Friday, August 5, 2011

पहला दिन : ओखला

मैं आज ओखला फेस -2, मे गया शुरुआत एक अंजान जगह से की। सड़क के किनारे वो मैं जगह जिसे वहाँ पर गोल चक्कर के नाम से जाना जाता है। गोल चक्कर जो चारों तरफ के सेंटर पॉइंट में बना है और जिसे 3 फिट ऊंची दीवारों से गोलाकार में बनाया गया है। पैड़ - पौधे और उसमें घांस भी लगी है। वहाँ से मैनें आगे बढ़ना शुरू किया। स्टार्टिंग में एक सीएनजी पम्प है। जिसके साथ में एक बड़ी उँची बिल्डिंग खड़ी है। यहाँ कार, ट्रक, क्रैन, बुलडोज़र और कंटेनर से ट्रक ज़्यादा आते -जाते दिखाई देते हैं

बिजली के बड़े खंबे जो आसमान को चूमते मालूम होते है। उनके साथ मे मोटे तार जो एक खंबे से दूसरे खंबे तक जा मिलते है। चलने के लिए यहाँ फुटपाथ बहुत है। खाली पड़ा रहता है। सड़को पर जाम नाम की कोई चीज़ नही है, ना ही ट्राफ़्फिक का सॉयरन है। यहां का सन्नाटा कानों में चुभ रही थी। मुझे फैक्टरी एरिया में जाना था बिना किसी नाम पाते के कैसे किसी जगह में है। ये तो बहुत मुश्किल लग रहा था।

क्या कारों 15 मिनट पैदल चलने के बाद भी कुछ सूझा नहीं प्यास भी लग आई ना पानी ना कोल्ड ड्रिंक है। कुछ दूर चलने पर एक ट्रक खड़ा दिखा। शायद खराब है, इसके नीचे तो जैक भी लगा है और ट्रक चलाने वाला भी नीचे लेट कर काम कर रहा है पहिया पंचर हो गया है उसका।

इसके पीछे से एक मोड़ दिखा जो इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ जाता है। लोहे का गेट गार्ड खड़े हैं। पान का एक मैला सा खोका जहां पानी फैला है और वहाँ लोग पत्थरों को बिछाकर बैठे हैं।

वहाँ एक बड़े से गेट पर बोर्ड पर हिन्दी में लिखा था, श्री दयानंद टक्कर द्वारे। उसके साथ में चाकू तेज करने वाला खड़ा था।

मैं उन्हे थोड़ा देख कर आगे चला। मुझसे बस दो कदम की दूरी पर एक ढाबा दिखा जिसमें खाना पीना चल रहा था। किसी पार्टी की तरह। सब एक दूसरे से बाते शेयर कर रहे थे जैसे सब आपस में एक-दूजे को जानते हो, दो बड़ी टेबल पर लग-भग 25 लोग एक साथ खाना खा रहे थे।

एक छोटा सा चौक जिस के सड़क के किनारे पर एक महिला बोरी बिछा कर नीचे बैठी थी। पान सिगरेट की दूकान लगा रखी थी। मैं उसके करीब से फोटो खींचने के बहाने से उसके पास पड़े पाइप के साथ खड़ा हुआ “यहाँ पानी कहाँ मिलेगा?” उसने मेरी तरफ साधारण तरीके से देखा, “पीछे फैक्टरी है उसके पास है”। इतने में मैनें फोटो ले लिया था, वहाँ से मैं ये सोचता हुआ चल पड़ा की अब कहाँ जाऊंगा? वहाँ एक गली में जो बहुत छोड़ी थी, एक बड़ा सा ट्रक उसमें आ-जा सकता है। उस गली में कागज के गत्ते के बॉक्स बनाए जा रहे थे और उन्हे धूप में सूखने के लिए रखा हुआ था। अभी उनमे गम की बू आ रही थी। मैं वहाँ किसी फैक्टरी में लिखा नाम पता खोज रहा था ताकि कोई पहचान तो बता सकूं की मै यहाँ भी आया, वैसे भी आज-कल का माहौल ऐसा है की किसी अजनबी को देख लोग शक करने लगते है।

डब्ल्यू-35 फैक्टरी नंबर है, जिस के फ्रेंट पर लिखा था की "बाल श्रम अपराध है" और उस जगह से किसी मशीन की तेज आवाज़ आ रही थी ।

मैं थोड़ा उचक कर देखा की अंदर दो लोग प्रिंटिंग की मशीन को हेंडल कर रहे थे एक बड़ा बल्ब मशीन के उपर टंगा हुआ था पर वहाँ कोल्ड ड्रिंक की फैक्टरी थी जिस के बाहर खाली बोतलें क्रैटो में रखी थी। काग़ज़ के बॉक्स, प्रिंटिंग मशीन, पेपर कटिंग्स की मशीन एक्ट।

लोग काम से फ्री हो, यहाँ के हर मोड़ और कॉर्नेर पर बनी चाये की दूकान व ढाबा में जाकर बातचीत कर रहे थे। कुछ काम के लिए आए, लोग अपने किसी ना किसी के बदले पर यहाँ कम करने आए थे, वो बिढ़ियाँ पीते और अख़बाब हाथ में लेकर वो टाइम पास करते। फैक्टरियों से काटने पीटने की आवाज़ आती मगर कोई परेशानी नही होती।

वहाँ शांति से कुछ पढ़ा या बनाया जा सकता था। मंगलू वहां पर टी स्टाल लगता है, ये दुकान गप मारने की दुकान है, एक दूसरे को मजाको में मा-बहने भी करते है। कोई अंजान या मामूली बंदा यहाँ इनकी ये कान फाड़ देने वाले डायलॉग नहीं बर्दाश्त कर सकता। लोगों को यहां पहचाना मुस्किल था, सब आपस में एक ही तरह के अंदाज़ में बोल रहे थे। फैक्टरी में से निकलते ही मजदूर अपने मस्तियां करते गले में हाथ डालते कम मे हाथ डालते। डब्ल्यू-34 के सामने एक बंदा ढेला लेकर खड़ा, सिगरेट और बीड़ी माचिस बेच रहा था मगर किसी से छूपकर। \

राकेश

Wednesday, August 3, 2011

जवाब 'हाँ' और 'न' से बाहर थे

यहाँ पर सवालों की मानयिता उतनी ही थी जितना की जवाबों की। लेकिन हर जवाब अपने साथ एक ऐसी दुनिया लेकर आता जिसमें सवालों को खोजना बेबकूफी के समान होता और कभी सवाल अपने अन्दर कई दर्शन लिये चलता है जिसमें किसी एक जवाब से संतुष्ट हो जाना एक बड़ी और असमान्य बेवकुफी के समान होगा।

शहर में एक सवाल को लेकर घूमने की तैयारी दी जा रही थी। इस तैयारी में सबको पिरोने और भिन्नता में रखना था। लेकिन किस तरह की भिन्नता?

क्या बँटवारे की? क्या खास की? क्या विरोध की? शायद नहीं, इस भिन्नता में था सीधे और साफ लब्ज़ों में बँटवारा। दो तरह की दुनिया की कल्पना एक जो सज्जन रूपी जीवन और दूसरा बाघी रूपी जीवन। इसके अंदर शहर को आंकने की तैयारी बिलकुल अपने शब्द की भांति एक दम कठोर और ठोस थी।

तैयारी का मतलब क्या?

निपूर्ण हो जाना?, जवाबों से ऊपर रहना?, दुनिया से पूछने वाले बनना या फिर जवाबों में घूम न जाने वाले? शायद इसमें जो एक सबसे ठोस बात थी वे ये की सुनने वाले बन जाना। एक ऐसा सुनने वाला जिसे जवाब पहले से ही ज्ञात है।

हाथ में एक फोर्म पकड़ाया गया जिसमें कई सवाल थे। लेकिन उनके नीचे थे दो ही मार्क, जिसके सामने टिक लगाकर अपना जवाब भरना था। जिसको लेकर सिखाया जा रहा था।

सिखाने वाले ने तेज़ आवाज़ में कहा, “सबके जवाब "हाँ या "न" में होने चाहिये।
किसी ट्रेनिंग लेने वाले ने पूछा, “और अगर सर जवाब न "हाँ" हो और ना ही "ना" में तो?

ट्रनिंग कुछ समय के लिये टल गई।

लख्मी

Friday, July 29, 2011

नंगा सा किस्सा

ये एक छोटा सा कमरा था जहाँ कोई भी आता और अपना कोना या जगह पकड़कर बैठ जाता। यहाँ पर सबसे ज्यादा बच्चे थे। शायद ये उन्ही का कमरा था जिसमें बड़ो का कोई काम नहीं था। सारे बच्चे एक लाइन मे बैठे थे। अपनी-अपनी कॉपी निकाले। वहीं पर उनके सामने एक औरत बैठी थी जो इन सबकी टीचर थी। इतने मे वहाँ पर एक और बच्चा आया जो एक दम नंगा था। वो आया और उन्ही बच्चों मे आकर बैठ गया। उसके पास कुछ भी नहीं था। सभी बच्चे उसे देखकर हँसने लगे। टीचर सबको शांत करते हुये बोली, “बेटा इतनी गर्मी पड़ रही है और तुम नंगे घूम रहे हो। लू लग गई तो बिमार पड़ जाओगें। जाओ कुछ पहनकर आओ।"

वो बच्चा बस, हँसे जा रहा था। अपने हाथों को अपने टांगों के बीच मे रखकर वो मुस्कुराता जाता।
“बेटा जाओ और कुछ पहनकर आओ। मम्मी को बोलो कुछ पहना दे।"

वो दूसरे की किताब मे लग गया। उसे नहीं कुछ लेना था की वो कहाँ पर बैठा है और यहाँ पर आने के लिये उसे क्या करना चाहिये? वो दीवार से टेग लगाकर बैठ गया और सबको वहीं से देखने लगा।

“अगर तुम हमारे साथ घूमने जाओगे तो चलों जल्दी से जाओ और कपड़े पहनकर आओ।"

“नहीं टीचर जी मुझे अभी काम पर जाना है। मैं मटकापीर के पास मे खड़ा होकर लोगों से दुआ माँगता हूँ। मैं तो रोज़ वहाँ पर ऐसे ही जाता हूँ। मेरी माँ और मैं वहाँ पर जाते हैं।"
“दुआ मांगते हो लोगों से मतलब?”
“मतलब लोगों से पैसे मांगता हूँ। 100 रूपये मांगकर लाता हूँ। सारे पैसे अपनी माँ को दे देता हूँ। तब मेरी माँ मुझे पाँच रूपये देती है। उसकी मैं खूब चीज़ खाता हूँ। ये अपने दोस्त को भी खिलाता हूँ।"

इसके बाद मे सारे सवाल या तो बंद हो जाते हैं या फिर वो सवाल पैदा होते हैं जिनका इस दुनिया में कोई काम नहीं होता। टीचर जी के पास कहने और सुनने को कुछ नहीं था। वे क्या कहती? जब कुछ नहीं बचा कहने तो पूछा, “क्या तुम स्कूल नहीं जाते?”

लख्मी

सुबह का चलना

हवा काफी तेज़ थी। दिया जलता और भवक कर बूझ जाता। माचिस मे तीली भी कम ही थी। उसने बहुत ओट बनाकर दिया जलाने की कोशिश की मगर दिया जलने का नाम ही नहीं ले रहा था। गलती से आज वो सुबह चार बजे की बजाये तीन बजे ही उठ गया था। सुबह – सुबह उसको पूरी तरह से आदत हो गई थी के चार बजे अपने आप आँख खुल जायेगी और वो रात के खत्म हो देख पायेगा। उसी मे उसका दिया जलाने का काम भी निबट जायेगा।

अपने कलोनी से वो काफी दूर आ गया था तो वापस जाकर माचिस लाना उसके बस का नहीं था और दिया भी उजाला होने से पहले ही जलाना था। वो यहाँ से वहाँ देखता रहा। ताकि कोई दिख जाये तो वे माचिस मांगले। लेकिन इस वक़्त मे कोई नहीं दिख रहा था।

अचानक से उसे दूर कहीं रोशनी मे कोई आता दिखाई दिया। यहाँ पर बस, एक ही दुकान के बोर्ड की लाइट पूरी जगह मे चकम रही थी। जैसे ही कोई उसके दायरे मे आता तो चमक उठता नहीं तो वो ऐसे गायब होता जैसे परछाई अंधेरे मे। हर कोई उस अंधेरे मे जाकर परछाई बन जाता।

ये कोई शख़्स था जो आता दिखाई दिया। उसने सोचा की इन्ही से माचिक मांग लेगा। वो शख़्स जैसे ही इनके करीब आया इसने आवाज़ मारनी शुरू की। "भाई साहब, भाई साहब" मगर वो तो सीधा चलता चला गया। ये कैसे हो सकता था की उनको न तो इसकी आवाज़ सुनाई दी और न ही ये दिखाई दिया। वो शख़्स पहाड़ी की तरफ मे चला गया और थोड़ी ही देर मे गायब हो गया। ये इधर -उधर फिर से नजरें घुमाने लगा। इतने मे इसे महसूस हुआ की इसके पीछे कोई खड़ा है। लेकिन ये पीछे मुड़कर नहीं देख पा रहा था। किसी के सांसे लेने की बहुत जोरो से आवाज़ आ रही थी। ये चाहकर भी पीछे नहीं देख पा रहा था। ऐसा लगा जैसे कोई इसके पीछे से इसकी कमर को पकड़ रहा है। इसने इस बार झटके से पीछे मुड़कर देखा। वही आदमी था जो अभी यहाँ से गुज़रा था। ये उस आदमी को देखता रहा। वो भी कुछ नहीं बोला और ये भी बस, उसे देखता रहा।


लख्मी

Wednesday, July 27, 2011

दो मिनट शहर के

मैं भी :
मैं क्या कर रहा हूँ और मेरे करने में क्या है? मैं जो कर रहा हूँ उसमें कौन है? क्या वे मुझसे ताल्लुक रखता है तो उसमें मेरे इर्द-गिर्द का क्या रोल है और अगर इसमे मेरा इर्द-गिर्द है तो मेरे होने का क्या रोल है। परिवार हमेशा कहता रहा है, “हमारे लिये कुछ मत कर लेकिन खुद के बारे में सोच" मगर ये खुद में कौन-कौन है?

मैं चले जा रहा हूँ किसी तलाश में - रोज निकलता रहा हूँ लेकिन शायद कोई देखे - जाने हुए पते को ढूँढने। ये तरीका मुझे कहाँ ले जायेगा? से मुझे डर रहता है। मैं उसी जगह पर पहुँच जाऊंगा जहाँ के बारे में मेरे पहले कई लोग जानते आये।

******

एक शख़्स :
एक बार मैनें अपने एक दोस्त ने पूछा, “तुने कभी अपने को लेकर सोचा है?”
वो बोला था "हाँ" सोचता हूँ लेकिन वैसे नहीं जैसे तुने अपने को लेकर सोचा है। मैं अगर तुझसे ना मिलूँ, तेरे घर ना आऊँ, तेरी बातें ना करूँ और अपने घर पर भी कभी न लौटूँ, दिन को बाहर निकलो और शाम में वापस आ जाओ।क्या ये जिन्दगी होती है? इससे तो अपने को सोचूँ ही नहीं तभी अच्छा है।

जब वे ऐसे बोलता था तो लगता था कि कोई बड़ी कल्पना लेकर जीने की बात करता है। वे अपने बारे में नहीं, उस तरीके के बारे में बोल रहा था जो "मैं" और "वो" साथ और एक तरह से जीते हैं। ये वाक्या मुझे सोचने पर मजबूर किया की मैं अपने शरीर को किस लिबास के थ्रू देखने कि कोशिश में हूँ।

******

कब लगता है हम वापसी पर है? मैं हमेशा सोचता रहा की आखिर में वापसी" के मायने क्या होते हैं? वो वापसी जो काम और रिश्तों से बाहर होती है। जो लौटना नहीं होती। जो समय के गठबंधन से बाहर नहीं होती। 'वापसी' घर आना या सोच मे जाना। अधूरे को पूरा करना या अधूरे से नया बनाना।

दो मिनट शहर के

एक शख़्स :
मेरे पिताजी अक्सर कहते हैं अपने काम करने के समय से, "मैं कभी घर पर बैठूगां नहीं - अगर बैठा तो अपने काम से लेकिन अपनी उम्र से नहीं" आज ये बात सोच पा रहा हूँ। मेरे साथी ने एक बार कामग़ार शख़्स के बारे कहा, “कोई शख़्स अपने काम से वापस लौटता है - थका हुआ लेकिन दूसरे दिन फिर से तैयार हो जाता है उसी शहर में जाने के लिये।"

ये दोनों बाते एक दूसरे के लिये बिलकुल भिन्नता में है। पिताजी जब वापस आने को बोलते हैं तो वापस आना उनके लिये घर लौटना नहीं है। बल्कि वे वापस जाने को भी सोचने की कोशिश करते हैं। और मेरा साथी - वापस जाने को सोचा है आने को नहीं। घर लौटना उसको तैयारी देता है अगले दिन की। उस चिड़िया की तरह है जो उड़ान भरकर टहनी पर बैठी है। सुस्ताने के लिये नहीं बल्कि कहीं जाने के लिये। पर उसका टहनी चुनना, समय चुनना, आसपास चुनना, थकान चुनना उसके वहाँ पर आने मे निहित है। वे लौटती नहीं है -

वापस आने में परिवार उनके लिये बहाना नहीं है। काम उन्हे वहाँ पर फैंकने के लिये नहीं है। शरीर के लिये कोई आरामदायक जगह नहीं है। वापस आना मतलब उनके लिये उस रूप मे आना है जो इन सब बेरिकेडो से बनकर लोहा लेता है जीने का। बहस से बना है, जीने की जिद्द से बना है -

मैं जब ये सोच पाता हूँ तो उनका घर आते ही बाहर निकल जाना समझ मे आता है या कभी ना आना, देर से आना, किसी के साथ आना ये समझ मे आने की कोशिश करता है।

******

एक और शख़्स :
मेरे लिये थकना बहुत जल्दी हो जाता है। मगर वो मेरे शरीर का होता है। मैं शरीर से थकने को मेरे थकने का नाम नहीं देना चाहता। जब मैं थकने को सोचता हूँ तो मेरे दिमाग में एक शख़्स का चेहरा आता है। जो मेरे पास साइकिल से 8 किलोमीटर का सफ़र तय करके आते हैं अपना कुछ सुनाने के लिये और जब मैं उनके सुनाने के बाद में उनसे कुछ सवाल करता या चुप भी रहता तो वे मुझे देखते रहते। कभी अगर कुछ लिखने को कहता तो तभी तुंरत लिखने बैठ जाते। तब लगता है थकान शरीर से ही है शायद, लेकिन उसमे रंग किसी और अहसास का भरा जा सकता है।

फिर आना - जाना, रास्ते लम्बे होने के अहसास से भी दूर हो जाता है। मैं सोचता हूँ कि मैं अपने जीवन के किन हिस्सों मे जाऊं जो मुझे इस तरह की थकावट में ले जाये? मगर उसमें मुझे वे नज़र आता है जो मेरे मन लगे काम से जुड़ा है। इससे बाहर नहीं है।

लख्मी