जिससे खाली हैं हाथों मे कुछ बचा नहीं है। जिसे खुरच कर दिन को दोहरायऊޠजाये या फिर कोई इरादा नहीं है जिसे अभी के वक़्त मे किया जाये। टुकड़ो में नज़र आते झुंड अपने मे कई ऐसे काम समाये हुए हैं जिसका अंदाज़ा भरना आसान नहीं होगा। हर वक़्त यहाँ का दक्ष है। अपने हर काम और दृश्य में छुपे कामों मे दक्ष होने और अपने साथ किसी शख़्स को माहिर करने के बेइन्तहा कारण समाये हैं। जिसको इस वक़्त एक-दूसरे मे पिरोया जाता है।

यहाँ की शाम की सबसे बड़ी और अच्छी बात ये है कि कल फिर से दिन के शुरू होते ही वही होगा जिससे खाली हुए हैं।

अभी आँखें किसी को खोज़ नहीं रही बस, पूरी जगह में घुम रही है। नज़रों के टिकने के कोने यहाँ बेहद हैं लेकिन लगता है जैसे सब के सब अपने में व्यस्त हैं। यहाँ पर खड़ा होना ही इस जगह के अन्दर घुसने के लिए झंझोरता है। लगता है जैसे बिना आ‌वाज़ किए बस, दाखिल हो जाओ।

एक बेहद कसक सी महक पूरे माहौल मे तैर रही है। इसको संभालना बहुत मुश्किल है। वे सब कुछ छुप गया है जो दिन की रोशनी मे इसे न देखने पर मजबूर करता है। अब तो पूरे इलाके मे नज़र कहीं तक भी घुमाओ कोई मनाही नहीं है। बस, कुछ रास्ते जैसे कस गए हैं। उधर जाना मना है। ये मना किसी ने किया नहीं है। कोई तख़्ता नहीं लगा है लेकिन फिर भी जैसे वे किसी और का है और ये बात सब जानते हैं। इस वक़्त मे ये जगह काफी बड़ी महसूस हुई। इस दौरान पूरे इलाके मे पैदल घुमने मे थकावट सी महसूस होती है।

एककाद कोने तो जैसे स्वप्नद र्शी बने यहाँ ठहरे हुए हैं जहाँ पर लोग आते और दो ही पल मे चले भी जाते। यहाँ की मुण्डेरियाँ भरी लदी हैं। जहाँ पर सुस्ताने से भरपूर माहौल ख़ुद मे बुलाने के कई तीर छोड़ता है। ऐसा लगता जैसे घंटों अगर यहाँ पर बैठकर गुजारा भी जाये तो वो अहसास कम होगा।

यहाँ पर लगे चीज़ों के चिट्ठे किसी शख़्स की भांति खड़े नज़र आ रहे हैं। ऐसा लगता जैसे सभी ख़ुद मे बातें कर रहे हैं। एक-दूसरे से कुछ कहने की चाहत मे, एक-दूसरे पर लदे पड़े हैं। इस वक़्त मे अगर कुछ देखने की चाहत भी होती है तो भी यही सब कुछ नज़र आता है।

दिन की शुरूआत के लिए कुछ तैयारी इनमे समाई होगी ये कहना मुमकिन नहीं होगा।

लख्मी

Tuesday, May 26, 2009

समय का खुक्ख होना क्या है?

किसी जगह का बनना, उसका चलना और उसका मिटना। इसके अलावा भी किसी जगह को किस वज़ह से अपने में दोहराया जाता है? जगह का चुप होना, उसका फैलाव होना होता है या चुप्पी ठहराव की दास्ताँ बताती है? समय का खुक्ख होना क्या है?

पिछले दिनों जिस जगह से मेरा वास्ता रहा वो जगह किसी भी मायने मे उतरने से कभी नहीं चूकती। वे रहने की जगह भी है, खेलने की भी, कामग़ार समाज के अन्दर जीने वाली थी और एक ऐसी जगह के रूप मे भी वो समा जाती है जहाँ पर रहना, जमना और किसी से नाज़ुक रिश्ते बनाकर चले जाना और फिर दोबारा से नई जगहें तलाशना। ये जगह खुद मे कई ऐसे हमराज़ अपने मे समाये जीती है। वक़्त के बितने और कहीं छुप जाने से क्या होता?, हर रोज़ से आज किसी ग़ेर वक़्त मे इस जगह से मिला।

आज जैसे किसी के पास कुछ बचा ही नहीं है। खाली हो गया है सब। या हमें क्या मालुम कि शायद जिनसे हम मिले हैं, वे इस ख़ुद के खुक्ख होने को जीवन मानते हैं।

आज इस जगह पर लोगों से बात करने के बाद में ऐसा व्यतित हुआ जैसे चाहें किसी भी जगह को बनाने के गुण लिए लोग चले आते हो लेकिन इसके अलावा कुछ और भी है जो बताया जाता है। वे क्या है? उसी की तलाश में रिश्ते भटकते हैं और ठिकाने उजड़ते हैं। पर उस छोर तक पहुँचने मे कुछ कसर बाकि रह ही जाती है हर बार।

यहाँ सवाल का बवाल ये नहीं है कि ये जगह शायद कुछ दिनों के बाद में यहाँ पर रहेगी नहीं। ये बात किसी के मन में हो या न हो, मगर उससे पहले दिमाग में इस जगह के वे पल दोहराने की कोशिश है जो याद रखें जायेगें। वे क्या होगा जिससे ये जगह याद रह जायेगी? वे कौन से दृश्य होगें जिससे यहाँ के हर वक़्त को तस्वीरों में उतारा जायेगा? और सबसे बड़ी बात ये की यहाँ पर ऐसा क्या है जिसे छोड़कर जाया जायेगा? जिससे इस जगह को महीनो तक दिलों में यूहीं का यूही रखा जा सकेगा? ये सब कुछ बेकार की बातें हैं। भला ऐसा भी कभी होता है कि कोई किसी जगह से उठ खड़ा हो जाये तो उसकी महक उस शख़्स मे नहीं रहती? या किसी को उसी की बनाई जगह से उठा दिया जाये तो वे कभी उस तरफ मुड़कर भी नहीं देखेगा? ये कभी नहीं होता। दरअसल बात ये भी नहीं है, सारा माज़रा तो ये ही की इस जगह की महक क्या है जो यहाँ के होने का अहसास भर पायेगी? ये महक यहाँ इस जगह की है या लोगों की है? यहाँ के बासिदों की है जो यहाँ रहते नहीं लेकिन आते-जाते हैं? या उनकी है जो यहाँ पर कुछ बनाते हैं। जगह की भूमिका हो या न हो लेकिन कई हाथ पसारे लोगों ने इसे भूमिकृत बना दिया है। इसलिए ये जगह बोल सकती है, घूम सकती है, भाग सकती है, बस सकती है और बसा भी सकती है। भले ही इसके हाथ-पाँव हो या न हो।

एक शख़्स से बात करने पर लगा जैसे कुछ चीज़ें और बातें फब्ती की भांति होती हैं। जिसे भुलाना पड़ता है। याद रखने की कोई जरूरत नहीं होती। वो ख़ुद से पूछ पाता है कि याद रखने से क्या ज़िन्दगी वैसी नहीं रहेगी जैसी चल रही है? या याद रखने से कुछ नया जुड़ता जायेगा?

ऐसे ही कुछ सवाल रोज़ अपने से पूछ पाते हैं। मैं यहाँ पर कई दिनों से आ-जा रहा हूँ, लेकिन इतने दिनों के बाद भी ये समझना मुश्किल है कि यहाँ के कोन से छोर को लोग अपने नजदीक मानते हैं। इस जगह के कई छोर हैं। जो ख़ुद से बनाये गए हैं। ये वे नहीं है जो दिखते हैं या वे नहीं है जिनसे आया-जाया जाता है। ये वे हैं जिन्हे एक-दूसरे के लिए घोषित किया गया है। जहाँ एक-दूसरे मे शामिल होने की ललक उभरती है। मैंने उनसे कुछ पूछने की कोशिश की, यही के क्या यहाँ पर सबसे पुराने आप हैं? और ये काम यहाँ कितना पुराना है?

वे बोले, "यहाँ पर ये काम या कोई और काम कितना पुराना है वे छोड़ों, पहले ये पूछों की ये जगह है किस की? हमारी सुनो तो हम बस, इतना जानते हैं की ये जगह किसी की थी ही नहीं। न तो उसकी जो हमें यहाँ पर लाया, न उसकी जिसने हमें यहाँ पर बैठाया, न ही उसकी जिसने ये जगह बनाई-बसाई और न ही उसकी होगी जो हमें यहाँ से भगायेगा और तो और ये जगह तो हमारी भी नहीं है। असीलियत बतायें तो ये जगह उनकी हैं जो यहाँ पर बिना बजाये अपनी चीज़ें रख या बैच जाता है। ये जगह उनकी है जो एक-दूसरे के आसरे यहाँ पर रह जाते हैं। हम मानते हैं की हम तो यहाँ इस जगह के उपयोगकर्ता हैं। अब तक इस जगह ने सबको उपयोग करना अच्छे तरह से सिखा दिया हैं।"

गोदाम के बाहर एक शख़्स नींबू पानी की रेहड़ी लगाकर खड़ा था उसने कहा, "भाइए लोग यहाँ कबके भूल चुकें हैं कि इस जगह पर किसका तख़्ता ठुका था। ये भी गवाँ बैठे हैं हमें यहाँ पर ठिकाना किसी ने क्यों दिया। जब तक हम यहाँ पर आवाराओं की तरह नहीं फिरेगें तब तक ये फलेगी भी नहीं। यहीं का यहीं पर रह जायेगा। इस जगह के इस कब्रिस्तान को बड़े होते वक़्त नहीं लगेगा।"

एक शख़्स अपने एक हाथ की उंगलियों में एक छोटा सा गुलाब का फूल फसायें पूरे इलाके में घूम रहा था। कभी-कभी किसी कोने में खड़ा होकर किसी के पास जाकर पूछने लगता तो कभी किसी कोने में अकेला ही खड़ा हो जाता। उससे ये पूछने में डर लग रहा था कि वे यहाँ पर कैसे आया। बड़ा तेज़ था उसके चेहरे में। वे बोला, "हमारी ज़िन्दगी जब गठ्ठरों मे गुज़र गई तब पूछ रहे हो कि यहाँ पर कैसे? हम तो यहीं के हैं। मान लो कि हमारी तो पैदाइश ही यहीं की है। कभी-कभी नराज़गी चलती है यहाँ से लेकिन ज़्यादा दिन तक दूरी रहती नहीं हैं ये खींच ही लाती है मेरे को यहाँ। एक बड़ी गुप बात बताऊँ, ये अन्दर की बात है ये जगह मेरे को साँस देती है। इस जगह में मेरे कई बार जान बचाई है। आज भी बचा रही है। मुझे इतना याद है कि मुझे कोई अपने कांधों पर धर कर लाया था। मैं बहुत नशे में था। आज भी हूँ। बाकि सब भूल गया हूँ।"

मुर्गे का मीठ बैचने वाले एक शख़्स जो साथ वाले अंडे के पराठें बैचने वाले से 19 अंडों की मारामारी के कारण झगड़ रहा था। लगभग 20 मिनट की जबरदस्त चिल्लाचिल्ली के बाद में वो मामला सुलझा। असल में पिछले दिन ये नहीं आया था इसकी जगह पर इसका भांजा आया था। वो लोगों से पिछले माल के बकाया पैसे ले गया था। जिसे भांजा मानने से ये शख़्स इनकार कर रहा था। ये कह रहा था कि मेरा तो कोई भांजा ही नहीं है, अंडे के पराठें वाला कह रहा था कि भईए वे ख़ुद ही कह रहा था तभी तो हमने दिये उसको पैसे।

ये गर्मागर्मी जोरों पर रही। ये कहता, "मुल्ला जी ऐसे कैसे आप किसी को भी पैसे दे दोगें। वे कैसे भांजा हो गया मेरा। क्या सकल-सूरत मिलती थी उससे या वे असल में मेरा नाम ले रिया था?"
मुल्ला जी बोले, "ये कहाँ खड़ा है वे भूल गया है तू? यहाँ कोई किसी की सकल से नहीं मिलता लेकिन सब एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। पता लगता है तुझे किसी को देखकर। जब वे आ जायेगा भइए अब तो तभी होगा फैसला।"

ये कुछ कह नहीं पाया। बस, इधर से उधर नज़रें घुमाने लगा। फिर दोबारा आया अपनी साइकिल के पास और जमीन पर टाट बिछाकर मुर्गे काटने लगा।

गोदाम के माल से एक टेम्पों कसाकस भर दिया गया था। उसको बाँधने के बाद में एक बेहद पतला सा लड़का टेम्पों को दूर से देखने लगा। साथ में खड़े नींबू पानी बैचने वाले से दो रुपये का नींबू का पानी लिया और चुश्की मारते हुए ऊपर की ओर देखने लगा। उससे ये सवाल पूछने की हिमाकत कर बैठा मैं। वे जैसे अपने हर कदम को रखने पर बेहद उत्कट था। भरपूर इंद्रइयों से जीने वाला। वे अपने तावनुसार होकर बोला, "क्या बोल रहा है भाई? ये जगह मैंने बनाई है। कौन जानता था इस जगह को बता सकते हो? नहीं, ये कैसे बनी ये बताऊँ? जब तक यहाँ से धड़ाधड़ माल यूहीं हमारे हाथों से भरकर जाता रहेगा तब तक ये जब चलती रहेगी। मैंने इस जगह में अपना बहुत वक़्त दिया है। मेरा भाई भी यहीं का है। यहाँ से सारा माल मेरे ही हाथों की मेहनत का फल है। कैसे भर जाना है माल ये मुझसे बेहतर कौन जानता है। ये मैंने बनाई है जगह। मैं हूँ यहाँ का सबसे पहला आदमी।"


इस जगह का पूर्वाभ्यास लेने के समान यहाँ पर बहुत कुछ था और कुछ भी नहीं था। लेकिन ऐसे कई वाक्या व दृश्य हैं जिनसे ये जान लेना बेहद मुश्किल है कि प्रदर्शन के पहले क्या होने वाला है? इन सभी में भी कोई पूर्वाभ्यास लेने की भी जरूरत नहीं थी और न ही इस जगह के हर पहलू को देखने से पहले का ये ज्ञान था। एक माहौल जैसे हर दूसरे माहौल के आश्रित है। वैसे ही जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। कोई किसी को खोज़ रहा है, जिसे खोज रहा है वे कोई नहीं है लेकिन वो "कोई" सब मे है। यही सबका दक्ष है। जिसे सींच लिया गया है यहाँ।

लख्मी

Monday, May 18, 2009

बातों के सहारे...

दिल्ली शहर के रग़ में बसी कई ऐसी जगहें हैं जो कहीं छुपी हुई हैं। उसी में जीते हैं कई ऐसे जीवन को खुद को बुलंद और कुछ न कुछ तलाशने में रखकर जीते हैं। उन्ही से मुलाकातों का सिलसिला खुद को शहर के बीचो-बीच छोड़ देता है और कहता है जाओ खोजों खुद को। उन्ही तलाश में एक जगह ये भी...


बस, कुछ ही समय का काम है यहाँ पर बाकि के वक़्त तो सिर्फ बातें होती हैं।

बातें यहाँ सौगात की तरह बाँटी जाती हैं। बातें जिनका मौड़ क्या है वे समझना बेमतलब का होगा। बातें उसी अहसास से गुज़रती है जिसमे हल्के-फुल्के पलों का बोल-बाला रहता है। बातें क्यों हो रही हैं?, क्या हो रही हैं? और कौन किस को खोजकर बातें कर रहा है वे तय नहीं है।

मगर फिर भी बातों की पतंग यहाँ सभी के अरमानों के बादलों मे बड़े प्यार से उड़ती है, लहरती है और कभी यहाँ तो कभी वहाँ पर ठुमकती भी है।

पहली ही नज़र मे ये एक बड़ी और गहरी जगह के रूप मे खुल जाती है, मानों जैसे हर गली एक अलग ही देश की हो जाती है। जहाँ कोई गोदाम में पड़े कागज़ों और गत्तों के ढेर पर अटका किसी को कुछ सुनाता दिखेगा तो कोई पुरानी कब्रों पर बैठा पूरे इलाके मे नज़र दौड़ाता हुआ लोगों के बारे मे कहता रहेगा। कोई ढेर मे से पन्नियाँ चुनता हुआ कोई अपना ही गीत गाता फिरता है। अपनी बोती भर जाने के बाद साथी की बोरी मे अपना हाथ घुसाता रहेगा। कोई चावलों मे परछा मारती हुई किसी के घर की बातों मे कोई हुई सी देखेगी।

नज़र जैसे ही उठती है तो छोटे-छोटे गुटों मे ये हल्की-फुल्की बातें एक-दूसरे के अंदर दौड़ती नज़र आती हैं।

इस जगह को यही सवारते हैं, सकेरते हैं और भरते भी हैं। सकेरा हुआ जर्दा भी यहाँ पर बेहद अनमोल है। छटाई, चुनना और इकठ्ठा करना जैसे शब्द यहाँ की रोज़मर्रा में उतर चुके हैं।

अभी कुछ ठप है, मगर इसका अहसास करना आसान नहीं है। इस तस्करी से भरपूर इलाके के आसरे कई कमाउ लोग जुड़े हैं जिनके यहाँ पर हर वक़्त रहने से ये कभी ठप नहीं लगती।

यहाँ पर होती बातों मे ये जगह हमेशा कमाऊ और माल से लदी दिखती है। लोग इंतजार करते हैं यहाँ पर कट्टो के चिट्ठे लगने का। गोदाम के भर जाने से दिहाड़ी की गुंजाइसें खुलने लगती है। जिसका इंतजार केवल यहाँ के लोग ही नहीं बल्कि वे लोग भी करते हैं जो ट्रक, टेम्पो के साथ मे रहते हैं। महिने मे चार बार ये मौका बड़ी बेसब्री से आता है, जिसमे दिहाडी कमाने वाला दौड़ लगाता है। ये दौड़ दस मे से आठ को तो जीतनी होती ही है तो दौड़ हमेशा लगती है।

किसी बड़ी खुशी के इतजार मे लोग छोटे-छोटे खुशी के अवसर नहीं छोड़ते। टेम्पो मे समान लादना हो या टेम्पो वाले के साथ हेल्परी करवानी हो, ये काम जोरो पर होता है।

इस काम की माँग शुरू होने वाली है। गोदाम भरा और लदा खड़ा है। बोरियों के चिट्ठो ने पीछे के गोदामों को ढक दिया है। गली में कोई कागज़ खुला हुआ नहीं दिखता। न ही कोई बोरी खाली पड़ी दिख रही है। सब कुछ कसकर बाँधा गया है। गोदाम की जमीन सूखी और साफ पड़ी है। सात-सात फिट के कट्टे काफि वज़नदार रूप लिए हुए है।

तैयारी जोरो पर हैं...

"हम तो भइये महीने टू महीने कमाते हैं यहाँ। कभी समान लदवाने का तो कभी कुछ बिनने का। उसी से शाम के खाने का और पीने का जुगाड़ हो जाता है। मस्त लाइफ कटती है हमारी। दिन में दो-चार को हराकर कुछ निकाल लेते हैं, और कभी हार जाते हैं तो थोड़ा पिट भी लेते हैं। लेकिन लाइफ मज़े मे गुज़रती है। कसर नहीं छोड़ते किसी भी चीज़ मे और कोई काम भी अधूरा भी नहीं रहने देते।"

"हम तो यहाँ की सफाई करते हैं, उसी में हैड टू हैड पैसा मिल जाता है। ये पैसा हमें कोई देता थोडइ है. जो मिलता है उसे ही बैचकर कमा लेते हैं।"

तीन लड़के गोदाम के नल पर तोलिया बांधे एक दूसरे से बातें कर रहे थे। एक कहता, "इस बार मामा के वलीमे मे कोई खुशी न मिली हमें तो, हमारे तो चाचाजान ही हमारे पीछे लगे रहे। कहीं जाने ही नहीं दिया।"

दूसरा बोला, "एक बात तो बताओ भाई, अगले महीने क्या करोगे? क्या यही समान लादने का काम करना है या किसी गाड़ी पर रहोगे?"

पहला बोला, "अरे हम जैसे मेहनती आदमी को काम की कमी न है, कर लेगें कोई भी काम।"

तीसरा बोला, "भइये काम कोई भी करेगें लेकिन वे करेगें जिस काम के बन्द होने के आसार नहीं होगें।"

एक औरत गली की छोटी सी नाली मे सीकों की झाड़ू मारती हुई कुछ बड़बड़ा रही थी। "कभी तो पानी का निकास छोड़ दिया करो जब देखो कुछ न कुछ ठूसकर उसे यहीं अटका देते हैं। हम सोचते हैं कि यहाँ पर कुछ जमे न मगर कोई न कोई समान इसमें अटका ही रहता है।"

दो आदमी गोदाम के अंदर एक बेहद छोटे टेबल फैन को चलाये बैठे थे और गोदाम में नज़रे घुमाते हुए बातें कर रहे थे। उनमे से एक आदमी बार-बार समान का हिसाब लगा रहा था। वे बोला, "एक बार गर किसी की नज़र लग जाए तो काम कहाँ होता है। सोलह दिन में भी इतना माल नहीं लपेटा की एक टेम्पो भी लद जाये।"

"मैं तो ये सोच रहा हूँ भाईजान की दिल्ली का सारा कूड़ा जा कहाँ रहा है जो यहाँ नहीं आया तो?"

बाहर चौपाल पर मिले दो दोस्त एक-दूसरे से पहली बार मिले हैं उस अहसास से बातें कर रहे थे। एक बोला, "अरे कैसा है यार? तू तो मिलता ही नहीं है। कहाँ हैं आजकल?"

दूसरा दोस्त, "बस, यहीं है तू बतला कैसा है? काम कैसा चल रहा है?"

पहला दोस्त, "काम तो बड़िया चल रहा है। बस, आजकल अपनी दुकान खोलली है लेकिन काम तो हम गोदाम में ही करते हैं। दुकान का महीना और गोदाम की दिहाड़ी दोनों की हुड़क लग गई है हमें तो"

दूसरा दोस्त, "तू यहाँ है कबसे जो दुकान खोलली और दिहाड़ी भी मार रहा है?"

पहला दोस्त, "भाई हम तो यहाँ पर होश संभालते ही आ गए थे। हफ़्ते मे तीन दिन काम करते और कुछ न कुछ जुटा ही लेते रहे। खूब दिहाड़ी मारी है हमने। यहाँ जितने भी काम हैं सबमे हाथ आज़माया है हमने तो, जब लगा की इस दूकान की जरूरत है यहाँ पर डाल दी।"

दूसरा दोस्त, "बहुत बड़िया यार, लगे रहो और मिलते रहो यार।"

बातों का काफ़िला बाहर की तरफ मे दौड़ा चला आता है। जिसे कोई नहीं रोक सकता और रोकेगा भी क्यों भला। ये तमन्ना ही कुछ इस तरह की है जिसपर जोर नहीं चलता। कई छोटे-छोटे मौकों मे ये खूब फलता है। ऐसा लगता है जैसे ये बातें इस जगह की अंतरमन की तस्वीरों को खोल देती हैं। जिसको देखने मे जितना मज़ा आता है उतना ही उसे समझने की चेष्ठा जगती है। जिसके सहारे ये जीती है।

लख्मी

Thursday, April 30, 2009

सारे आलम को तरोताज़ा कर देती है

उस उपजाऊ रहन-सहन को लेकर किसी की दिनचर्या रास्तों से होकर निकल जाती।

जिसमें लोगों की भागीदारी उनके बसने के बाद के सवालो मे जीती हैं कि जीवन कैसे और कोई भी परिस्थिती में, अपने आपको बनाये रखने की जिद्द को मुस्कुराकर ज़िन्दा रखता है? ये धीरे-धीरे समझ में आने लगता है। कहीं-कहीं पर पानी से भरे गढ्ढो, ऊँची-नीची मिट्टी की सतहों पर जब पाँव पड़ते हैं तो वादिओं का दर्शन हो गया है ऐसा महसूस होता है।

हवा जैसे सारे आलम को तरोताज़ा कर देती है। नीले आसमान के नीचे खुली दरोंदिवारों में मटरगस्ती करते बच्चों का दस्ता मेरी ओर आता है। उनके हाथें में मिट्टी की गाड़ियाँ और मिट्टी के बर्तन हैं। वो उन मिट्टी की सारी चीज़ों को असली का मानकर चलाते हैं। मासूम बच्चों के चेहरे में खुदा की छवि नज़र आती है। इसलिये उनको देख कर बड़ा शुकून सा मिलता है। ऐसा अभी तक न जाने कितने मुँह से मैं सुनता आया हूँ इसलिए वही शुकून मुझे भी मिला।

पानी से भरे चौराहे के गढ्ढों को आने-जाने वाले लोग लाँघ कर जाते। मैं वहीं दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तख़्त पर अपने दोस्त सूरज के साथ बैठा बच्चों के खेल देख रहा था। कुछ मिनट ही बीते थे की न जाने पीछे से कोई जनाब आकर मेरे काँधो को जोर से मसककर बोले, "बताओ कौन?”

चौंककर मैं पलटा। ये भी कोई बात हुई आवाज़ की बुनियाद पर भला कौन किसी नहीं पहचान सकता है? आवाज़ तो सब बयाँ कर देती है। तो मुझे क्या तकलीफ़ होती।
"भाई मोहतरम ही होंगे।"

भाई मोहतरम, सुर्ख गालों पर हाथ फिराकर अपने कुरते को झिटक कर बोले, "इस बार फिर पहचान गए तुम को आवाज़ की बड़ी परख है।"

"न ऐसा कुछ नहीं पर तुम्हे पहचान ने का फोर्मुला मेरे पास है। तुम्हारा अंदाज मेरे दिमाग में ज्यों-का-त्यों छप गया है। खैर, छोड़ो ये बेकार की बातें ये बताओ किसी लिए याद किया?”

"ये लो कागज और कलम"
"इसे क्या मेरे सिर पे रखोगें?”

मुस्कुराके मोहतरम भाई ने मेरी तरफ फरमाया, "नहीं जनाब छोटे भाई जो ऐटा में एक यूनिर्वसटी में पढ़ रहे हैं उन्हे मनीऑडर भेजना है।"

"ओह ये काम था।"

सूरज ने तभी न जाने क्यों एक तड़कता-भडकता शेर सुनाया।
"न पूछ के क्या हाल है हमारा,
न पूछ के क्या हाल है हमारा।
तुझे मिला बीच संमदर और हमें मिला किनारा।
तेरे चक्कर में मैं रह गया कवाँरा।"

ये सच मे किसी को नहीं मालुम था कि उसने ये क्यों सुनाया था मगर ये शेर सुनकर हम सब उसपर वाह-वाह करते हुए सवार हो गए। सलीम भाई जो चॉक पर ही अपने हेयर कटींग का खोका लगाते हैं उनका खोका फिल्म के बड़े से बड़े ऐक्टरों के पोस्टरों से सजा पड़ा था। आइने के साथ कागज के फूलों वाला गुलदस्ता भी उनकी दुकान को गुलज़ार कर रहा था।

सलीम भाई भी अपने पज़ामे का नाड़ा कसते हुए शेरो-शायरी के खिचड़ी में छोंका लगाने चले आये। खाली बैठने से कुछ हाथ न लगेगा यहाँ थोड़ा मुफ़्त में मज़ा मिल जायेगा। वक़्त तो काटना ही था।

तपाक से वो आकर बोले, "अर्ज है कि
क्या होगा कल न तुझे पता न मुझे ख़बर है।
क्या होगा कल न तुझे पता न मुझे ख़बर है
तेरे लिए इस दिल में मगर जगह बेश़ूमार है।
मेरी दुकान में भी कभी आ जाना कैटरीना
यहाँ तेरा ही इंतजार है।"


शेर कहकर उन्होनें अपनी बनीयान में हाथ डालकर जोर-जोर से हिलाना शुरू कर दिया। तालियाँ बजनी शुरू हुई। सब अपने थे और कोई अपना नहीं था। अपने काम को से कभी मन उब जाने के कारण ये सब इक्ट्टा होकर मंडली सी जोड़ लेते।

चूल्हे का धुँआ आँख में चला आया। पलके झपने लगी तो आँखों को मसलना शुरू कर दिया। दोहपरी मे कौन चूल्हा जला रहा था ये मुझे अटपटा लगा क्योंकि कभी मैनें ऐसा नहीं सोचा था। आँखों एक हाथ से मसलता और उस के साथ खिसियाकर करता ये कोई वक़्त है आग जलाने का सारा धुँआ मेरी आँखों में चला गया।

मुझे तो जरा सा धुँआ ही लगा था जिसपर मुझे गुस्सा आया। जब कभी हालात हमारे मुताबिक नहीं होते तो अक्सर ऐसा ही होता है। मगर जगह की बौद्धिकता वो उस कल्पना को सामने लाकर रख देती है जिसे हमारा मन खोज़ता रहता है। कभी ये खोजना ही हमें हमारी असली छवि से मिलवा देता है।

राकेश

बहुत दिनों से सोच रहा था...

बहुत दिनों से सोच रहा था की बस्ती में जाने के बाद मुझे ऐसा क्यों लगता है की लोग अपनी जगह को बनाते हुए एक तरह का सफ़र बना रहे होते हैं जिसमें तमाम जरूरतें, अपेक्षायें और भरोसे के होते हुए भी कुछ हाथ से फिसल जाने का डर साथ रहता है।

किसी तरह हमारी इच्छा शक़्ती हमें इस फैसलों के दोराहों पर लाकर खड़ा कर देती हैं जिसमें एक झटके का फैसला होता है, आर या पार पर सब कुछ होने के बावज़ूद भी बाकी सब चलता रहता है। किसी के जगह में आने-जाने से किसी को क्या फ़र्क पड़ता है? लेकिन जगह में जब मौज़ूदगी का शौर और सन्नाटा होता है तो वो जगह अपने आपमे गाढ़ी छवि बना लेती है। मौज़ूदगी का ये सन्नाटा कैसा है? जिसकी नज़र समय को पकड़ने के लिए कभी-कभी बेकाबू हो जाती है। चीज़ों और समय के अन्नत दास्तानों से भरी उस जगह के भीतर कितने ही जाने-अन्जाने चेहरों का झुण्ड बसा होता है।

उसने एक लम्हे के लिए मेरे चेहरे की तरफ देखा फिर मुँह पलट लिया। उसकी आँखें मानो मुझे बिना जाने-पहचाने ही अपनी गिरफ्त में लेने को थी। वो गिरफ्त जिससे कभी भी मैं आज़ाद नहीं हो पाता।

आसमान साफ नज़र आ रहा था। धूप की हल्की चमक ठीक उसके गालों और होठों पर पड़ रही थी। मैं उसके चेहरें को अब खुद मे महसूस कर रहा था की उसने फौरन चाय-पानी के लिए गुज़ारिश करनी शुरू कर दी। मैंने तो दोस्त समझकर हाथ मिलाया था पर मुझे क्या मालूम था की दोस्त की शक्ल में हम मेहमान बन जायेगें। वो भी कुछ ही वक़्त के लिए।

वो दीवार लग रही थी जिसमें मैं आगे रास्ता बन्द समझ कर पीछे लौट रहा था। यकायक मेरे साथ चल रहे साथी ने मुझे बताया की वैसा नहीं है जैसा तुम सोच रहे हो। वहाँ से जाने का रास्ता है- गोदाम जाने का। अपनी आँखों को मिड़कर हम और वो आगे बड़े - बड़े और आगे बड़े। दीवार तक पँहुचने से पहले ही मेरे मन में आशकाएँ उछल-कूद करने लगी। मूंडेरियों के दूसरी तरफ हमारे देखने पर मुझे कुछ हूआ जैसे कोई छू गया हूँ। सवाल या कोई और अजब सा पल।

शायद ये मेरे साथी ने नहीं देखा जो मैंने देखा पर ये कैसे हुआ की मैंने देखा और बाजू में चल रहे मेरे साथी ने नहीं देखा। शायद वो किसी और ख़्याल में डूबा हो। जब मेरी नज़र वहाँ पड़ी तो मूंडेरियों की पीछे की दीवार पर अधबनी कुर्सी पर बैठा वो सिर को धीरे से नीचे जाने देता तो कभी नींद के टूटने पर चौंकर आँखें खोल लेता। उसके चारों तरफ काफी शौर था। मगर फिर भी वो नजाने अपने को कैसे आराम दे लेता। बड़ी बेफिक्री से वो अपने दोनों घूटनों को मौड़कर शरीर को एक विशीष्ट मुद्रा में साधे हुए था।

उसने बड़ा भारी सा मजबूत बोरी का कट्टा अपनी कमर टेड़ी करके डाला हुआ था। लग रहा था की वो जैसे अभी-अभी अपना मुँह धोकर आ रहा हो। काली पन्नी लाल पन्नी में चीज़ों को उसने बड़ी मसक्कत से बाँधा हुआ था। हाथों में मिट्टी के चन्द कण बाकी रह गए थे। उसके चेहरे की मुस्कूराहट किसी अमीबा शैवाल की तरह कभी टूटती तो क्भी खुद ही जुडती नज़र आती।


ये बड़ा तंग रास्ता था....

ये बड़ा तंग रास्ता था जो यूँ समझिये की रास्ते के पास में जितनी भी चीज़ों को चून्ने वाले से लेकर, चीज़ों को यहाँ छाँटने वाले फिर तराजू पर चढ़ाने वाले और गोदाम से टम्पू में सारा माल भेजने वाले मालिको समेत सबके चेहरे ने एक अज़ीब सा नक़ाब पहना हुआ था जिसको कुछ क्षणों में समझने की मुझमें ताकत नहीं थी। ये मेरी अवधारणा थी क्या या मेरे मन का असपष्ट विचार। पता नहीं। सब कुछ जान कर भी मैं अंजानों की तरह वहाँ बैठ गया।


सिर पर मँड़राने वाली मूहार मक्खियों के जैसे अधबने विचारों का भिन-भिनाना अब बंद हो गया। क्योंकि आँखों को अब कुछ और ही भा गया था। गोदाम में आज माल ही माल दिखाई दे रहा था। पहले के दिनों आज कुछ ज़्यादा था।ये हफ़्ते की शुरूआत का दिन था। लोग सुबह से ही तरह-तरह की चीज़ों को ज़्यादा से ज़्यादा लाना शुरू कर देते हैं। वो चीज़ें जो एक या दो बार मे इस्तेमाल करके फैंक दी जाती है।

गोदाम में बच्चे भी खेल रहे थे। उनकी माँए घर की चौखटों पर बैठी अपने पती के काम में हाथ बटा रही थी। बच्चे अपनी प्यारी सी मुस्कान देते हुए बोरे में भरी चीज़ों पर चढ़कर इतने उत्तेजित हो रहे थे। जीवन की असम्भवता से जूझकर मुस्कुराते फिर खेल में लग जाते।

राकेश

गोदाम के अहसासों भरे सफ़र में...

गोदाम से उठकर टेम्पू में चीज़ों को जोर से फैंकने की आवाज़े कानो में लग रही थी। सोनू अपनी कमीज़ की आश्तिनों को ऊपर चढ़ा कर दाये-बाँये जगह को देर तक देखने लगा। सारी चीज़ों और दिवारों को नापते-परखते हुए वो नीचे बैठ गया फिर कुछ पलों के बाद वो सारी चीज़ों पर ऐसे निंगाहे डालने लगा जैसे पूरे गोदाम की शिनाफ्त (जाँच-पडताल) कर रहा हो।

वो अपना नसीब आज़माने के लिए शहर चला आया था। ये सुनकर की शहर में 'रोज़ कुआँ खोदो और रोज़ पानी पियो' वाली नीती चलती है। इस जुमले को वो अपने साथ ज़ुबाँ पर लिख लाया था पर वैसा बिल्कुल भी नहीं था जैसा वो सोचकर आया था। क्या यही सब के साथ होता है?

जनाब दिल्ली की तो दास्तान ही अलग है। यहाँ कभी ऐसा भी होता है की जहाँ हम खोद रहे हैं वहाँ पानी की जगह गैस लाईन, पाईप लाईन और केवल लाईनों का सिमटा हुआ जाल निकल आता हैं। प्रमोद सें बड़ी गुज़ारिश करने के बाद सोनू को गोदाम में काम मिला था। काम का अपनी दुनिया के साथ बड़ा गहरा रिश्ता होता है। जब रहता है आदमी काम करता है पर साथ ही में काम ज़िन्दगी की वो सीडी बन जाती है जिस पर चलकर कोई भी शख़्स ज़िन्दगी की वास्तविक्ता को ऊँचाई से देख सकता है जिसमें उसकी अपनी कल्पना होती है अपनी चाहत होती है।

सोनू ने भी कुछ ऐसा ही चाह था। उसका सपना था की वो यहाँ से पैसे कमाकर अपने जीने का ढ़ंग बदले और अपने जीवन में खुशहाली लाये। यूँ तो ये मुराद सब माँगते हैं लेकिन किसी-किसी की ही मुराद पूरी होती है। जीवन भर क्या पूरा हुआ क्या अधूरा रहा की चिन्ता लगी रहती है। मगर ये भी क्या कम है की काम के साथ सब अपनी एक अदृश्य छवि बना लेते हैं। जिसे हर कोई नहीं देख पाता। बस, वही देखता है जो इसी छवि में जीता है।

गोदाम में मिले काम के मौके को सोनू ऐसे ही कैसे जाने देता? रोज़ाना काम में लग जाता तन-मन एक कर देता। अपने साथ वाले लड़के को देखकर वो भी काम को समझने लगा।

सोनू प्रमोद के साथ काम पर लग गया। गोदाम में किसी की अपनी जगह थी तो कोई किसी के पास काम करता था। अपने घर में भले ही चूल्हा न जले पर दूसरे का पेट तो भर ही दिया करते थे। गोदाम एक परीवार सा दिखता तो कभी मिल कर बाँटने वाली जगह नज़र आती।

सब रोज़ इसी भेषबूसा में अपनी-अपनी कारस्तानियों में लग जाते किसी से कोई मतलब न रखते हूँ। सोनू भी जल्दी ही सब से घुल मिल गया। पूरे दिन बस्ती के कोने-कोने में फेरी मार के आता फिर दिन में तीन-चार बार माल बिनकर ले आता फिर काँटे पर चढ़वाता। अब वो अपना काम बेहतरीन ढ़ंग से करना जान चुका था। उसे किसी की जरूरत नहीं थी।

शहर के हाथों ने और गोदाम से उठने वाली समझ और वहाँ की काम की शिक्षा ने उसे जीना सीखा दिया था। गोदाम में आकर एक और नौजवान ने अपनी ज़िन्दगी की शुरूआत की थी। बाहर से आता रास्ता जो चौराहे से निकाल कर गोदाम में आता था। वो गली इतनी ही चौड़ी थी की बस, टेम्पू के लिए ही जगह बचती थी। जरा सा आगे कदम रखो तो दो-तीन हाथ ही जगह बचती।


रोज़ाना कोई किस्सा सब के पास बतीयाने को होता। तमाम अफ़वाहों के उडने के बाद भी गोदाम में काम करने वाले शख़्सों को जीवन अपनी लय में चलता रहता। शहर में हर बार चूनाव आते और पहले गोदाम और बस्ती तोड़ने की अफ़वाहें उछालती फिर हमर्ददो की तरह आकर बड़ी-बड़ी डीगें मारते की हम आप का घर नहीं टूटने देगें। ये कह कर वो वोट माँग चले जाते।

गोदाम का अपना अस्तित्व है वो बना इस जगह में मिलनसार और अपनी चाहतों पूरा करने का ठिकाना।

जहाँ पर सबने पहली -पहली बार अपने नये जीवन की शुरूआत की और कुछ काम-धँधा न मिलने पर अपने आप जीने की मुहीम को छेड़ा । काम तो तलाश लिया जिससे दो-तीन वक़्त का गुज़ारा हो जाता।

हाथों में न ही कोई हुनर था न ही कोई ज्ञान जिसे अपना मानकर समाज में जगह बना कर जिया जाया। बस, ये ही दो हाथ जो हथेलियों पर पड़ी लकींरे जिनसे कोई काम न चलने वाला था। नसीब को रोकर क्या मिलता खुदा ने अपना काम तो कर दिया हमें इस दुनिया में भेजकर अब अपनी बारी थी। सो अपने जीवन को खुद ही बनाने की जिद्द ठान ली और आगे बढ़ते गए सफ़र काटता गया।

चौराहे पर जो जीवन नित-नयी सम्भावनाएँ दे रहा था। वो अपने को खुद ही बनाता और खुद ही शाम की तैयारी करते हुए सब कुछ समेटता है।

राकेश

चौराहों का गोदाम

थककर मैं वहाँ बैठ गया जहाँ से मुझे वो चेहरा याद आया जो मेरी कल्पनाओं के अधखुले दरवाज़ों से होकर कभी गुज़रा था। आज यकायक वो दृश्य आँखों में वापस उमड़ आया जिसकी चमक में अंधेरे से उजालें की तरफ कदम बड़ाया था। जब तक मैं उस चेहरे को जी भरकर देख लेता तब तक मेरे शरीर की सभी माँसपेशियों ने मेरा साथ छोड़ दिया था।

अपने सामने आने वाली नंगी आवाज़ों सें मैं बचने की कोशिश करता। मैं किसी कतार में नहीं खड़ा था। मेरे चारों ओर लगी दूकाने, पी.सी.ओ बूथ, सब्जी का ठिया, चाय-नमकिन का ठिया जहाँ पर रोज़ाना महफिलें सजती। प्रर्चून की दुकान, सलीम भाई की हैयर कटिंग की दुकान, बाबूराम हलवाई की दुकान जिसकी जलेबियों का स्वाद सब की ज़ुबाँ पर रहता है।

इस सारी उथल-पुथल भरे वातावरण में कोई अंजान सा प्रकाश बिखरा हुआ था। उसी प्रकाश में तमाम वस्तुओं की दुनिया सी नज़र आ रही थी। कोई जिज्ञासा सी इस माहौल में मुझे अपनी तरफ खींचे जा रही थी। मैं हताश सा होकर इधर-उधर झाँकने लगा। वहाँ मौज़ुद लोगों के बावज़ूद चीज़ों का वज़ूद कुछ और ही चेतना लिए बैठा था। जिसके अन्दर से कई किरणें निकलकर मेरी इंन्द्रियों को एक अंजाना सा स्वाद दे जाती।

जहन पर ये ढेर सारी दस्तक...
चौराहों से आती टोली वहाँ के ठहरे समय को हल्के से छेड़ जाती। लोगों की परछाइयों का झुँड चला आता। कहीं से आकर ठहर जाने के बाद यहाँ फिर किसी तरह की रफ़्तार होने लगती पर वो रफ़्तार क्या होती ये पता नहीं था। जैसे लोहे को काटते हाथ जब, एक के बाद एक लोहे को काटने का प्रयास कर रहे होते हैं तो वे खुद भी लोहा बन जाते हैं।

वैसे ही इस चौराहें का गोदाम अपने आपको एक ऐसी सिद्दत से देखता है। लगता है की आसमान से ओश की बूंद बनकर गिरने वाले शीतल अहसासों का झुँड़ यहाँ आ गया हो या कोई चाहतों सें खड़ी की गई समय को मिट्टी और पानी की तरह आपस में मिलाकर और दुनिया के सारे बागीचों से कलियाँ चुन-चुनकर अपने पास जमा करली हैं। उसी तरह जगह को बनाने मे भी वही शिर्कत नज़र आती है।

जो न घर है न रहगीरों का ठिकाना वो तो चीज़ों से कोई आकार देने की लरक है।
जो किसी चीज़ की ऐसी स्थिती या रूप है। गोदाम की असली पहचान ये है या नहीं इस बात पर मुझे संदेह है। जीवन में कौन सुख और इज्जत नहीं चाहता। सारे सुखों से इंसान को ये सुख क्या कम है कि वो जटील से जटील हालातों में भी ज़िन्दा है।

ऊंची-ऊंची और बड़ी महत्वकाँक्षा के अतरिक्त भी ज़िन्दगी में महत्वकाँक्षा पलती है।
जो आम जीवन में संजीवनी बूटी की तरह हर शख़्स को पुर्नजीवित करती रहती है।
फैसलों में अपने आपको आग मे सोने की तरह जलाने की जद्दोजहद भी इंसान ही करता है।

रोज़ाना गोदाम में काम करते हुए रेडियो और सीडी प्लैर पर नये और पुराने गाने सुनते, फिल्मी गानों में ये सब इतने मसगुल हो जाते हैं की न सुबह का पता चलता न शाम ढ़लने की ख़बर होती।

प्रमोद, दीपक, शेरू भाई मस्ती से चीज़ों को छाँटते। दोनों पैरों को मोड़कर बैठते। हाथ और कपड़े गोदाम के काम में मैले हो जाते। फिर भी चेहरा फूलों की तरह मुस्कुराता रहता है। आँखों में झील कैसी गहराई होती है। कब कहाँ से कैसी या कौन सी आवाज़ पैदा हो जाती कुछ पता न चलता। मेरी सोचने की क्षमता जेसै और ऊर्जा माँगती।

तमाम तरह की चीज़ों के ऊपर बैठे-बैठे वो हाथों को मशीन से भी तेज चलाते। लगता उनके हाथ में कोई मकैनिकल पुर्जा लगा है जिसकी मदत से वो फुर्ती से काम करते। ये मकैनिकल पुर्जा यहाँ कहाँ बनता है? मैं इस के बारे में जानना चाहता हूँ।

बाहर क्या हो रहा है? वो इस से बेख़बर होकर अपने दुनिया में कुछ न कुछ तलाशते रहते थे। ये कैसा देखना था जो वास्तविक्ता को ही तोड़ देता था। जब वो चीज़ों की छटनी करते तो देखते-देखते ही वे कहीं इतनी दूर चले जाते की जहाँ से वापसी की कोई गुंजाइश न होती। आँख जैसे चीज़ों और जगह के रूप से फिसल कर खुद से बनाये माहौलो में लेकर गिर जाती।

चीज़ों की इन सब को बड़ी परख होती एक ही बार में कौन सी चीज़ काम चलाऊ है या कैसी है। वो ये अच्छी तरह पहचान जाते हैं। पूरे दिन गोदाम मे आए माल में छटाई होती फिर आखिर में रद्दी, हल्की प्लास्टिक और कड़क प्लास्टिक को अलग-अलग करके तराजू पर चढ़ा दिया जाता। शाम तक गोदम का सारा माल बेच दिया जाता। बस, आज का काम ख़त्म। अगले रोज़ की तैयारी शुरू हो जाती। वो भी बिना रूके।

ये जगह मेरी नहीं है मगर मैं जगह का हूँ इसलिए सब के सामने हूँ मुझे जगह में सुनाई देने वाली अवधारणाओं से संदेह हुआ। लगा की मानव की कल्पना और उसके बारे मे सोचने का प्रयास नाममात्र है। मैं खुद को बुद्धी जीवि कहता हूँ मगर मैंने ये कैसे मान लिया की मैं सही सोचता हूँ और जो दिखाई और सुनाई देता है वही सच होता है। मेरी सभी चेतना देने वाले मनबुद्धि, आत्मा, शरीर, इंद्रियों पर विषम चिन्ह सा लग गया पर सोच कहीं आकर नहीं रूकती वो निरंतर पर्वतों से बहती नदियों की तरह है। मैं ये फ़र्क करने बैठ गया की मैं जो अपने बीच स्पष्टिकरण कर रहा हूँ वो क्या है? क्या उससे बनी छवि को या शख़्सियत को मैं किन्ही हालातों मे स्वातंत्रता पूर्वक रख पाऊगाँ। मैं कहीं खो सा गया बेहोशी के इस आलम से बाहर आने के बाद मैंने देखा की जिसे मैं अभी-अभी कह रहा था की वास्तविक्ता को तोड़ना और अपने शरीर को छोड़कर कहीं दूर निकल जाना। मैनें भी तो अभी यही किया तो मुझमें और गोदाम में काम करने वालो में तो कोई फासला नहीं है। चलो ये तो पता चल ही गया।

उड़ते हुए कागजों, पन्नियों को देखकर लगाता है जैसे इस जगह में ही वसंत अभी आया है और अपने मस्त हवा के झोकों के साथ और वहाँ की प्रतेक चीज़ों सें हठखेलियाँ कर रहा हो।

प्रमोद का एक दोस्त उस रोज़ आया जब गोदाम मे खड़े टेम्पू में माल भरा जा रहा था। धूप ठीक सिर के उपर थी। पसीनों में लथ-पथ उस का शरीर जैसे हाफ रहा हो। उस के हाथों में एक झोला लगा हुआ था जिसमें उस के कुछ हफ्ते ठहरने के कपड़े थे और चेहरे पर नई जगह में आने से जन्मे उम्मीदों भरे भाव छलक रहे थे।

गाँव से वो शहर में कुछ आमदनी के लिए आया था। प्रमोद उसे देखकर खुश हुआ "अरे सोनू तू गाँव में सब ठीक तो है न।" और कैसी लगी दिल्ली? जो पहली बार आता है क्या उस से ऐसे ही सवाल होते हैं। खैर, प्रमोद के सवालों का भला वो एक बार में कैसे जबाव दे पाता। जरा चैन की साँस तो ले लेने दे फिर सारा किस्सा सुनाता हूँ। उसने सुस्ताते हुए अपनी सहमती जताई।

राकेश

Friday, November 28, 2008

जगह का बनना

इसे दक्षिण पुरी कहते हैं
लगभग बाराह या साढ़े बाराह बजे का वक़्त होगा। गाड़ी गली मे कई कपड़ों की रस्सियों को तोड़ती हुई अंदर आ घुसी थी। झुग्गी तो अभी पूरी तोड़ी भी नहीं थी और गाड़ी वाले ने सभी को अवाज लगाई की "चलों भाई किस-किस को चलना है अंदर बैठ जाओ।" सभी ने कपड़ों को साड़ियों और चादरों मे लपेटकर गठ्ठियाँ बाँध ली, पर कपड़ों के साथ-साथ लोगों ने दरवाजे, खिड़कियाँ, चौखट और टीन की छतें भी उखाड़ ली थी। वो भी तो ले जाना था। लेकिन एक ट्रक और चालीस लोग और उनका समान भी उसमे, ये बड़ा-बड़ा उखाड़ा गया समान, घरों का ढाँचा कैसे ले जाया जाए? कोई इसे छोड़कर जाना नहीं चाहता था। सभी ने जैसे-तैसे उसे भी ट्रक मे भरा और गठ्ठरियों पर बड़े समानों की तरह लद गए।

सभी सोच रहे थे कि "जाना कहाँ पर है? वो करीब ही होगी?” ट्रक मे बैठे सभी दस मिनट गाड़ी चलने के बाद मे बड़ी जोर से चिल्लाते या आवाज लगाते जिनमे से ख़ासकर आवाजे औरतों की होती "ए, भईया कहाँ ले जा रहा है और कितनी दूर है?”

वो ट्रक की ट्रोली की तरफ़ मे निकलती छोटी सी खिड़की से तेज आवाज मे कह देता "बस, आने वाला है यहीं पर है आप सब बैठ जाओ रोड खराब है।"

इतना कहकर वो चुप हो गया और थोड़ी देर के बाद उसने हमें यहाँ इस जंगल मे लाकर छोड़ दिया जिसे वो दक्षिण पूरी कह रहा था।



शुरूवाती दो दिन
दक्षिण पुरी जो अलग-अलग जगह की बस्तियों के विस्थापन से बनी है। जहाँ पर शहर की अन्य जगहों से लोगों को लाया गया। ओखला, पहाड़गंज और कितवई नगर। दक्षिण पुरी की गलियों मे जहाँ पर चालीस से पैंतालिस मकान हैं। कई गालियाँ तो एक ही जगह से आए लोगों से बनी हैं। पूरी गली एक परिवार की तरह से है। चाचा, मामा , ताया और पता नहीं क्या-क्या? सारी औरतों के चेहरे पर घूँघट हमेशा चड़ा रहता है। इन औरतों के बीच मे अक्सर दक्षिण पुरी की शुरुवाती बातों की कहानियाँ उछल पड़ती है।

कहती है, "जब हम यहाँ पर आए थे तो काफ़ी मारा-मारी होती थी। कभी घरों को घेरने के लिए तो कभी रात मे पेहरेदारी के लिए। हमारे तो सभी एक ही तरफ़ के लोगों ने एक पूरी लाइन ही घेर ली थी और किसी को अंदर ही नहीं आने दिया। रात भर सभी खाट डालकर बैठे रहते। चार सोते तो दो जागते, ऐसा ही चलता। पर शाम को बड़ा मजा आता था। हम तो चुपके से खेतों मे जाकर सब्जी तोड़कर लाते थे। ताजी-ताजी सब्जी मिलती कभी 'सेम की फली' तो कभी 'पालक' काफ़ी सब्जियाँ लगी थी। यहाँ दूध तो भैसों का मिल ही जाता था और शाम का खाना रोजाना सब्जी तौड़कर लाओ और बनाओ ऐसा रहता। जंगल तो था पर खाने को मिल जाता था सब ठीक ही था। शुरु के दो दिन मुश्किल थे पर कट गए।



दोबारा ढूँढते रहे हम तो
काम-वाम सब छूट गया था, इस घर के चक्कर मे। जैसी बातें वहाँ ओख़ला की बस्ती मे होती थी हमारे घर के आगे वैसा तो यहाँ पर कुछ भी नहीं था। मुझसे अक्सर कहते थे, "भोलू राम तू चिंता मत कर अपनी जगह और पक्के मकान मिलेगें" ऐसा सुनने से काफ़ी होसला बड़ता था। लेकिन हम जब यहाँ पर आए तो यहाँ तो खेती होती थी और कुछ पहाड़ भी थे। यहाँ पर खानपूर गाँव की तरफ़ के जाट-गूज़र लोगों के खेत थे। जो एक ही तरफ़ मे फैले थे जिस तरफ़ मे हमको जगह मिली थी वो कच्ची जमीन थी जो पता नहीं क्यों चौबिसों घण्टे गीली रहती थी। पहले दिन और रात को तो हम यूहीं उसी कच्ची जमीन पर अपने समानों पर ही लदे सोए रहे। बच्चों को हम पहले ही उनकी नानी के यहाँ पर सिकंदरा बाद मे छोड़ आए थे। बस, मैं और मेरी वाइफ ही यहाँ पर आए थे। दिन तो हमारा ये देखने मे ही निकल गया था की कितने और लोग हैं जो हमारी तरह यहाँ आए हैं और पता नहीं कहाँ के होगें? जैसे ही कोई ट्रक वहाँ आता तो यहाँ बैठे सभी की नज़रें उसी की तरफ़ जाती और समान उतारते और बैठते लोग दिखने लगते चारों तरफ़ घाँसे और खेत देख-देखकर मन ही नहीं भर रहा था। वहीं पर बार-बार नज़र घूम रही थी। फिर थोड़ी देर के बाद हमने समानों को एक तरफ़ मे रखा और चादर तानकर छाँव करने की सोची पर रात भी हमारी जागते हुए गुजरी।



शमसान तले थे सभी
"अरे यहाँ तो बड़ बुरा हाल था। ऐसी जगह दी जहाँ अगर एक छप्पर डालने के लिए डण्डा जमीन मे गाड़ते तो गड्डा खोदते ही हड्डियाँ निकलती थी। यहाँ तो ये दक्षिण पुरी पूरा शमशान था। लोग यहाँ पर लाश जलाते और दफ़नाते थे। आसपास तो पहले से ही लोग रहते थे। ये मदनगीर गाँव, खानपूर गाँव, तुगलकाबाद के लोगों का शमशान घाट था और यहाँ तो जब आए थे तो कभी भी जानवर निकल आते थे। शांप, नेवले, बिछ्छू, अरे मुझे याद है एक बार हम घर बनवाने के लिए नींव खुदवा रहे थे तो जमीन गीली थी। नींव को गहरा खोदना था। जब नींव खोदनी शुरू की तो कुछ हड्डियाँ निकलने लगी। जब तो कुछ नहीं हुआ पर जैसे ही जमीन मे से इंसानी आधी खोपड़ी निकली तो मेरी वाइफ के तो होस ही उड़ गए। वो तो बेहोस तो गई, उसे तो पता ही नहीं था की उसे तो नींव गाड़ने की पूजा करनी है। उसने तो साफ़ मना कर दिया था। यहाँ रहने के लिए उस समय वो पेट से भी थी, पप्पू होने वाला था। वो तो भागने लगी फिर काम हल्का करके उसे उसके पीहर छोड़कर आया और बाद मे खुद बनवाया ऐसा हुआ।

नेता जी अक्सर उस दिन को याद करते हैं और दक्षिण पुरी को अगर किसी को बताना हो तो शमशान घाट कहे बिना रह तो नहीं पाते।




कौने मे रहने का मज़ा
दक्षिण पुरी जहाँ-यहाँ आज मकानो की किमत बहुत है और कौने के मकानो की किमत तो दस, बराह, पन्दराह लाख तक है। कौने के मकान वाले लोग तो आज बैठे-बैठे लेन्ड लॉड हो गए है। गली मे रहने वाला हर शख़्स आज कहता है की काश हमारा कौने का मकान होता आज। लेकिन, जब यहाँ दक्षिण पूरी मे नये-नये बसे थे या जब दक्षिण पुरी बस रही थी तो कोई भी कौने का मकान लेने को राजी नहीं था क्योंकि आसपास बड़े-बड़े खेत और दूर-दूर तक दिखता जंगल तो हमेशा डर रहता था किसी जानवर के आने का कौने का मकान एक दम पिछड़ा सा लगता था तो सभी अन्दर का मकान चाहते थे। लोगों के बीच का और रात होने के बाद तो लूट-पात भी होती थी आसपास के कुछ (लठेत, शराबी-कबाबी लड़के लूटपात भी करते थे) तभी तो कोई भी अपने कमरे या छप्पर मे ही जगा खाली देखकर कुछ भी उड़ाकर ले जाते थे। हर वक़्त जान-माल ख़तरा बना रहता था पर आज तो कौने के मकानो मे लोगों ने दूकानें खोलकर किराये पर चड़ाई हुई हैं और घर बैठे-बिठाए तीन-चार हजार किराया आ जाता है साथ की साथ रोड लाइट, कलोनी लाइट अलग लगी है।




दक्षिणपुरी और अस्तबल
ओमी जी जिनके लिए यहाँ आना एक लम्बा और थोड़ा भड़कीला रहा। ओमी जी का ओख़ला बस्ती मे एक छोटा सा अस्तबल था जिसमे उनकी तीन गाये पलती थी जिनका दूध वो निकालते और बैचते थे लेकिन जब वहाँ से 1975 मे झूग्गी को हटाया गया तो अस्तबल भी टूटा। सभी तो ट्रको मे बैठकर यहाँ दक्षिण पुरी मे आ गए पर ओमी जी की गायों को लाने का ठेका नहीं लिया था सरकार ने तो उन्हें ही एक बग्गी मे गाये और घर वालों को लाना पड़ा। जब हारे-थके यहाँ दक्षिण पुरी मे आए तो खुद भी भूखे थे और गाय भी गायों को तो यहाँ खाने को एक हरा खेत मिल गया था पर ओमी जी की मुश्किले अब बड़ गई थी। क्योंकि वो गुजरों से पंगा नहीं लेना चाहते थे। गायें जब मर्जी खेतों मे घुस जाती और खेतों को खाती तो हमेशा ओमी जी गायों को बाँध कर रखते और हमेशा देख भाली करते पर उनका यहाँ दूध का काम बहुत चला था। यहाँ कोई खाने पीने का साधन नहीं था तो लोग स्टोव तो साथ ही लाये थे तो दूध लेकर चाय पानी का तो इन्तजाम कर लेते थे। लगभग सभी दस, बराग दिनो का सौदा साथ लेकर चले थे पर ओमी जी ने भी अच्छा अस्तबल सा बना लिया था एक बड़ा अस्तबल।




नई जगह के बनने का मतलब क्या होता है?
एक जगह का टूटना और कोई नई जगह का बनना इसका मतलब होता है की नये सपनों को जिन्दा करना सब अपने साथ-साथ घर बनाने का कुछ तो समान लेकर आए थे। अब एक झुग्गी तोड़कर झुग्गी मे तो वापस कोई रहना नहीं चाहता था तो लोगों ने अपना कच्चा-पक्का घरोंदा बनाने शुरू किया। लोग रोज दूर दो-छ: किलो मीटर पैदल जाते और बन रहे या टूट रही स्कूल की तरफ़ जाकर वहाँ से टूटी सिल्प, सिल्लियाँ उठा लाते और पहाड़ियों पर जाकर मिट्टी खोद-खोदकर भर-भर कर लाते। उस समय मे तो इंटे भी सस्ती आती थी तो अब लोगों ने अपने खुद से अपना घरोंदा बनाना आरम्भ किया। मिट्टी से चिनाई करते इंटे-दर-इंटे चड़ाकर कम से कम रहने लायक तो बना ही लिया। छत पर बस्ती से लाई सिमेंट और टीन की चद्दरे डाली और एक कमरे का घर तैयार किया। दिन भर मिट्टी खोदकर लाते फिर चिनाई मे लग जाते। अन्दाजे से दिवारें खड़ी करते। बस, मजबूती को देखकर और फिर जमीन को यूहीं मिट्टी का छोड़ दिया फिर उसी मे रहना भी शुरू किया।

लख्मी