Wednesday, February 19, 2014

वापस लौटने के लिये नहीं

शहर अब कहीं जाने और वापस लौटने के लिये नहीं रह गया है।
शहर कुछ पाने और छोड़ देने के लिये नहीं रह गया है।
इस बहाव को किसी पकी निगाह से देखना अब नहीं रह गया।

बस, इस 'नहीं' के बीच रहकर शहर की परिकल्पना में जीना ही जिन्दगी है। जो हर रोज, हर समय ट्रांसफर हो रही है और नयेपन की तलाश में रहने वाला शख़्स अपने जीने के तरीके की सिमायें लाघने की कोशिश कर रहा है। वे शख़्स कहीं जाना चाहता है, कुछ बनाना चाहता है। और वो तलाश जो उसके होने से ही है मगर उसकी ना मौजूदगी  उस जगह को भव्यता में गुम जाती है। उसके अनेकों टूकडे, अनेकों लोगों में बदले जा रहे हैं। वे अपने शरीर से बाहर हो जाने के लिये लुफ्त होता जा रहा है। मगर शहर अपने 'नहीं' को नहीं छोड़ना चाहता।

Tuesday, February 18, 2014

खुरदरेपन से छिटका वक़्त का एक तार




उसी खुरदरेपन से छिटका वक़्त का एक तार 

हर घर में अब एक अलमारी अब बुक होने लगी थी। चाहें इस अलमारी में बर्तन, तोहफे या कपड़े हो या न हो लेकिन कैसेटें रखना तो तय हो गया था। हर कोई इस जिद्द में अपनी अलमारी को भरने में जुटा रहता कि एक दिन सबको दिखा सकें या जब भी उसके घर में कोई आये तो उसकी नज़र इस अलमारी से दूर ही नही जाये। यूहीं अलमारी भरने की मारामारी पूरे इलाके और गली के अन्दर कूद रही थी।

ये साल कुछ गज़ब ही गुज़रने की लालसा में था। सन् 1984 का उस बड़े शौर का ख़त्म होना था और कई छोटे-छोटे शौर शुरू होने की ये पहली साल थी। जहाँ सारी आवाज़ें अगर एक साथ भी मिलकर गूंजें तो भी शौर नहीं कहला सकती थी। सन् 1987 और सन् 1988 का ये दौर अपनी चरमसीमा पर था। अब पूरी गलियाँ एक – दूसरे से आवाज़ों की लड़ाई करने के लिए बेहद तैयार थी। कभी आमने - सामने तो कभी आस – पड़ोस में तो कभी एक छत से दूसरी छत तक ये आवाज़ें नाचती फिरती।  यही ज़ोरा-ज़ोरी करने में अपनी पूरी ताकत लगा देती।

Friday, February 14, 2014

खानाबदोशी


यहाँ पर वो सब कुछ जिन्दा हो जाता है जो इस मजबूत कागज के रंगों मे बसा है। वो मौजूद है, वो सुन सकता है, वो बोल सकता है, वो किसी को भी अपनी ओर खींच सकता है और किसी को भी कहीं भी उड़ा ले जा सकता है।

वो किसी एक धार की तरह से यहाँ अपनर पाँव जमाये हुये है। धार जिसको हम तेजी मे देखते हैं। धार जिसे चीज़ों के धकेले जाने पर महसूस करते हैं। धार जिसे हम हर वक़्त उसकी जगह बदल देने से आँकते हैं। मगर इसका नितान्त हो जाना ही नये अवशेषों को जन्म देता है। यहाँ का आसरा उसके इन्ही पहलुओ को रोशन करने की अदाकारी निभाता है।

एक पल को लगा कैसे कुछ भी छुटा हुआ नहीं है। सब कुछ पल्लुओ से बँधा है। कोई पहलु ऐसा हो ही जाता है जो कहीं दूर फैंकने पर जोर देता है कोई पहलु काटने को दौड़ता है तो कोई चुप्पी साधकर कहीं बैठ जाता है।

लेकिन यहाँ पर सब कुछ अपने कब्जे मे है। कुछ बी खो देने की बहस है। वो सभी पल उंगलियों के निशानों की तरह से कलेजे पर छपे हैं। ये तन्मयता कि कशीश मे बह जाने का बुखार है। जो एद – दूसरे के करीब और करीब ले आने की निर्पक्ष कोशिश करता है - बाँधता है। इस एक छोटी सी झलक मे एक अहसास बंध जाता है जिसे सालों गुज़र जाने के बाद भी महसूसकृत पल से देखा जा सकता है। वे पल इसमे बस गये हैं। जो भूलने से ज्यादा याद रह जाने की लड़ाई लडेगें या शायद लड़ते आये होगें।

ये उस पल को सामने खोलकर ले आते हैं। जिसे ज़िन्दगी बीत जायेगी लेकिन उस दृश्य को समझाना किसी के लिये भी आसान नहीं होगा। ये अहसास जैसे खुद मे कई अनमोल भेद समाये जी रहा है। ऐसे कई और चित्र हैं जो यहाँ पर बिखरे पड़े हैं । वे सभी निशानियाँ यहाँ पर पहले से चल – गुज़र रही हैं। जिन्हे कभी कैद नहीं किया जा सकता। जहाँ पर मानो चेहरे एक – दूसरे के लिये पाश्रवगायब की भांति जी रहे हैं। एक – दूसरे के बिना और एक – दूसरे के साथ। गाने वाले वो गीत जो गाये खुद की ज़ुबान से जाते हैं लेकिन होंठ उसमे किसी और के हिलते हैं।

यहाँ पर याद रखने को कुछ भी नहीं है तो शुक्र है की हाथों से खो जाने के लिये बी कुछ नहीं है। हर एक चीज मे मनो के हिसाब से कई आर्षित अहसास लदे हैं। जिनसे भरपूर पलो को बाँधा हुआ सा लगता है।

ये समय और चेहरे कहीं वापस ले जाने की माँग करते हैं। जहाँ से वापसी का रास्ता और मन्जिल नज़र ही नहीं आता। बस, जो डूब जाने को अपना आसरा मानती है। खानाबदोश होकर जीनव वाले दृश्य खुद को मौज़ुद रख पाते हैं। जिनमे बिना कुछ कहे ही बीते हुये समय के वो धार शामिल है जो किसी भी रिश्ते को खिसकने नहीं देतें। बस, उसी के साथ नये पैमाने जोड़ते हुये नज़र आते हैं।

कुछ ही समय के बाद ये एक ऐसा जित्र बनकर सामने आ गया था जिसमे खुद के अन्दर ले जाने की ताकत रहै। खुद से खिलवाड़ करने की चाहत है किसी भी पल के लिये ऐसा कतई महसूस नहीं होता की वक़्त से निकल जाया जा सकता है। ये अपने मे बसाये रखता है। अन्दर के उस तार को छेड़ देता है जिसके अनेको लोगों की छवि उभरती है।

उन बीती अनेको परतों गुंजाइशे महकती सी निखरती है। जो अरमानो को खुला छोड़ देने के बाद भी अपमे मे घोले रखती है। ये वे समा है जिसे भूला या भूलाया नहीं जा सकता। किसी एक चेहरे के साथ मे कहीं चले जाने की तमन्ना खुद मे भर लेने का अहसास होता है। वो उस रिश्ते को जागरूप करके जी रहे हैं। ये किस्सा एक या दो पल का ही नहीं है ये सालो की चेष्टा अपने मे लिये आजाद घूमते हैं। कल्पना के मुताबिक बुनने वाली जगह यहाँ पर पैरों मे बिखरी हुई सी नज़र आती है। जो फलती है बैठने से, सुनने से और कुछ नये पैमाने बनाकर कहीं खो जाने से।

उस काल्पनिक तस्वीर के हाथ मे आते ही ये बिलकुल भी नहीं लगा की ये कोई बेजान टुकड़ा है। लगा जैसे किसी जानदार टुकड़े को हाथो मे फसाये बैठा हूँ। जिसके अन्दर डूबने को मन होता है। जो यादों को खींच लेने की ताकत रखता है। मैं धीरे - धीरे इसके अन्दर दाखिल होता जाता हूँ। जिसमे मुझे कोई रोक नहीं दिखती। वो तमाम पल उभरने लगते है जो मुझे कुछ ही क्षण मे जाने - अंजाने चेहरों की बीच मे खड़ा कर देते हैं और मैं वहाँ पर खड़ा तस्वीर के अन्दर के हर शौर को सुन पाता हूँ, देख पाता हूँ। सब कुछ जैसे अपने पास ही लगने लगता है। कुछ भी तो नहीं खोया या खो जाने वाला है। जो भी अपना था या अपनाया गया था वो सब कुछ अपनी आवाज़ों और शौर के साथ यहीं पर मौज़ूद है।

सही मायनो मे ये उस पल को बेखौफ रख पाता है, जिसे कहीं भी, कभी भी याद करके या देखकर, नज़र भर की झलक निहारने से भी कई यादें आपस मे टकरा जाती हैं। वो सभी कुछ याद आता रहेगा जिसे शब्दों और बोलो की जरूरत नहीं है। लेकिन वो अहसास खाली कहानियों और घटनाओ मे ही बयाँ होता है। इतना होने के बावजूद भी उसके पीछे छुपे वे कण नहीं बताये जाते जिन्हे हम लिये जीते हैं। और जो उन सभी यादों का गठबधंन है।

असल मे चलता है तो बस इस मुलायम अहसास को महसूस करने की मुहीम। अभी जैसे कई और परतें शामिल हैं इस बिरखी दुनिया के दरमियाँ। 

लख्मी 

Wednesday, February 5, 2014

असाधारण लालसाएँ




जीवन में आकर्षण भर उजालों के बादल अधेरों के दरवाजों पर ठक-ठक करते हैं फिर इन गहरे अन्धेरों में हाथ पकड़ कर भटकाने वाली लालसायें कौन हैं? जिनके साथ भटकने के बाद अपना पता मिलना मुश्किल होता है।

इंसान अपने आसपास फैली संसार की भावूकता और मार्मिकता के कई रूपो, मुखोटों की अस्लियतों को एक आकार देते हुएँ अपने पीछे इफैक्ट छोड़ते जाते हैं जीवन के रसों को तरह-तरह से बनाने के लिये है।

राकेश

आभास




क्या निकलना, अन्दर जाने के जैसा ही होता है या जगह हमें बाहर धकेलती है? बाहर आना और बाहर धकेलना! दोनों के साथ और दोनों के बाद।

लख्मी

Wednesday, January 29, 2014

नूरी का कूण्डा

मचान पर से सारे कपड़ों को खिंचकर नीचे बिखेर लिया। दोपहर का लिया हुआ भी कूण्डा भी साथ में ही रखा था। वो सारी सलवारों के नैफे छू-छू कर देख रही थीं। कहीं इसमे तो नहीं, कहीं इसमे तो नहीं! साथ वाली शकीला बाजी ने आकर पूछा "अरी नूरी तू ये क्या कर रही है?”

कपड़ो को टटोलते हुए नूरी ने एक नज़र शकिला बाजी पर डाली और फिर लग गई नैफो में कुछ तलाशने। शकिला बाजी ने पास में रखा कूण्डा हाथ में उठाते हुये कहा,  "अरी नूरी ये तो बहुत अच्छा लग रहा है। क्या जुम्मा बाजार से लाई"

"ना भाभी दोपहर में ही बर्तन वाले से लिया है।" कई दिनों से पुराने कपड़ों का गट्ठर बंधा पड़ा था। तो सोच रही थी के कोई बर्तन वाला आ जाये तो इन्हे देकर कोई बड़ा सा बर्तन ले लुं। दोपहर में एक आया था पूरी गली में आवाज लगाता हुआ फिर रहा था मैनें उसे रोका और पूछा कि क्या क्या बर्तन लाया है?

उसने कहा, "बाजी सभी कुछ है।"

"आटे के कूण्डा है?”

"हां है।"

"कितने कपड़ो मे देगा?”

"सात जोडी से कम नही दूगां।"

"अरे ओ भईया पाचं जोडी मे देना

हो तो बता।"

"अरे बाजी आप भी चलिये अच्छा

दिखाईये।"

"इधर आजा भईया गली मे"


ये कहकर नूरी ने मचान पर से कपड़ों का पूढ़ला उतारा। छोटे-बड़े पैन्ट-कमीज, कच्छे-बनियान वो इधर-उधर करती हुई उन्होनें अपने कपड़ों की छटाई की। कौन से घिस रहे हैं? कौन से फट रहे हैं उन्हे ही निकाला जाये थोड़ी मस्क्कत के बाद में पाचं जोड़ी कपड़ों का जुगाड़ हो पाया। उस पर भी बर्तन वाले के नख़रे। इनकी छोटी मोटी बहस शुरू हो गई।

"अरे कैसा है बहन जी ये तो घिसा हुआ है।"

"अरे भईया अभी से घिस गया अभी पिछले महिने ही सिलवाया है।"


काफी ना-नुक्कड के बाद बर्तन वाले ने वो कपड़े रख लिये और नूरी के हाथों में चमचमाता कूण्डा पकड़ाकर उसमे बाहर की गली मापी। नूरी खुश थी की उन्होनें इतने कम कपड़ों में इतना बढिया कूण्डा ले लिया। उन्होनें वो कूण्डा गली में खड़ी होकर सलमा की अम्मी, सुम्मी की अम्मी, रेशमा की अम्मी और भाई को दिखाया। देखा भाभी कितना अच्छा कूण्डा है और कितने कम कपड़ों में दे गया।

"अरी हां नूरी तूने तो सही ले लिया हमसे तो कपड़ों का ढेर ले जाता है और उसपर भी नख़रे करता है।"
नूरी माथे पर सलवट लाते हुये " बाजी मुझे भी यूं ही ना दे गया निरा दिमाग चाट गया मेरा भी।"

सुम्मी की अम्मी कूण्डे को हाथों में लेकर जाचते हुये बोली, "अरी तो क्या हो गया चीज भी तो बढिया दे गया।"

कुण्डे को अपने हाथों में सम्भालते हुये फिर से बोली,  "शायद साकिब उठ गया है रोने की आवाज लग रही है?”

ये कहते हुये अपने घर में चली गई। और शाम के कामकाज में लग गई। बच्चे खेल रहे थे साकिब पानी की बालटी में लगा हुआ था। नूरी काम से निबटा कर अपने पैसों को गिन रही थी। कितने बचे और कितने खर्च हुए। सो रूपये में से दस रूपये बच गये थे। नूरी खुश थी क्योकि आज डबल खुशी का दिन था। एक तीन सो रूपये पूरे होने की खुशी और दूसरा कम कपड़ों में कूण्डा लेने की। जैसे ही भाभी हाथ में दस रूपये दबाये मचान की तरफ में सलवार को उतारने पलकी जिसके नैफे में वो पैसे जमा करती थी। ये देखकर तो उनके पैरो तले से जमीन ही खिसक गई। क्योकि सलवार वहां पर नहीं थी। नूरी ने दोपहर का कूण्डा लेने का वाक्या दिमाग में दोहराया तो याद आया की वो सलवार तो बर्तन वाला ले जा चूका है। "हाय अल्ला ये क्या कर दिया मैने?”

ये सोचकर वो बाहर की तरफ में भागी उन्होनें कई गलियां भागते-दौड़ते नापी की कहीं वो बर्तन वाला यहीं कहीं घूम रहा हो? मस्जिद की तरफ, असलम की तरफ, सुखी सब्जी वाले की तरफ सब तरफ में देखा सबसे पुछा पर वो बर्तन वाला कहीं नहीं मिला नूरी सिर को पकडकर आ गई।

इंतजार

जब कमरे में अधेरा नीचे उतर आया था। घर में पलंग पर बिना सलवट की चादर बिछी हुई थी। तकिये को बड़े प्यार से साथ -साथ सिरहाने रखा हुआ था। दिवार पर खुबसुरत पहाड़ो की, झरनों की पेन्टिग टगीं हुई थी। टेबल, फैन, स्टूल, फूलदान और मेरी शादी में मिला आईना भी।

बाहर तो कुछ सन्नाटा सा मालूम हो रहा था। मगर अन्दर कमरें में बिना बल्ब की और ट्यूब लाईट की रोशनी में टीवी पर फिल्म देखकर वक्त काट रही थी। आंखों के आगे टीवी में चलती फिल्म में बदलते अलग-अलग रंग मेरे चेहरे पर दिख रहे थे। फिल्म के डायलॉग के साथ सीन बदलता तो मेरे हाथ – पैरों पर परछाईयां सी बन जाती।

सुशीला का दिल उस वक्त बड़ा बेचैन तो था ही क्योंकी 5 वर्ष पहले सुशीला से शादी होने के बाद उनके पति पैसा कमाने शहर से दूर चले गये थे। बीच-बीच में चिट्ठियां आती रहती थी। एक आखरी चिट्ठी 5वें साल में आई। उसे घर के कोने में छुपा कर सुशीला ने उस चिट्ठी को खोला अपने कांपते हाथो से ...उसने उन्ही कांपते हाथो से चिठ्ठी पकडी हुई थी। उसने चिट्ठी को खोला और पढ़ना शुरू किया।


प्रिय्र सुशीला

     तुम कैसी हो और घर वाले कैसे हैं? सब ठीक तो है। सब को मेरा नमस्ते कहना। मैं राजी खुशी से हूँ। तुम्हारी ख़बर महीनों से नहीं ले पाया। इसलिये ये आखरी चिट्ठी भेज रहा हूँ। इस के बाद तो मैं आ ही जाऊंगा। शादी होने के 10 दिन बाद ही तुम को घर में जाने- अन्जानो के साथ छोड़ आया लेकिन मां-बाबूजी और मेरे भाई बहन तुम्हें बहुत प्यार करते होगें। तुम्हे अकेलापन कभी महसूस नहीं होता होगा। मैं ये यकिन से कहता हूँ। माफ करना, तुमने इन 5 सालो में मेरे इन्तजार मे बहुत तकलीफ उठाई होगी। लेकिन अब मैं चन्द दिनों में ही तुम्हारे करीब होगा। तुम वैसे ही दुल्हन की तरह मेरे सामने आना। तुम्हारा शिंगार किया चेहरा मैं फिर से अपनी आंखों में बसाना चाहता हूँ। अच्छा मैं अगले महीनें की 7 तारीख तक आ जाऊगां मेरा इंतजार करना।

तुम्हारा सिर्फ तुम्हारा.....

चिट्ठी को मोढ़ कर सुशीला ने अलमारी में रख दिया और तभी से ही वो हफ्तों /दिनो को गिन – गिनकर बिताती। मां बाबूजी और बाकियों को रोज जल्दी खाना खिला कर वो शाम का काम निपटा कर अपने कमरे में आकर उस दिन को याद करती। जब सुशीला ने इस चौखट पर पहला कदम रखा था। वो लम्हा जो उसने उनके साथ बिताया था। अभी दिल में वो लम्हें जिन्दा थे। देर रात तक जगने से सुशीला की आंखें पत्थरा गई थी।

अभी भी वो सुबह होने का इन्तजार करती हुई टीवी के रिर्मोट के बटनों को खामखा बदल हुई दिवार पर लगी घड़ी की सुईयो पर नजरें को ठहर -ठहर कर दौड़ा रही। उनके आने की खुशी में सुशीला ने केसरी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। काजल आंखो में मुस्कुरा रहा था। बिंदी आसमान के तारों की तरह टिम - टिमा रही थी। गालों पर सुर्ख रंग चड़ आया था। टीवी से मन भर जाने के बाद उस ने उठ कर रोशनी में आने के लिये ट्युब लाईट जला दी। रोश्नी ने कमरे को उजागर कर दिया वो टीवी को बन्द कर के रिर्मोट को टेबल पर रखकर उस बडे से आईनें मे अपनी सूरत बड़ी ग़ोर से देखने लगी। आईने के सामनें खड़ी वो आईने से ही चीड़ कर कर खिले भाव से बोली ......  “अब तेरी ज़रूरत नहीं होगी मुझे। उन के आने के बाद तू मुझे देखने को तरस जाएगा देख लेना" 

सुशीला की मुस्कान जैसे आईनें को चटका देगी ऐसा लग रहा था। आईना तो मौजूदा वक्त की तस्वीर ही दिखा रहा था। उसे भला बेईमानी करने में क्या मिलता। ट्यूब लाईट की रोश्नी में आईने के आगे बैठे-बैठे उस के चेहरे से खुशी का रंग धीरे-धीरें उतर रहा था। इन्तजार से लड़ती सुशीला की जिज्ञासा उस के दिमाग में कुछ धुंधली तस्वीरें को वो देख रही थी। 5वर्ष की अवधी का समय और आने वाले समय की एक जंग की कोई गूंज सी सुनाई दे रही थी। ख्यालों में खोई सुशीला और उस की आंखे पलंग पर से दरवाजे की तरफ देखते - देखते वही लग गई। 2 घंटे बाद दरवाजें पर कुन्दी को खड़काने की आवाज से उठ कर वो तेजी में भागी। रात से ही सजीं हुई सुशीला के पांव में बंधी पाजैब झन-झनाती हुई बजी।

दरवाजा खोलते ही ढ़ेरो भिन्न भिन्नाती आवाजों का एक गुच्छा सा अन्दर आ गया। चिड़ियों की चहचहाट, गाड़ियों की साँये - साँये, काम पर निकलते लोग। इन सभी की गूंज बनी आवाज़ें सुबह अपने जोर पर आ गई थी। दरवाजा खुलने के बाद सुशीला कच्ची सी नींद से जागी। आंखों के सामने सिर से गम्छा बांधे। वो कुर्ता पजामा पहने उसे दूध वाला अपनी साईकिल को स्टेन्ड पर लगाता दिखा। सुशीला सोच रही थी  "ये कौन आया" के इतने में उसने दूध के डिब्बे में से एक लीटर दूध निकाल कर कहा "बहन जी क्या आज दूध हाथों में लो गी क्या?”

.... दूध वाला सुशीला को देखकर मूह सुकोड़कर और घूरकर देखता रहा .... सुशीला चुपचाप रसोई से भगोना लेकर आई दूध लेकर रसोई मे रखकर बाहर आकर कमरे में ही बैठ गई और उस आईने की तरफ देखने लगी।
वो सोच रही थी की अभी भी वक़्त पूरा नहीं हुआ।

इतने में उसके दरवाजे पर एक जोरदार दस्तक हुई। लगता था की कोई दरवाजा पीट रहा है। साथ ही काफी रोने की आवाज़ होने लगी। मगर इन सभी आवाज़ों को सुशीला सुन नहीं सकती थी। वो सो चुकी थी।

राकेश