Showing posts with label दैनिकता. Show all posts
Showing posts with label दैनिकता. Show all posts

Tuesday, February 12, 2013

Monday, June 25, 2012

दैनिक जीवन का मॉडल

शहर क्या हैं?  जिसमें शामिल होते ही चटख भरी दिनचर्या से हमारी मुलाकात हो जाती है। जो चुम्बक की तरह  हमें अपनी तरफ खीचती है। जहां पर उसकी हर सुबह उन्नत वर्तमान के नये परीवेश में ले जाने लायक होती है तो उसी मे से कई चीजें आँचल बनकर आँखो के सामने होती हैं। "शहर" इसे जैसे किसी खबर की तरह, हर एक नजर को दे दिया हो। किसी न किसी श्रोता की प्रतीक्षा में धुंदली रेखाएं माहौल में विराजमान रहती है। मन की चैष्टाये धूप की तरह अस्तिव में बिखर जाती है।

फिर "भीड़" क्या है? शहर में घूम रहे शहरियों का कारवां जो कहीं ठहरता ही इसलिये है की भीड़ बने। ये अपनी ही परछाई से टकराते, दर्द जानते जैसे उसका अहसास खोकर वो भीड़ को बुन रहे हो। लेकिन अगर कोई डाकिया बिना पते के ही संदेश दे जाता तो?

सड़के सुनसान है - कई दिवारों पर सजे दिवान हैं। कहीं लोट कर आने के लिये अपने भी क़द्रान हैं। कोई धूमिल सा अधूरापन लिये रास्तों पर चलता है। किसी की जिन्दगीं में बसा किसी का स्वरूप भीतर से बाहर का निकास देता है। कभी पूर्ण क्षमताओ से टकराती जिंदगानी नज़र से नज़र मिला कर बातें करती है। तो कभी खुद को रोक कर  दृश्यो को सुनने का मन करता है। यहाँ कुछ गणितिय उदहारणों की आवश्यकता है। जैसे सब कुछ इक्वल ( = ) नहीं है।
अंनत समिकरणों में उलझी जीवन की गुत्थियां हैं। जिन्हे सुलझाने का भी समय नहीं मिलता। ठीक उस तरह जिस तरह शरीर भी सवालों और रोजमर्रा के प्रभावो में शाखाओ की भांति खुद में व्यस्त रहता है। इस व्यस्त्ता को प्रतिदिन अनूभव किये और यथार्थ के अहसास से भी समझने -सोचने की कोशिश की। तो आम और खास के बीच बने सभी बने फासले को देखा जिसमें स्वंय को चिराग लेकर खोजने की आवश्यकता है।  

उजाला क्षण भर है और अंधेरा काली रात का हमख्याल। रात जिसके तले स्वप्न पनपते हैं। परछाईयां पड़ाव डालती हैं। फिर सवेरा हो जाता हैं। एक नई उम्मीद में। किसी आक्रमकता में, फिर किसी तारे के जमगाने कोशिश होगी।

शहर की रफ्तार में अनेकों जीवन शैलियां मचलने लगती हैं। हम जिन्दगी बने शख्स मिलते हैं फिर अंजानता में छूकर निकल जाते हैं। हम क्या चाहते हैं? कुछ मांगते ही क्यों हैं? 

रोजाना भोर होते ही रात इस उजाले के सामने आस-पास ही कहीं अदृश्य हो जाती है। या फिर उसे आसमान निगल जाता है? शहर कहता है जरा धीरे बोलो "दिवारों के भी कान होते है" मगर शहर के इस ज़ुमले के तात्पर्य को चुपचाप होकर सुनने वाली मूद्रा बदल देती है। शहर की सांस आज जोर-जोर से चल रही हो मानो तो। कौन इसका हमदर्द है और कौन इसका सुख-मुख है? शहर में जिस तरह से रोमांचकारी जीवन बसा है, जो शहर की सडकों का बदलाव, बजंर जगहों पर बने सोपिंग मॉल,  जो बजंर जमीन की से ही फुटे है मानो तो जरा।

समय आधार है। जिसकी वजह से चट्टानों का सिना भी चेतना की अवस्था में जाता है। हामरे इस रोजमर्रा पर कोई तो छाप है, जो निशान छोड़ जाती है। जिसका वर्णन पत्थर है और अहसास मोम है। कहीं सब कुछ समझ आ जाने वाले नियम रूप है। तो कहीं मुश्किलें हैं तो कहीं हैरानी से लबालब भावनात्‍मक पहलू के बयान हैं। चाहें वो विराम चिन्ह हो या सार्वजनिक निर्देशो से मुखातिव होकर भटक जाने का विचार।

जगह में अदृश्य चीजों की गंद (महक)  जैसे किसी तस्वीर को सामने से गुज़र जाने का पता चलता है। कुछ लय है कुछ लय के बाहर और कुछ आकार भी हैं। उसके बाहर भी।  सब का आकार सबके पास भी है और सब अपने आकार को खोज भी रहे हैं। लगता है की ये अंनतता ही हमारी आँखों के सामने स्थिरता बना जाती है। जिसे दूर तक देख पाना शायद काबू में नहीं मगर अंदाजा लगा सकते हैं।

शब्दों से बने अनेको बयानों की वर्णमाला अदखुली काल्पनाओ का वर्णन क्या है? हम शहर को अपने शरीर का अंग मान ले तो शहर और हमारे बीच रिश्ता बनता है? कम से कम ये क्षमताओं का टिकाट तो मिल जाता है। जो चीजों से रूबरू होने के बाद उनकी उत्तेजनाओ को शरीर में लेना और छोड़ना होता है। ये चक्र चलता रहता है। रोजाना के चिन्हों इलैक्ट्रोनिक सिंगनलो की कसमकस से निकलने के बाद क्या नज़र आता है? तब शौर, शौर नहीं होता वो एक आवाज, गूंज बन जाता है।  जिसेको सुनने में किसी छवि का हस्ताक्षर शामिल है। जीवन के हलातों से उपजी विपरीत परीस्थितियां को बॉडी का स्वभाविक रवईया गायब कर देता है। क्योंकि हमारी कल्पनाओं का मॉडल होता है और वास्तव में होता है। उसके बड़ने की प्रक्रिया मौजूद हलात से टकराती रहती है।

फिर शहर क्या है?

राकेश

Tuesday, January 3, 2012

अफवाहों का साल 2012

नया साल मुबारक

कई अफवाहों से उलझा साल आखिरकार दरवाजे पर हर साल की तरह धड़ल्ले से दस्तक देकर घर के अंदर दाखिल हो ही गया। सच मे..... ये बेहद सच्चे मन से मान ही लिया जाये की ये सारी अफवाहें इस साल मे सच हो जायेगी तब रोजमर्रा का रूप क्या होगा? क्या वे तब भी फसाद ही बनकर रहेगी या कुछ और रूप ले लेगी?

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की "आनंद" नाम की फिल्म के अनुसार जब किसी को ये मालूम हो जाये की उसका अंत कब है तो वो दुगना जीता है। रिश्ते, नाते, फैसले, नियम, काम और बैचेनी के रूप बदल जाते हैं। तब इस साल मे क्या होगा?

अफवाहों में इजाफा करते हैं - 2012 में दुनिया का अंत होगा। ये बात अगर सही मे सच हो जाये और ये पता न हो की वे कौनसे दिन व तारीख और समय मे होगा तो हर पल को इस तरह जिया जायेगा जैसे वे आखिरी है - इसके बाद मे वो फिर से नहीं आयेगा।

एक बार एक दिल्ली की बस्ती का विस्थापन किया जा रहा था। रात हो चुकी थी। सभी सवेरे होने वाले सरकारी खेल की कल्पना कर रहे थे। दिन का रूप क्या होगा ये किसी को नहीं पता था। किसी को नहीं पता था की कौन कहां पर चला जायेगा दूसरे दिन की शाम होते होते। बस, सभी रात को भोग रहे थे। कुछ देर के बाद वहां पर नाचना और गाना शुरू हुआ। वो गाना किस भाषा मे था इसको कोई सोच रहा था, वे बस उस रात का वो निवाला था जिससे रात को भोगा जा रहा था। ये भोग जीवन के चरनो मे था। कल के सवेरे के लिये।

उस रात के बीत जाने के बाद मे मेरे एक साथी ने कहा, "ये रात फिर नहीं आयेगी। रातें आयेगी, आती रहेगी मगर इसे ऐसे जी लिया मैंने जैसे ये दोबारा नहीं आयेगी।"

पिछले साल से बाहर निकला जाये - मगर साल से बाहर निकलना कैलेन्डर से ही सिर्फ बाहर निकलना होगा -
पिछली रात यूपी मे एक जोरदार अफवाह ने दस्तक दी - पूरे यूपी मे फैला की अगर "कोई रात मे सोयेगा तो वो पत्थर का हो जायेगा।" 2 जनवरी 2012 को शायद "रात"पूरी यूपी मे हुई ही नही या वो "रात" नही हुई जिसे सोने के लिये बनाया गया है। रात को जीने की परमपरा को इस एक अफवाह ने जोरदार वार से तोड़ दिया। रात भर लोग सड़क के किनारे खड़े इस रात के खेल को देख रहे थे और ना तो खुद सो रहे थे और ना ही किसी और को। रात अपनो से बात करने के लिये अब तक बन चुकी थी। ठण्ड क्या है और ओस क्या सबको इसने अपने पैरो तले रख दिया था।

साल की शुरूआत हो चुकी है। हर दिन और हर रात का आलम इन मीठी अफवाहों से भरा होगा। जीवन और मौत के बीच मे ये अफवाहें ना जाने कितने परमपरागत नितीयों को तोड़ेगी और जीवन सच मे खेलता नज़र आयेगा।

लख्मी

Thursday, June 9, 2011

क्या डर होता है





शहर के बीच ही किन्ही स्पर्श को टटोलटी सांसे अपने ही शरीर की गिरफ़्त में है। ये आजादी नहीं मांगती इनकी मदहोशी किसी सीने में बसे दर्द की आवाज़ से जान सकते हैं।

चीजों को अपनी कल्पनाएँ करने दों वो भी किसी के पुर्ण:निर्माण में जाने की मांग करती हैं। जीवन उनके लिये भी स्पेस चुनता है। चीजों का क्या डर होता है? डर होता क्या है? जिसे जीने के रूप विभिन्न है।


राकेश

जिन्दगीं मे बसा किसी का स्वरुप



धुंधली रेखाएं

शहर आज क्या है जिसमें शामिल होते ही चटख भरी दिनचर्या से हमारी मुलाकात होती है? जो चुम्बक की तरह हमें अपनी तरफ खींचती है। उसकी हर सुबह उन्नत वर्तमान के परीवेश में होती है।

कई चीजों का आँचल आँखो के सामने होता है। किसी न किसी श्रोता की प्रतीक्षा में धुंधली रेखाएं माहौल में विराजमान रहती हैं। मन की चैष्टायें धूप की तरह अस्तिव में बिख़र जाती हैं। कोई शायद धूमिल सा अधूरापन लिये रास्तों पर चलता है। उसकी जिन्दगी में बसा किसी का स्वरूप भीतर से बाहर का निकास करता है। पूर्ण क्षमताओं से टकराती जिंदगानी नज़र से नज़र मिलाकर बातें करती हैं।

घूंघट से देखती वो (बदमाश ) नजरें जो किसी के रूप को चुरा लेने की फिराक में रहती हैं या किसी कलाकारी में व्यस्त हाथ जो किसी के शक़्ल-सूरत को गढ़ने के साथ, अपना वज़ूद गढ़ते चले जाते हैं। ये इशारों की वो रेखाएं है जो हमारे चारों तरफ खिंची हैं और इसके बीचो-बीच हम हैं जिनमें हम अपने निजी के दायरे को जीते हैं।

उसे साझा करने के लिये शहर में निकल पड़ने की जिद्द को लिये समाज के बँटवारे को बिना काटे हम अपनी कतारों से बाहर झांक कर देखें की कौन-कौन हमारे संम्पर्क में है।

हम निजी जब लाते हैं तो क्या दिखता है शहर में? ये सवाल ही अपने को किसी तत्व से बिल्ट कराता है। अपनी तस्वीर, अपनों के साथ अपनी आवाज़ें, आँधी मे आने वाली रातें जो सुबह का इंतजार नहीं करती। वो शिद्दत करती हैं उस विराट मौज़ूदगी की जो शहर के किसी कोने से उठती हैं और ख़बरिया चैनलों की भांती अपनी छवि लोगों से मुखातिव करवाती हैं।

बताने वाला और सुनने वाला दोनों शहर में कहां का स्पेस तलाश रहे हैं। शहर जो नक्शोवाला गुच्छा है और उसमें कई अदखुली गुत्थियाँ हैं जिसमें कोई आवाज़ लिपटी हैं और कोई सड़क तो कोई चीजों का अपने वज़ूद के साथ होने का अहसास करवटें ले रहा है।


राकेश

Thursday, January 6, 2011

शरीर तुम हो!




जब कभी उसके बनाये चेहरे होते उसकी बनाई कहानी होती और उसी की सांसो से लिखे शब्द होते। जीवन को दिन प्रतिदिन छिलती जो भौतिक शरीर तुम समझते हो काम-काजी दूनिया में उसका एक महत्वपूर्ण रोल जिसमें कई अनगिनत झांकियाँ प्रवेश कर जाती है।


राकेश

शहर की मशहूर मार्किट का रास्ता




एक दानव जैसी भूख उसे निगलने ही वाली थी। कदमों की आहट ने उसके ध्यान को अपनी तरफ केन्द्रित किया। खूबसूरती उसके चेहरे से
ऐसा बुख़ार चढ़ा चैप्टर समझ नहीं आता था।

वो बे-मौत मारा जाता है। किसी को देखो और फिर कोई देखते-देखते जरा हंस दे या थोडा रहम खाकर ध्यान देने लगे हम समाज से नहीं डरते हिम्मत से काम लो उस रोज एक फ्लैट पहुंचा। दरवाजा बन्द था। दिवार में लगे बटंन को दबाकर उसने अपने आने का संकेत दिया।

रिश्तों को निभाने के लिये जरूरत होती है। आजकल आजमाईशों का तूफान पैदा हो गया। शहर की मशहूर मार्किटों में निकलता रास्ता वो समय महत्वपूर्ण था। दस्तक देते सुना बाकी सबके लिये मुलाकात जरूरी थी। मन के भटकते विचारों का कही ठिकाना न था।

दिमाग में विचार अनेकों मेंढक की तरह जन्म लेने लगे। इन हठ करने वाली कल्पनाओं में वो जैसे कोई प्रेम की मूर्रत बना रहा था। अब उसे याद आया की 2 बजे उसे कुछ और पैकेट लेकर होज़खास जाना था। कुछ शक्लें उसके दिलों-दिमाग को खसोटने लगी।

उसने फोन किया, "हैलो सर"
सर मतलब खाओ, "पहले ये बताओ तुम यहां क्यों नहीं आये 2 बजकर 40 मिनट हो रहे हैं।"
"सर बस मैं रास्ते में हूँ।"
"अच्छा कहाँ पर हो?"
"सर बस पहुंच गया"
"कहाँ पहुँचे?"
"मार्किट।"

धूप के चूंधिया देने वाले माहौल के बीच दिलकश नज़र ही काफी होती थी। अगले दिन फिर सवेरा हुआ। इच्छाएँ जो सिर्फ और सिर्फ चाहत में बदल गयी थी। नि:सकोच होकर।

राकेश

Saturday, October 23, 2010

ओखला कॉर्पोरेट्स और जनता की पहल

मानवीय नमूना





ओखला के आसपास बहुत से पॉश कॉलोनियों मिल अपने घरेलू सफाई, ड्राइवरों, आदि ।
कॉर्पोरेट्स और जनता की पहल की कमी जैसी मदद करता है ऐसे स्थानों बनाया है।
ये बस्ती में रहने वाले लोगों जिसे हम क्षेत्र के प्रदूषण के लिये जिम्मेदार ठहराजाता है।
वो किसी के लिए घरेलू नौकर का स्रोत बनते है। और फैक्ट्रीयो मे श्रम भी करते है।
उनके घर कैसे है कैसे जीवनयापन करते है।
इस कार्यालो के मलिको को कोई फर्क नही पड़ता ।
उनका मशीन से काम कर के आने बाद वो अपने आम जीवन को किसी कल्पना की तरह सोच कर फेक्ट्रीयो में काम खत्म करने के बाद शूरू होता है।
पहले और बाद के बीच का जो दायरा है वो मशीन को अपनी दुनिया मे कुछ अलग ढंग से ले जाने का है।
जिस मे अगर झाक कर देखेंगे तो दोनो का मिला-जूला एक गठन समझने को मिलेगा।

राकेश

Monday, October 4, 2010

शहर का नीला डर

ये एक ख़ास मिलन है। इस मिलन में एक ख़ास झलक है और इस झलक में एक ख़ास पल भी छुपा है। साथ ही साथ इसको एक ख़ास भविष्य से भी समझा और देखा जा सकता है। भई, सरकारी महकमों का तो यही समझाना है। फिर कोई कैसे चूक सकता है इसे समझने के लिये। 'तैयारी औ डर' ये संजोग इस सारे सफ़र का।




तैयारी जहाँ विश्वासजनक दुनिया बनाने की पूर्ण कोशिश करती है वही पर एक डर के पायदान को भी खुला छोड़ देती है। हम किस ओर जा रहे हैं और हमरा ओर है कोनसा? इस सवाल का सबसे महत्वपूर्ण भाग तो तब शुरू होता है जब ये दोनों की एक दूसरे के बहुत नजदीक होते हैं। दिनॉक 1/10/2010 को दिल्ली की सड़कों पर इस अहसास को महसूस किया मैंने। वैसे तो मेरे एक साथी ने इसे पहले ही मुझे महसूस करवा दिया था मगर मैं सोच रहा था कि सारे सविधान तोड़ने वाली और उसे भिड़ने वाली पब्लिक कैसे नियमित दुनिया की रहनवाज़ हो सकती है?
'यहाँ पोस्टर लगाना मना है' इस लाइन को छुपा देता है शहर पोस्टर के नीचे।
'नो पार्किंग' इसपर डिप्पर लाइट ओन करके सुस्ताता है शहर।
'ये आम रास्ता नहीं है' इसे अपना समझकर इस्तेमाल करता‌ है शहर।


मगर ये सारे सविधानों का पिता दिखा उस तारीख को। शहर का 'नीला डर' ये आसमान नहीं है और न ही पानी है। ये तो कुछ और है।
लेकिन खेल फिर भी चालू है - भिड़ंत को हर जगह महसूस किया जा सकता है।

एक बार हमारे एक साथी ने सवाल किया था जो आज खुला महसूस होता है -
जो नियमों को माने वो सच्चा और अच्छा नागरिक और जो नियम न माने वो बाग़ी लेकिन जो नियम में जाये और बाहर आ जाये उसे क्या कहेगें?


लख्मी

दूरियाँ



'कहीं' किसके पास है?
'कहीं' कोन जीना चाहता है?
'कहीं' को कोन देता है?

लख्मी

Tuesday, September 28, 2010

सच और सजीव के पीछे क्या?

झूठ क्या है? कितना आसान और सुलझा हुआ सा सवाल है? इसी में जुड़ा है निर्जीव क्या है? बौद्धिक रूप से देखा जाये तो कुछ भी झूठ और निर्जीव नहीं होता। हम एलीमेंटस को निर्जीवता से आंकते हैं और सुनने - समझने को झूठ का जवाब। लेकिन, अगर सब कुछ अनुभव हैं तो और सबका अनुभव सबका अपना सच होता है तो फिर झूठ क्या है?

झूठ एक संभावनात्मक रूप से जीता है। जिसके आधार अगर न कहकर भी तलाशा या जिया जाये तो वे फलता - फूलता है। इसके अवशेष कई कथाओं को जीवन देता है। सही मायने मे अगर इसके चिंह खोजें जाये। ये महज इसका रिश्ता कहने और सुनने के साथ होता है। झूठ की अपनी कोई तस्वीर नहीं है। ये मानना और माने जाने के साथ बहस करता है। झूठ तब आता है या तब होता जब सच्चाई होना होता है। यानि झूठ को अकेले नहीं समझा जा सकता वे सच्चाई के सामने खड़ा होकर पैदा होता है।

जीवन को जीने के कई कारण, निर्णय और समझोते हैं जिनमें खुद को उसमे ढालने और रमाने का एक खास अहसास जुड़ा होता है। इनको अपने मानने और किसी और समझाने की कल्पना को सोचा जाये तो ये संभावनात्मक बनता है। यहाँ इस अवस्था में हम झूठ और सच को सोचे तो लगता है की जैसे दो पार्टीशन को जीने की बात कर रहे हैं।

सबसे मजेदार बात होती है कि झूठ मे किसी दूसरे की कल्पना समाई होती है। सच खुद में होता है लेकिन झूठ हमेशा किसी दूसरे का अहसास करवाता है। झूठ अपने से बाहर होता है। अपने अंदर का झूठ भी खुद के अनुभव का सच बनकर बाहर आता है।

इसके अहसास क्या है ?
सच बहुत ठोस होता है लेकिन झूठ तरल और न होने की छवि में बनाया और पिरोया जाता है
झूठ रूपकों से बयाँ किया जाता हैं
झूठ में एक समय का अहसास होता है
झूठ में कभी अकेला नहीं होता वे किसी माहौल, शख़्स या कहानी का पात्र बनकर उभरता है

कैसे ये अहसास होता है कि ये जगह किसकी है? इसमें बँटवारा ये हो सकता है कि "हमारी - तुम्हारी" या फिर इसको सोचा जाये की "सबकी"। इसको कैसे चिन्हित किया जाये?

ये एकदम अधूरा और कटा हुआ है। समझ लें की जीवन के अक्श अभी किसी 'पज़ल गेम' की तरह से टूकड़े होकर बिखरे पड़े हैं। ये टूकड़े मरने के समान नहीं होते बल्कि इनको जोड़ा जा सकता है। दोबारा से बनाया जा सकता है।

लख्मी

Monday, September 20, 2010

हवादार दर



कोई जा रहा है।
कोई मगन है।
कोई टहल रहा है।
कोई खो रहा है।
को झूम रहा है।
कोई झांक रहा है।
कोई बदमाशी कर रहा है।
कोई उदास है।
कोई मना रहा है।
कोई रोमांश में है।
कोई गा रहा है।
कोई सुन रहा है।

इस "कोई" की कोई सीमा नहीं -

लख्मी

Tuesday, September 14, 2010

एक अजनबी

सड़क पार कर रहा होगा।
गाड़ी को धक्का लगा रहा होगा।
नाले किनारे बैठा बीड़ी पी रहा होगा।
झूले को धक्का मारकर ले जा रहा होगा।
टेंट उखाड़ रहा होगा।
खेलों के लिए सड़क पोत रहा होगा।
बस का इंतजार कर रहा होगा।
सड़क के किनारे लगे पेड़ के नीचे पसीना पोंछ रहा होगा।
स्टेशन के गेट पर खड़ा खिड़की खुलने का इंतजार कर रहा होगा।
बस के पीछे लटक रहा होगा।
कंधे पर बोरी लटकाए कुछ बीन रहा होगा।
अपने हाथों से दूसरे हाथों में पेम्फलेट बाँट रहा होगा।
बीआरटी कॉरिडोर को डर-डर के पार कर रहा होगा।
सड़क पर लगे बोर्ड पढ़ रहा होगा।
साइकिल की उतरी चेन लगा रहा होगा।
पानी की रेहड़ी के छाते के नीचे छुप रहा होगा।
पैदल पथ में कहीं सो रहा होगा।
खम्बे पर चढ़ा होगा।
भरी धूप में चिल्ला रहा होगा।
उस चिल्लाते हुए को देख रहा होगा।
आटो के मीटर की रेटिंग देख रहा होगा।
टूटी हुई चप्पल से चलने की कोशिश कर रहा होगा।
बस के गेट पर लटका होगा।
साथ वाली लड़की को देख कर मुस्करा रहा होगा।
सवारी उठाते आटो में फँसकर बैठा होगा।
सड़क पर अपनी जेब से गिरा रूपया खोज रहा होगा।
किसी की साइकिल पेंचर कर रहा होगा।
किसी खड़ी गाड़ी के होर्न को बार-बार बजाकर भाग रहा होगा।
कुत्तों से डरके गली में से निकल रहा होगा।
खिड़की पर खड़ा होकर मौसम को कोस रहा होगा।
नौकरियों के फॉर्म में अपने मुताबिक कुछ तलाश रहा होगा।
छोले-भटूरे की दुकान पर खड़ा जेब टटोल रहा होगा।
बस स्टेंड पर बैठा पेंटिंग कर रहा होगा।
धूप में अपनी किताब सुखा रहा होगा।
बस स्टेंड पर लेटा किताब पढ़ रहा होगा।
गली के कोने पर गुट में बैठा कोई अधूरी कहानी सुना रहा होगा।
किसी दीवार पर रात में कुछ लिख रहा होगा।
स्ट्रीट लैम्प की रोशनी में दीवारों पर पोस्टर चिपका रहा होगा।
बाहर खड़े रिक्शे पर अपने सोने का इंतजाम कर रहा होगा।
तेज हवा में दिया जलाने की कोशिश कर रहा होगा।
किसी दरवाजे से कान लगाकर कुछ सुन रहा होगा।
अस्पताल के बाहर खड़ा दुआ पढ़ रहा होगा।
गले लगाने के लिये किसी को ढूँढ रहा होगा।
बारिश से बचने के लिये कोई ओटक तलाश रहा होगा।
किसी से माचिस मांग रहा होगा।
अपनी दुकान उठा रहा होगा।
अपने घर का छप्पर ठीक कर रहा होगा।
भीड़ मे खड़ा देख रहा होगा कि वहाँ उसके जैसे कितने लोग हैं।

मेरे साथी ने एक बार एक लाइन कही थी जो अब 'बहुरूपिया शहर' किताब में है-
"शहर में रेड लाइटें नहीं होतीं होते हैं तो बस अनजबियों के हाथ"

लख्मी

Tuesday, August 31, 2010

जो सबसे नजदीक रहती है

आर.टी.वी बस में कोने की सीट
पार्क में कोई तनहा बेंच
खाली बस स्टेंड का इशारा
बाइक के पीछे की सीट
स्ट्रीट लेम्प के नीचे का कोना
छत की तन्हाई में सुनी बालकनी
गली का सबसे कोने का मकान
सबसे पीछे वाला चबूतरा
चौराहे पर खड़ा स्कूटर
किसी स्कूल की मुंडेरी
बारात घर की छत
बन्द घर की बाहर निकलती सीढ़ियाँ
बनते हुए मकान की बेकार पड़ी इंटे
फैंकी गई कुर्सियाँ
टेंट वाले के सुखते कारपेट
मिट्टी के भरे पड़े बोरे
रेट के चिट्ठे
भूली पड़ी खाट
बन्द हो रहे बाजार के तख्त
सड़क किनारे खड़े रिक्शे
खाली दुकान के बेंच
नाई के शीशे
प्याऊ की टंकियाँ
मन्दिर की सीढ़ियाँ
बूड मार्किट की लकड़ियाँ
चलान मे पकड़ी गई बसें
जले हुए बर्तन
शमशान की कब्र
पेड़ों पर बनी मचान
सर्कस की सबसे पीछे वाली कनात
मेले के झूले
किसी सरकारी आफिस की रेलिंग
बैंक के बाहर लगी सीटें
बस स्टेंड का कोना
जागरणों मे बिछे टाट
पार्क फिल्मों के पड़े बोरे
आफिस की लाइब्रेरी की कोई भी कुर्सी


किसी के पास है कोई - किसी की तलाश मे है कोई

लख्मी -

Friday, August 27, 2010

चीजो को उसीं तरह रेहने देना



सदा हम चीजों के आस-पास होते हैं। कैसें कहाँ ,क्यों इस सें हम अन्जान होतें हैं।
एक जगह की कल्पना मे हम किसी तरह तो हैं।


राकेश

Sunday, August 22, 2010

मस्तकलंदर

समय ,11:40 pm
दैनिक सूपर हिरों ,जिन्दगी भी हमें कुछ न कुछ जरूर देती है ।
हम खूद भी अपने लियें कारवां चूनते है। मस्तकलंदर की तरह ।





राकेश

Friday, August 20, 2010

अपनी दुनिया

कभी-कभी सब अजीब सा लगता खुशी और ग़म साथ चलने वाले दो साएँ की तरह होते हैं। जो न हाथ में आते हैं और न ही हमें छोड़ते हैं। हालातों के टकरावों में सोया हुए तूफान को छेड़ देते हैं। जिसके कारण दर्द असानिये हो जाता है। दर्द का पता भी तब चलता है। जब झुँझलाकर अपनी वास्तविक इच्छाओं को मार दें।

ये कैसी मौत हैं? जिसमें आँखों से पट्टी बांधकर किसी ज्वालामूखी में उतरने की कोशीश कि जा रही है। चारों तरफ भागकर और सब के बीच रहकर भी कोई अकेला नहीं होता। क्या चाहिये, कहाँ जाना है? हम इस सवाल को भूलकर अपनी दूनिया में मस्त होकर जीवन को जीते जाते हैं। वो जीवन जो नित-नये रूपों में दिखाता है। वो जो किसी आँख के दोष या छलावे पर निर्भर करता है।

नीला दूपट्टा, सूखमय अहसास, आराम की नींद, हासिल करना। उसे पाना जो खोया है। ये किस तरह का जीवन है? क्या सब किसी छल का चक्कर हैं? समाज में जीवन का नियम है उस से कोई बचा है या किसी ने इस समाज में आने के लिये अपने नियम बनाये हैं। अगर वो निजी है तो वो समाज में कैसे खुद को जमा सकते हैं। समाज तो बना ही विभिन्न नियम और आजादियों को लेकर। जो सब के लिये कुशल हो लाभप्रद हो। उस समाज के नियमों का गठन ही तो एक मात्र जीवन का घेरा है जिसमें खुद को किसी पर किसी मे जाहिर करने की प्रक्रिया जारी रहती है। जहाँ से हम अपने स्वप्न दर्शनों को किसी के ऊपर उडेल देते हैं। वो अपना हो जाता है या हम उसके हो जाते हैं। यही जिन्दगी का मेल है।

राकेश

मन चंगा तो कटौती मे गंगा

इससे पहले की मैं कुछ कर पाता उसने मेरी बोलती बन्द कर दी, खामोश!

चारो तरफ नाचने वाली मक्खियाँ हैवानियत पर उतर आई, जैसे उनकी शान्ती किसी ने भंग करदी हो।

पीटर माना नहीं, वे अपनी जेब से रुपिये निकालता और ऊँची आवाज़ में कहता, "देख मेरे पास माल कितना है। तू कटपुतली की भांति जीता है, अपुन का ज़िंदगी एक दम झकास है।"

वे अपने आत्मविश्वास की नींव दिखा रहा। उसकी वास्तविकता जो मुझे अस्विकार कर रह थी।अभी उसका आत्मविश्वास चुनौती की कग़ार पर उतरना बाकी था। उसकी पागलों वाली हंसी को देखकर चंद कदमों की दूरी पर तैनात पुलिसकर्मी हमारे नज़दिक आ गए। कुछ ठिठ्की हुई बोली मे उन्होनें हमें लपेटना चाहा। ज़्यादा कुछ नहीं था हमारे पास। पर्स और जेब उन्होने टटोली और सिर से पांव तक तलाशी भी ले ली। पीटर तो सुन्न हो गया। कमाल है बेवजह इतनी बेदर्दी से इन्होने हमारी तलाशी ले ली। इन्हे इस बेदर्दी का जरा भी अहसास नहीं मालूम होता।

दो तीन बार पीटर ने उन्हे पलट-पलट कर देखा। वो अपनी ड्यूटी कर रहे थे या मश्खरी पता नहीं चला। जब वो यहाँ-वहाँ हाथ लगा रहे थे तो गूदगूदी हो रही थी। वो कदमों की ठप-ठप खींचातानी से बना शौर-गूल पास से रगड़ कर चली जाता कोई जो किसी वक़्त को धूंआ सा बना जाता। वे अभिव्यक़्तियाँ यहाँ किसी गली की दिवार पर साया बनकर चिपकी हुई थी।

सेवाराम अपने पान के खोके का पल्ला लगा रहा था उसने कुछ सामान अपने साथ झोले में रखा। उसके खोके के दोनों तरफ पान के लाल रंग की छीटें पड़ी थी।

"अरे ओ सेवाराम के बच्चे जल्दी कर नहीं तो तेरा लाईसेन्स कैंसल करवा दूंगा फिर लगता फिरयों दफ्तरों के चक्करों में"
"हाँ-हाँ साहब करता हूँ। डरा क्यों रहे हो।" पीटर अपनी बात पर अड़ा था। उसने तुरन्त धूंऐ कि तरफ मेरा मुँह किया मेरी ओर देखा। उस रात हम दोनों किसी काम से बाहर आये थे रास्ते में देर होने के कारण हमें घर पहुँचने का कोई ऐसा रास्ता चुनना था जिसमें हमें कोई डर न हो न ही कोई पुलिस वाला मिले। जिसका हमे अंदेशा था वही हुआ सड़कों से बचकर हम इसलिये आये की कोई पुलिस वाला न मिले पर पुलिस वाले बाजार की इस गली में भी अपनी धूनी रमा कर बैठे थे।

ये बाज़ार हमारे लिये कोई नई जगह नहीं थी यहाँ से हम पहले भी गूजरें हैं पर इस वक़्त का अनूभव नया और पैचीदा था। रात के गहरे घने अंधेरे में जैसे कोई देत्य आसमां से उतर आया हो। बुझी लाल टेन और बिजली के बल्बों के घेरे जिनपर स्लेटी और मटमेला रंग धूल की तरह पढ़ा था जैसे कोई खण्ड़रों की तस्वीर सामने आ गई हो। चट्टानों कैसा एक बड़ा सा हवा का गोला हमारे पास घूमता हुआ आ रहा था। कोई सुलघती आग ओस को खा रही थी या ओस उस आग में से चटकते शोलों खा रही थी। पता नही, कौन किस को खा रहा था।

हमारे पांव जमीन से उखड़ रहे थे। जैसे वो देत्य रूपी आग तेज हुई। उससे उत्पन्न रोशनी ने सामने की तस्वीर हमे साफ दिखा दी।

पीटर बोला, "अबे डरपोक वो तो कोई बूढी औरत है जो अंगीठी में आग जला कर बैठे हैं।" कुछ भी हो उसका चेहरा तमतमा रहा था।
"मुझपर हंसने से पहले अपनी तरफ देख तेरे माथे पर पसीनों की झड़ी लगी है।" दोनों एक-दूसरे की ओर हैरानी से देखने लगे। उनके साथ कुदरत क्या करने वाली थी इस बात की उन्हे जरा भी भनक नहीं थी। उस जगह जहां आग के पीले, केसरी धूआँ बन कर फैलते छल्ले दिख रहे थे। उसकी ओठ में दिवार पर किसी की परछाई बनी नज़र आ रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहता था की कोई है वहाँ। किसी का वजूद उस अंधेरी रात में दखिल हो रहा था। हमारे पीछे से आता वो हवलदार सहानुभूती दिखाता हुआ बोला, "कोई प्रोबलेम है क्या?”

कितना आसान सवाल था पर सुनने में हकिकत में ये उतना ही दुर्लब था जितना हम सोच भी नहीं सकते थे। आसान सवाल क्या होते? क्या कोई सवाल आसान होता है? आखिर इस जद्दोजहद से क्या हासिल होने वालामन चंगा तो कटौती मे गंगा था। हवालदार बस इतना पूछकर चला गया। "चलो यहाँ से निकलों" फिर कोई सवाल वो हवलदार करेगा। वक़्त के सात इस जगह में शौरगुल ठहाके और आवाज़े हल्की पड़ गयी थी। परिस्थितियों खुर्दे-सपाट रास्ते खूद भी सो गये थे। मगर मेरा अहसास जागा था। वो इच्छाएँ जो कभी मरती नहीं वो मन में करवटें बदल रही थी। जिन्हे अभी बहुत ऊँचा उड़ना है। स्वर्ग और नर्क के बीच में फसीं इस जिन्दगीं कल्पना देनी है। कितना हैरान किया है इस जीवन की समझ ने मुझे। कुछ हासिल नहीं होता बस कुछ क्षणों की तसल्ली मिलती है फिर बाद में वही दर्द जिसमें जीने की आदत है। वो भला कैसे बदल सकती है। पुरानी आदत कैसे छूट सकती है और नई आदतों को कैसे अपना जाये। कोशिश करो, कोशिश करो। किये जाओ। । वो सम्भव और असम्भव के बीच मेरा प्रवेश अजीब था।

राकेश