किसी भी रचना, शख़्स, कहानी या लेख को अपने अतीत-आपबीती या अनुभव से बाहर किस तरह से जी सकते हैं? यानि जो रचना, कहानी या लेख हमारे अतीत- आपबीति और याद में नहीं आते उसे हम खुद में कैसे उतारते हैं या उससे कैसे जुझ पाते हैं?
एक छवि...
'एक शख़्स अपने टूटते हुए घर से दस कदम दूरी पर बैठा है। जिसका घर टूट रहा है और वो उसे देखकर रो रहा है।'
इस छवि को हम कैसे सोचेगें? जो हमारी याद और अनुभव मे नहीं आती। क्या हम उससे एक दूरी बना लेते हैं?
उससे - इतनी दूरी की जहाँ से हम उसके हर पल को देख सके मगर वो हमारे किसी भी अहसास को ना देख सके या महसूस कर सकें।
क्या हम छूपने की कोशिस करते है? उसकी हर नज़र से या तो अपनी आँखें बन्द कर लेते हैं या फिर किसी मजबूत और ठोस मूरत के पीछे छुप जाते हैं। इस छूपने मे एक डर कि गुंजाइस पैदा हो चूकी होती है हमारे अन्दर जो ये देखती है की कहीं पर अगर वो हमारे से टकरा गई तो हम क्या करेगें तो इन्तजार करते हैं किसी मजबूत मूरत के आ जाने का।
क्या हम किसी कहानी को पढ़कर कई चीज़ों को पीछा या दोहरा रहे होते हैं या कुछ दूरी बना लेते हैं?
इन नज़रियो के बीच मे "पढ़ना" शब्द कैसे उभरता है? इतना तो शायद नज़र में आ ही जाता है कि पढ़ना किसी रोशनी और डर के तहत नहीं था। यहाँ पर किसी छवि, शब्द, रूप, आकार से दूरी होती है। वो खाली नज़र आने वाली इमेज़ में नहीं थी। शायद अपने से टकराने की मौज़ूदगी पर निर्भर करती है।
हम अगर खुद के आधार और आकार को छूपा दे तो सामने आने वाली इमेज़ किस तरह से नज़र आती है?
कहते है:- किसी भी पढ़े मे अपने भाव ना आये ऐसा नहीं होता । पर क्या वाकई ऐसा होता है?
एक छोटा सा खेल है अपने साथ जो हम करते है । नजदीकी-दूरी, दिखने-छूपने, अन्छूआ-छूना । ये क्या किसी पढ़ी गई कहानी, लेख, वाक्या, जीवनजर्नी या किताब के साथ होता है? कितने नजरिये और अहसास है कहानियों और लैखो को पढ़ने के?
इस सवाल की अंगनाई मे कहीं उभरता है की "पढ़ना क्या है?” वो किसी के कहे, बोले, सुनाये, लिखे, छापे ये शब्दों पर निर्भर नहीं होता या वहीं पर जमा नहीं रहता। वो तैरता है दो ख़ास तरह की जिवनियो में। किसी भी कहानी ने अपना कोई रंग का फैलाव होता है जो छवियों और रूपों में बहता है। पढ़ने वाले की अपनी कोईन कोई रंग की धारा होती है जिसे लेकर वो बहने में उतर पाता है। किसी कश्ती और बिना चप्पू के। वो बहता है, तैरता है और डूबता भी है मगर उसके बहाव से बाहर भी आ जाता है। कभी उसका रंग लेकर तो कभी अपना रंग देकर। मगर वो क्या है जो दो अलग धाराओं के दरमियाँ होता है और वो क्या है जो दो धाराओं के मिलने से बनता है?
जैसे- मान लेते हैं की काले-सफेद रंगो के मिलने से बनने वाला ग्रह कलर की तस्वीर क्या है?
पढ़ना शब्द मे ये कुछ रंग उभरते हैं। जो अपने रंग और कहानी को पढ़ने के बाद में उफान मे थे। ऐसे कई और नजरियों, दूरियाँ, मुतभेड़, छुपना और ग्रह कलर के अवशेस है हमारे बीच जो पल रहे हैं। उनकी सूची हम उभार सकते हैं। अपने पढ़ने के अहसास से।
अनुभव और अतीत की ज़ुबानी से बाहर निकलकर क्या दुनिया बयाँ कि जा सकती है? वो क्या है जो हमारे जीवन के बाहर का अहसास है? पढ़ना, किसी की कहानी उसी की जुबानी सुनना और उसमे शामिल होना ये कैसे संभावनाओ मे जीने लगता है?
लख्मी
Friday, June 26, 2009
बुनाई - सिलाई, बाकि है अभी
बुनाई जिसमे पैबंद जुड़ते चले जाते हैं। किसी भी चीज़ का छोर, किनारा व कगार देखना ना मुमकिन होता है। आजादी भरी ये राहें किसी भी चीज़ को ख़ुद से ज़ुदा मानकर नहीं जीती और न ही चलती। बुनाई आकार को उस सरफस की भांति रखती है जिसे कभी भी महसूस किया जा सकता है। उसके साथ खेला जा सकता है, उसके साथ बदलाव के वार किये जा सकते हैं। लेकिन ये बुनाई अब सिलाई में तबदील हो गई है। जहाँ पर पैबंद को कसा जा रहा है। उसे मजबूत धागों से लपेटा जा रहा है। कहीं से भी कुछ उधड़ा न रह जाये उस नज़र को दिन में कई बार घुमाया जा रहा है। ये नज़र का घुमाना इस कदर छुपा है कि इसके साथ बातचीत करना आसान नहीं है और अगर बातें शुरू भी हो गई तो वे कटुरता निकलेगी जिसे सुनाने वाला और सुनने वाला दोनों ही एक-दूसरे के आमने-सामने बेइज्जत होते नज़र आते रहेगें।
हर जगह की वैसे नीति ही रही है, जो चीज़ें आसानी से दिख जाती है वे उस जगह के दृश्य ही होते हैं। बाकि का सब तो उनके पीछे समाया होता है। इस जगह की भी कुछ नीति है, जो नज़र तो नहीं आने वाली लेकिन उसे महसूस किया जा सकता है। यहाँ पर कैसे कोई चीज़ कितने वक़्त तक रहेगी और वो चीज इस जगह के बाहर यानि शहर में कहाँ तक जा सकती है उसका अभास यहाँ पर छटाई करने वाले को होता है। यहाँ पर सब अभास का ही तो खेल है। भरी-भरी बोरियों मे से कौन सा टुकड़ा कहाँ का है?, कौन सा पीस कितने का है?, कौन सा माल काम का है और कौन सा हिस्सा किसके काम मे आयेगा? ये सब का सब उस अभास से ही होकर निकलता है। जो चीज़ें कभी छटाई मे भी बेकार रह जाती हैं वे दोबारा से फिर किसी बोरी मे लदकर आयेगी ये भी तय है।
हमारे लिए ये जानना कतई कठीन नहीं होगा की इस जगह का चलन कैसे होता है? इस जगह के साथ कितनी और जगहें जुड़ी हुई हैं या फिर इस जगह के हाथ कितने लम्बे हैं? ये सब बातें ये जगह अपने में समाये जीती है। चीज़ों का आवन-जावन, उनका भराव, खरीदी-बैचेगी, और लोगों का इस जगह में काम के सिलसिले घूमते फिरना इस जगह को फैलाव और गहरा करने मे सक्षम हो जाता है। भले ही हम इस जगह मे किसी से वाकिफ हो या न हो, लेकिन किसी न किसी माहौल के पात्र हम बन ही जाते हैं। और कभी-कभी तो ऐसे क़िरदार जो हर किसी की नज़रों के निशाने पर होता है। यही सबसे बड़ी बेरूखी है इस जगह की परतों के साथ।
किसी की केड़ी नज़र पड़ जाने के बाद मे ये जगह का दूसरा महीना शुरू हुआ है। इस नज़रों के घेरे में किसी मे कोई खास बैचेनी नज़र आये ऐसा यहाँ पर कुछ भी महसूस नहीं होता या फिर ये जगह उसका पूर्वभ्यास होने नहीं देती। ऐसा लगता है जैसे किसी कार्यहित जगह को साज़-सज्जा का ठिकाना बनने में देर नहीं लगती। वे ठिकाना जो प्रदर्शन से पहले सजने-सवरने के लिए बनता है। जहाँ किसी कार्यहित जगह के पूर्वनिर्माण करने की चेष्टा दिलों मे समाई रखने की मुहीम हर वक़्त दिमाग पर अपने हथोड़ों से वार करती है।
हर दरवाज़ा खुला है, कहीं से भी किसी भी नज़र का घेरा कहीं तक भी नहीं दिखता। कोई खास तैयारी नहीं है। जगह का पूरा का पूरा उठकर कहीं चले जाना ही मुमकिन लगता है। ये नीतियाँ बनने और उनको चलाये रखने से ज़्यादा मुश्किल होगा। यहाँ के कई बोलों मे आने वाली जगहें अपने साथ आसरे की भूमिका अदा कर रही हैं। कहीं भी जाना हो लेकिन बिना आसरे के वे बेमाइने होगी। ऐसा सब जानते हैं। ये कोई मार्किट नहीं है जिसके खुलने और बन्द होने का वक़्त है। ये कुछ और है।
घुलना-मिलना, मौज़-मस्ती उसके साथ शहरमें अपनी वे ताकत दिखाना जो पिछले कई सालों मे इन बेकार चीज़ों से बनाई है वे सब तो अब बस, लेशमात्र की भांति रह गई है। जिसमे कुछ चिपकनापन है जो हाथों से कुछ इस तरह से चिपक गई है कि छूटने का नाम नहीं पा रही है। ये अहसास इस जगह का क्षणिक पल है। जो कब छूकर निकल जाता है उसका पता भी नहीं चलता।
पिछले दिन मुलाकात में वक़्त कुछ अलग था। ये ऐसा वक़्त था जब न तो कोई चीज़ तेजी मे भी और न ही थकावट में बस, अपनी ही एक खास रफ़्तार थी जो बन गई है। यहाँ पर पैशेबंद माहौलों से तो यहीं उजागर होता नज़र आता। ये मेरे लिए आसान राह थी जो दिखने पर अपने भ्रम को थोड़ा तोड़-मरोड़ देती है। उन्ही दृश्यों से मैं इस फिसलन से भरी जगह मे घूम रहा था। जो बेरूप है, बेमोल है, बेआसरे है और बेइज्जत है। इससे पहले वो सब थी जिसे आज नकारा जा रहा है। ये सारा चक्कर जगह के बदल जाने से है।
खुरदरी दीवार के साथ रखा एक बड़ा और मजबूर शीशे को एक आदमी अपनी कमीज़ से रगड-रगडकर साफ कर रहा था। ये शीशा इतना बड़ा और मोटा था कि किसी अकेले आदमी के बस का नहीं था कि वे इसे इधर से उधर खिसला सके। ये इकलौता था जो उस दरवाज़े के सामने रखा था जो महीनों तक हिलने वाला नहीं था। इसमे छटाई-चुनाई की भी कोई जरूरत नहीं थी और न ही किसी मार की।
सभी के आंकड़े यहाँ पर आकर बिखर गए थे। ये न तो कबाड़ के रूप मे यहाँ मौज़ूद था, न ही खरीदी-बैचेगी मे था और नहीं ये नये माल के आधार पर था। फिर भी इसकी कीमत लगाना किसी को सही मायने मे गवाँरा नहीं था। बोला जाये तो क्या बोला जाये? अगर कोई इसे खरीदने चला आया तो क्या कहेगें? कबाड़ मे इसकी क्या कीमत है वे तो मालुम थी लेकिन जो खरीदने आयेगा उसके जरूरत का हिसाब लगाना किसी को नहीं आयेगा। वे शख़्स उसपर कपड़ा मारकर चमका रहा था। भले ही उसपर अनेकों लकीरें खींची थी, खुरच कर उसपर नम्बर लिखे थे। लकीरों मे कुछ नाम भी छुपे थे। कुछ-कुछ हिस्सो से वे उचला भी हुआ था।
हर वे चीज़ जिसमें कुछ नज़र आता है वे यूहीं रखी रह जाती। वे कहाँ तक जायेगी उसकोप भाँप लिया जाता। किसमे जीवन बाकि है, कौन दोबारा से साँस ले सकती है और कौन दोबारा से वहीं जा सकती है जहाँ से आई है वे समझ लिया जाता। इस सोच मे सब कुशलता लिए हैं।
एक लड़का नीले रंग की थैली मे से कुछ निकाल रहा था। उसमे ढेरों नलियाँ थी। जिनमें से खून भी टपक रहा था। पानी और खून से लथपथ वे नलियाँ बहुत भारी लग रही थी। वे लड़का उन नलियों से साफ़ और मोटी नली निकाल रहा था। ये नलियाँ थोड़ी छोटी थी। किसी मे तो इंजैक्शन भी लगे थे। कुछ में कैप थी। मगर वो खोज रहा था वे नली जो रबड़ की हो। सारी नलियाँ प्लाश्टिक की थी। उसने सारी पन्नी बाहर ही खाली कर दी थी। सबसे आखिर मे से उसने रबड़ वाली नली निकाली और उसको अपने हाथ मे पकड़ी दो लड़कियों मे फँसाकर गुलेल बना लिया। बाकि का सारा माल वापस उसने उसी पन्नी मे लाद दिया था।
एक बन्दा जो एक पंखे मे लगा हुआ था। वे उस पंखे मे से मोटर और पंखुड़ियाँ निकाल रहा था। ताकि गर्मियों का काम चल जाये। वो यहाँ - वहाँ नज़र घुमाता हुआ कहता, "अब पहले जैसा मज़ा नहीं रहा। बस, हम तो मज़ा बना लेते हैं।"

Tuesday, June 23, 2009
उखडते प्रगाढता का चेहरा
रंग बहुत है बस जरूरत है खुद को उन रंगो के पास पहुँचाने की, जब मिलेगा आप को अपना नया रंग।

रोशनी की गुलाम नहीं वो बन्द मुठ्ठी को भी चकमा दे देती है आप किसी भ्रम मे मत रहना वो जागती आँखो को भी धोखा दे देती है।

जमीं पर पड़े निशान मिट जाते हैं अच्छे-अच्छे जख़्म भर जाते हैं,मगर जीवन मे किसी की मौजूदगी का होना नहीं मिट सकता। वो मौजूदगी जो गायब है।ये विवाह की वेदी पर हुआ कैसा गठबंधन है। जो आत्माओ का युगो तक रिश्ता बना देता है।

राकेश

Saturday, June 20, 2009
अंदरूनी जगह के लम्हे
साए में कुछ चाहत
Thursday, June 18, 2009
कहीं खो जाने जैसा है
शाम का वक़्त कैसा भी हो लेकिन ये जगह किसी काम से खाली महसूस होती है। लगत है जैसे अब किसी के पास कुछ बचा नहीं है। जितनी सहजता से और जल्दी से अपने काम को निबटा लो उतना ही बेहतरीन होगा। शाम का नज़ारा देखने से बनता है। शांत तो नहीं कह सकते लेकिन कुछ तो है जिससे खाली हैं हाथों मे कुछ बचा नहीं है। जिसे खुरच कर दिन को दोहरायऊޠजाये या फिर कोई इरादा नहीं है जिसे अभी के वक़्त मे किया जाये। टुकड़ो में नज़र आते झुंड अपने मे कई ऐसे काम समाये हुए हैं जिसका अंदाज़ा भरना आसान नहीं होगा। हर वक़्त यहाँ का दक्ष है। अपने हर काम और दृश्य में छुपे कामों मे दक्ष होने और अपने साथ किसी शख़्स को माहिर करने के बेइन्तहा कारण समाये हैं। जिसको इस वक़्त एक-दूसरे मे पिरोया जाता है।
यहाँ की शाम की सबसे बड़ी और अच्छी बात ये है कि कल फिर से दिन के शुरू होते ही वही होगा जिससे खाली हुए हैं।
अभी आँखें किसी को खोज़ नहीं रही बस, पूरी जगह में घुम रही है। नज़रों के टिकने के कोने यहाँ बेहद हैं लेकिन लगता है जैसे सब के सब अपने में व्यस्त हैं। यहाँ पर खड़ा होना ही इस जगह के अन्दर घुसने के लिए झंझोरता है। लगता है जैसे बिना आवाज़ किए बस, दाखिल हो जाओ।
एक बेहद कसक सी महक पूरे माहौल मे तैर रही है। इसको संभालना बहुत मुश्किल है। वे सब कुछ छुप गया है जो दिन की रोशनी मे इसे न देखने पर मजबूर करता है। अब तो पूरे इलाके मे नज़र कहीं तक भी घुमाओ कोई मनाही नहीं है। बस, कुछ रास्ते जैसे कस गए हैं। उधर जाना मना है। ये मना किसी ने किया नहीं है। कोई तख़्ता नहीं लगा है लेकिन फिर भी जैसे वे किसी और का है और ये बात सब जानते हैं। इस वक़्त मे ये जगह काफी बड़ी महसूस हुई। इस दौरान पूरे इलाके मे पैदल घुमने मे थकावट सी महसूस होती है।
एककाद कोने तो जैसे स्वप्नद र्शी बने यहाँ ठहरे हुए हैं जहाँ पर लोग आते और दो ही पल मे चले भी जाते। यहाँ की मुण्डेरियाँ भरी लदी हैं। जहाँ पर सुस्ताने से भरपूर माहौल ख़ुद मे बुलाने के कई तीर छोड़ता है। ऐसा लगता जैसे घंटों अगर यहाँ पर बैठकर गुजारा भी जाये तो वो अहसास कम होगा।
यहाँ पर लगे चीज़ों के चिट्ठे किसी शख़्स की भांति खड़े नज़र आ रहे हैं। ऐसा लगता जैसे सभी ख़ुद मे बातें कर रहे हैं। एक-दूसरे से कुछ कहने की चाहत मे, एक-दूसरे पर लदे पड़े हैं। इस वक़्त मे अगर कुछ देखने की चाहत भी होती है तो भी यही सब कुछ नज़र आता है।
दिन की शुरूआत के लिए कुछ तैयारी इनमे समाई होगी ये कहना मुमकिन नहीं होगा।

Saturday, June 13, 2009
संदर्भ, बतलाने के शब्द क्या है?
संदर्भों से हम क्या समझते हैं? संदर्भ क्या करते हैं? इनकी भाषा और जीवन मे उतर जाने के मायने क्या है? कई तरह के संदर्भों के मथने से कई चीज़ें उभरकर आई जिसे कभी तो अपनाया गया तो कभी उन्हे अपने घर, परिवार और रिश्तों से दूर रखा लेकिन फिर हम क्या सोचते हैं? क्या मथने के बाद निकलने वाले रूपों को सोचते हैं या हमेशा मथे जाने की वाली प्रक्रिया को?
मथने से जो भी निकला उसने समाज़ मे अपनी जगह कैसे बनाई? इन सवालों को हम चीज़ों से नहीं बल्कि उसके हर वक़्त रूप और आकार बदलने से देख सकते हैं। वो क्या है?
कई संदर्भ अपना आकार एक रास्ते की ही भांति बनाने की कोशिश मे रहते हैं। जिसका अहसास एक प्लेटफॉर्म की तरह से बयाँ होता है जहाँ पर कोई किसी को जानता नहीं है बस, राहगिर की तरह ही सब जाने जाते हैं। उनके नाम और काम के पैमाने किन्ही कहानियाँ के रूपों मे महकते हैं।
हर संदर्भ अपने अन्दर अपने ही शब्द और उनको सोचने के मायने बनाते हुये चलता है। मायने जो शब्दों से पनपते है और उसकी अन्दर बसे रूप किसी न किसी शख्स की कल्पना देते हुये उभरते हैं। यहाँ पर हमेशा एक सवाल अटक जाता है कि जिनको हम पढ़ या सोच रहे हैं वो शब्द है या कोई बोली?
इस सवाल में हमेशा एक खींचातानी रहती है। संदर्भों की रूपरेखा मे और वहाँ पर आये लोगों में इस सवाल से बनने वाली दुनिया जैसे कहीं गायब रहती है। हम इस सवाल को अगर कुछ यूं सोचे की, शब्द और उसका उच्चारण क्या है?
देखा जाये तो इन्ही दो चीज़ों मे पूरी पढ़ाई का माप - दण्ड छुपा रहता है। कभी वो किसी संदर्भ की बाहर की दुनिया मे भाग जाता है तो कभी शब्दों से बनी कहानी पर ही टिक कर रह जाता है। हमारे आसपास मे जैसे शब्दों और कहानियों की बौछारें सी जगमगाई रहती है। सभी उसी मे लीन से महसूस होते हैं। हर कहानी के जरिये किसी ज़िन्दगी को देखने की कोशिश होती है लेकिन इस कथन मे एक बहस छुपी रही है कि ज़िन्दगी कभी कहानी नहीं होती।
हमारा अपना जीना हमारी ज़िन्दगी के विपरित नहीं होता। उसी के संदर्भ मे कई कहानियाँ रिश्ते पनपते हैं। जैसे, छोटे - छोटे कामों की जगहें और मिलने के ठिकाने कभी निजी रूप मे नहीं होते वे खिलते हैं मिलने औ मिलकर चले जाने के ग़म में। जिसमे कभी मिलन तो कभी बिछड़ने के किस्से अपनी छाप छोड़ जाते हैं और उसी की कसक से नए दृश्य गढ़ने लगते हैं।
ये गढ़ना कभी बदलाव की आग मे नये रूप लेता है तो कभी बनने से टूटने तक के खेलों को खेलता है। हमारी ज़िन्दगी और हमारी जगहें इन सभी पलों से जुझती है। जिसके साथ कभी तो हमारी रोज़मर्रा से टकराव होता है तो कभी सिर्फ मानने के ऊपर होता है। क्या ये पल हमें कोई अनुभव नहीं करवाते?
मान लेते हैं - हर संदर्भ अपनी रूपरेखा और अपने अनुभवी समय से संवाद करता है। जिसके साथ मे जमीन से उठने वाले सपने और यादें किस तरह से संजोई जाती है? उनका रिश्ता वहाँ के माहौल से क्या होता है?
संदर्भों को लोग खुद के लिये बनाकर रखते हैं। उसमे होने वाले हर नमूनों को अपने रिश्तों की शक्ल देकर उसको अपने से बाहर ले जाते हैं। संदर्भ जैसे खुद को गढ़ने के जैसा होता है। जो एक सार्वजनिक अहसास खुद मे भर देता है। कहते हैं - हर संदर्भ मे जीने के समान बहुत कुछ होता है बस, उसको संवाद मे लाने का ढाँचा होना चाहिये।
पिछले दिनों कई तरह के संदर्भ देखे। कहीं पर मिलने के, कभी पर समाजनिक चर्चा के, कहीं पर कामों के दुनिया के, कहीं पर आगे की कल्पना करने वालो के, कहीं पर इंसान के भविष्य के चिंता जताने वाले तो कहीं पर बस, रूकने वाले।
कभी तो लगा जैसे ये संदर्भ है या महज़ ठिकाने। पहले तो लगा कि ये ठिकाने ही हैं बसर्ते ये देखना जरूरी है कि इनमे घुलने वाली बातों के रूप क्या है? समाजिक ढाँचों को अगर तलाशा जाये तो कुछ भी नज़र आ जाता है लेकिन बौद्धिक जीवन के ढाँचे क्या है? ये संदर्भ कहाँ है?
इसकी तलाश जारी है - फिर लगा की ये ठिकाने और संदर्भ बना - बनाया रूप और आकार नहीं मांगते बल्कि ये बनाये जाते हैं। गुटों के हिसाब से ये रूप पाते हैं।

Subscribe to:
Posts (Atom)