Wednesday, May 8, 2013

एक पुराना सवाल और एक नयी कोशिश



एक बार मेरे साथी ने मुझसे एक सवाल किया की लेखन में “अनुभव” और “कल्पना” के बाहर क्या है?

मैंने उसके सवाल का तुरंत तो कोई जवाब नहीं दे पाया मगर उसके इस सवाल ने मुझे कुछ सोचने कहिए या जो भी मैं लिखने की कोशिश करता हूँ उसको दोबारा से देखने का मौका जरूर दिया कि हम किसी के कहे ‘बोलों’, ‘उसकी कहानी’, ‘उसके अनुभव’ और ‘किसी कल्पना’ में जब जाते हैं तो उससे जुड़ने के या उसमें शामिल होने की हमारी सोच क्या होती है? हमारी भागिदारी और हमारा संवाद क्या होता है उससे?

मैंने ये सवाल जब खुद में महसूस किया तो समझ में आया की मैं जिन यादों और कहानियों में घूम व तैर रहा हूँ असल में वो उस क़िरदार की भी नही है जो मुझे सुना रहा है और उसकी भी नहीं है जो सुन रहा है। तो वो कहानी या बात किसकी है और मैं या वो उन कामनाओ में कैसे उतर रहे हैं? अब तक की बातों और मिलन में ये सवाल बार – बार दिमाग में घूम रहा था कि आखिर मैं उन बातों और ज़ज़्बातों को किस तरह से खुद में उतारूँ जो कि मैं खाली उसी को लिखने न लग जाऊँ या फिर कहीं वो बात ही न कह पाऊँ जो कि उस कहानी का सबसे असरदार पहलू बनकर उभरी थी। सुनने वाला और सुनाने वाले के बीच ये रिश्ता कभी बनने लगता है तो कभी टूट जाता रहा लगने लगा। लेकिन ज़ज़्बातों की एक लम्बी सी बिसात चलती रही जो आज़ाद थी हर लिखने और सोचे जाने के रिवाज़ से।

मैं जब भी किसी ऐसे शख़्स से बात करने के लिए बैठा जो बीती हुई बातों को अपने जीवन में हल्के तौर पर लेकर चलता है तो इस सवाल ने ज़्यादा जोर पकड़ा। इस हालात में मैं उस शख़्स के बेरूखेपन और याद रखने के अहसास से बखूबी मिल रहा होता हूँ। जो मैं उसे हल्केपन के हवाले भी नहीं कर सकता था और ना ही उसे उसके जीवन के बोलों उतार व फसा सकता था। इस वक़्त के लिए मुझे किसी तीसरी ज़ुबान की जरूरत पड़ती नज़र आती। जो की मेरे पास में नहीं थी और न ही उसके पास में। कही, सुनी और बोली बातें उस तीसरी ज़ुबान के लिए बनती नहीं है लेकिन कई ज़ज़्बातों और जीवन के भारी वज़नदार रिवाजों के बीच में अपनी जगह बनाने के लिए तीसरी ज़ुबान को उतारा व सोचा जा सकता है। वैसा ही मैं कुछ करने कि कोशिश में जुट जाता।

इस तीसरी ज़ुबान में मैं कुछ समझा या वो कुछ बोला, खाली यही नहीं होता। इसके अलावा कुछ और भी है जिसे सोचना बेहद जरूरी महसूस होने लगता।

सुनने के बाद में जब मैं लिखने पर आता तो कुछ समझ के आकंड़े खुलने लगते। लेकिन साथ ही साथ कुछ बिखरने भी लगता। जिसको मुझे समेटना पड़ता। तब लगता है जैसे - लिखना असल में अपनी ही अभिव्यक्ति तो गढ़ने के समान है। अक्सर जब हम किसी के जीवन में उतरते हैं तो हमारे साथ में अहसास बनकर कोई न कोई जरूर होता है। चाहें वो हमारी स्वयं  ही की छवि हो या फिर खुद के होने का अहसास। वही अहसास हमें या तो उस कहानी के भीतर ले जाने वाला बनता है या फिर वहाँ उस दुनिया के बीच में छोड़ देने वाला, नहीं तो अपने शब्दों - बोलो से हमें उस दुनिया के अन्दर बुलाने वाला। मगर इन सभी सूरतों में वो अहसास हमेशा अदृश्य ही बना रहता है।  

देखकर और सुनकर, इनके बीच की दूरी और अन्तराल में इस अनोखे खेल को महसूस किया जा सकता है। हम और हमारी नज़रों का पलड़ा हमारे स्वयं के शरीर और सोच के पैंबन्दो में  रचा जाने लगता है। जिसमे हम फिर अपने को छोड़ देते हैं। मैं अक्सर ये खुद के साथ में  महसूस करता हूँ।

यहाँ इस लेखन को सोचते हुए दो अलग – अलग तरह की धारायें उभरने लगती हैं।

पहली - खुद को छोड़ देना।
दूसरा - अपने से बाहर हो जाना।

“खुद को छोड़ देना” ऐसा महसूस करवाता है जैसे मैं उस दुनिया में बिना अपनी अवधारणाये, अपने वस्त्र, अपने चलन, अपना अनुभव और अतीत और अपने नज़रिये सब कुछ कहीं पीछे छोड़ आया हूँ। अब जो भी कुछ नज़र आ रहा है उससे मैं अवगत तो नहीं हूँ लेकिन उससे मिलने में मुझे मेरे “मैं” का अहसास बखूबी हो रहा है।

“अपने से बाहर हो जाना” स्वयं के स्वरूपों और तमन्नाओ में हर वक़्त गुंदता रहता है और अपने को छोड़ देना, खुद को ही रचने के समान होता जाता है।

कभी - कभी हम ये कहकर उस रचे गये माहौल में खड़े हो जाते है कि "उन्होनें अपने शब्दों से दुनिया बना दी थी।" और कभी - कभी इन कहे गये बोलो में राहें उनके जीवन की ही होती है उनके दाखिल होने की होती है, उनके बहने की होती है पर उनपर गोते हम खाने लगते हैं।

क्या हमें ज्ञात है कि ये दोनों सूरतें अपने में क्या संजो पाती हैं?

वक़्त का फिसलना - किसी समय के चिन्हो को पैदा करना भी होता है।
दृश्य का छूटना - जगह के बनने के अवशेषों को ज़िन्दगी देने के समान होता है।

इन दोनों ही स्थितियों में हम बखूबी खिलते हैं।


लख्मी

Monday, May 6, 2013

कुछ काले घेरे


हर वक्त कुछ काले घेरे आसपास ही रहते हैं। 


राकेश
 

Saturday, May 4, 2013

उपस्थितयाँ

उपस्थितयाँ कई तरह के वर्जन के थ्रू है। मान लेते हैं कि ये वर्जन - छवियां है। वे जो हर बार बदलती है - बदलकर हर बार भीड़ में खो रही हैं। सपोज़ - वे जब किसी जगह से गुजरी - तो वे नहीं रही जो बनकर वो किसी कमरे से निकली थी। वे जब किसी चलती गाड़ी के सामने खड़ी हुई तब वे वो भी नहीं जब वो किसी जगह से गुजर कर बनी थी। वे जब किसी शांत शख्स के सामने बैठी थी तब वो कुछ और थी। फिर जब वो किसी पागल शख़्स के सामने रूकी तो वो कुछ और हो गई।

उपस्थितयाँ विभिन्नताओं से सजी बनी है। उनमें अनेकों आवाज़े हैं। उपस्थित की कोई खास व चुनिंदा आवाज़ नहीं है। अगर इन आवाज़ों, रूपों, भावों, रिश्तों, परिवेशों से इसे बाहर कर दिया जाये तो शायद वे पूरी तरह से खुद को हाज़िर होने देगी।


लख्मी

Thursday, May 2, 2013

बचपना अब बाकी नहीं रह गया था।

वही जानी पहचानी आवाजें कानों में पड़ती जिनके लिये पीछे मुड़ना शायद जरुरी नहीं था और ना ही उन्हे सुनना। आज फूलजहान से छोटी उसकी बहन नूरी का भी रिश्ता तय होने वाला था। मगर उसके चेहरे पर खूशी ही नहीं बल्की खूब खिलखिलाती हसीं थी। जिसको देखकर उसके सारे रिश्तेदार उसकी बलाईयां ले लेते और शायद यही एक काम रह गया था उनके पास। फूलों सुबह से अपनी अम्मी के ट्रंक में से उनकी नई साड़ी पहनने की बात भी कर चूकी थी और "पूरा शिगांर करुगीं...पूरा शिगांर करुगी" की रट भी लगा चूकी थी।

एक तरफ घर में पुलाव की महक घूम रही थी लगभग पच्चीस-तीस आदमियों का खाना तो बनाना पड़ेगा "ये ले आओ...ये ले आओ" के नारे फैले थे। आज तो वैसे भी किसी के पास वक़्त नहीं था शाम की तैयारी थी। उसमें फूलों भी सुबह से चार बार साड़ी पहनती और खोलती लगा रही थी। खिलखिलाई सी वो आज सबसे खूबसूरत बनने की तैयारी में थी। बड़ी बहन की शादी में तो सुध ही नहीं थी तैयार होने की तो अब अपनी छोटी बहन कि शादी में क्यों कसर छोड़े? "अरी फूलों कहां है किसी को खबर है?” ( नीचे से किसी ने आवाज लगाई)

"अरे वो रही ऊपर साडी बाधं रही है। आज तो सजकर ही नीचे उतरेगी ये।" ( किसी में ताना कसते हुये कहा)
क्यों ना सजे मेरी बच्ची उसकी छोटी बहन की रिश्तेदारी हो रही है। मैं बधंवाऊगी मेरी बच्ची की साड़ी।"

कुछ देर के बाद फूलो रेशमी सतंरगी साड़ी में बाहर आई एक लम्बा सा घूघंट और अम्मी साथ में। सीढियां थोड़ी छोटी थी तो अम्मी उसे सम्भाल कर नीचे ला रही थी।

"बेटा घूंघट तो ऊपर कर ले गिर जायेगी।" पर हमारी फूलों अपनी बातों में किसी को जगह देती ही कहां थी। पता है वो क्या बोली?

"नहीं-नहीं अम्मी में घूंघट में ही जांऊगी बडीं बहन ने भी तो किया था शादी में "मैं भी करुगीं" और फिर हसंती हुई नीचे उतरती। अम्मी का ध्यान उसके पैरों पर ही था की कहीं ये फिसलकर गिर ना जाये तो उसको एक-एक सीढ़ी बोल-बोलकर उतार रही थी। अम्मी ने उसे नीचे उतारते हुए कहा था। हर कोई वैसे उसको ना जाने किनकिन बातों से खुश रखने की ही सोचता रहता था। वो बोली थी, "देखा कितनी खूबसूरत लग रही है हमारी फूलो। हटो मैं अपनी बच्ची की नज़र तो उतार लूं जरा।"

सारे के सारे आये रिश्तेदार उसकी तरफ में एक टक लगाये देख रहे थे। घूंघट में जो है वो क्या फूलो ही है या कोई और सीधी खड़ी है। ना कोइ का जोश, ना कपड़ों का चबाना!!!

उनमे से एक ने प्यार भरे स्वर में कहा, “अरे ये घूंघट में हमारी गिट्टी है क्या?”

इस आवाज़ में वो लहज़ा नहीं था जो वो अक्सर गली में सुना करती थी। उसने फौरन अपना घूंघट ऊपर किया आखों में सुरमा, गालों पर लाली और होठों पर लिपिस्टीक!

वो तुरन्त बोली, “मामू जान! मामू मैं कैसी लग रही हूँ लग रही हूं ना! बिलकुल बड़ी दीदी जैसी?”

उनके पास में "हां" के अलावा कोई और शब्द ही नहीं था। अब वो भी बाकी के लोगों के साथ में बैठ गई। जानती हो आसपास में बैठे सभी गली के लोग का तो जैसे ध्यान ही बट गया था। कभी तो वो रिश्तेदारों के ऊपर देखते तो कभी साड़ी में बैठी उस लडकी को। ना जाने क्या देख रहे थे जैसे सब कुछ गुम सा हो गया था। अब मुझे सगाई के लिये जाना था तो मुझे सभी अपने साथ में बैठाकर सारे इन्तजाम कराने के लिये कह दिया। अब सगाई की रसमें पूरी
करानी थी तो सभी ने कह दिया था की हम सारी रसमें फूलो से ही पूरी करायेगें। मैं रिश्तेदारों के बीच में बैठी थी। फूलों को कह दिया था की वो सारे समानों को मेरे हाथ में रखती जाये। तो वो एक-एक समान को देखती रही और मेरे हाथों में रखती गई। वो एक-एक समान को ऐसे देख रही थी की जैसे वो ना जाने क्या हो? पर उसका मन लग गया था उन रसमों में और अपनी कभी ना रुकने वाली नज़रों को घूमाती वो खिलखिलाती उन रसमों को निभाती गई। वो खूब जोर-जोर से हसनें लगी थी।

"मैं तो सब कबूल कर लूँ बस। मेरी फूलो का कहीं कुछ हो जाये। पता नहीं क्या होगा इसका?”

अम्मी उसको देख-देखकर बोले जा रही थी। बस, वो तो चारों तरफ में देखकर हँसे चले जा रही थी। ये नया काम लग रहा था। उसको जो वो किये जा रही थी। वो आज बहुत खुश थी। अपने नये रूप में बस अपनी साड़ी और कंगना को देखती फिर उसे घुमाती। बड़ी झूम रही थी। बस, जब सब कुछ हो गया तो वो सारे लोगों से दूर अपनी उसी खाट पर जाकर बैठ गई जिसपर वो हमेशा बैठकर सबके साथ में खेलती और बातें बनाती थी। उस दिन वो इतना अलग लग रही थी। ना के सभी उसको देखकर वो रोज का उसका थूकना और उसकी चिपचिपाहट को जैसे भूल चूके थे। भाभी भले ही आज बहुत सारे कामों को करते हुए। अपने ये दिन दोहरा रही थी पर आज तो उनके कामों पर कुछ भी ध्यान नहीं जा रहा था। बस, उबकी बातों के ऊपर ही सब कुछ था। वो तो बिलकुल खो ही गई थी। आज ऐसा लग रहा था जैसे की वो आज अपने रिश्ते को बड़े नजदीक से देखकर बता रही हो। वो अपनी बहन के बारे में नहीं पर अपनी गली में बैठी उस लड़की के बारे में बता रही थी जो खाट पर बैठी सब पर थूकती थी। या सबको टोकती थी। पर आज उसी खाट पर वो कुछ और ही थी। उसे कैसे यादों में दोहरा रही थी? नूरी!!

नूरी ने इस रिश्ते की गांठ में फूलो का बचपना भी बांध दिया था।

लख्मी

Friday, April 26, 2013

एक अवैध जगह

शहर में एक अवैध जगह में अपना घर जब कोई शख़्स बना लेता है तो उसे अपनी ज़िन्दगी का हिस्सा मान लेता है।उस हिस्से को अपना सहारा समझने लगता है। अगर इसे सत्ता स्वीकारती नहीं, कुछ कानुनों के आधार पर नजायज ठहराती है। तब लोग सत्ता को दोषी करार करते हैं, गालियां देते हैं। लेकिन उनका जगह के साथ क्या रिश्ता है उसे समझाने का तरीका नहीं मिलता और शख़्स उस चीज के लिये रोता और बिलखता है। जो उनकी अपनी है ही नहीं।
शायद जो अपने कब्जे की या कन्ट्रोल की पकड़ नहीं है तो उसे क्यों चुनते हैं लोग? क्या ऐसी जगह या सपनों की दुनिया सजाने का कोई खासा परमीट हमारे पास होता है?

एक जगह यानी जमीन का टुकड़ा जिसे सत्ता माप डण्डों के जरिये देखती है। या तो सब से नीचे का करार करती है या सबसे ऊपर का लेकिन बीच का कहां है ये ही सब की नज़र से औझल रहता है या रखा जाता है। वो उसे ही पता होता है जो उस जमीन के टुकड़े पर समय का एक लम्बा आकार तैय्यार कर देता है। हर तरह का जोखिम और कठिनाइयां को हर हाल में अपनाता है।

जब हमारे आगे कोई प्रहार होता है तो हम उस प्रहार के आसपास से ही उससे लड़ने का औजार ढूंढ लेते हैं। ताकी जो भाषा हम से लड़ रही है उस से टकराने के लिये लोहा ले सके। क्योंकि समाजिक ज़िन्दगी कहती है कि लोहा ही लोहे को काटता है। अगर मैं कहना चाहूं की तोड़ने वाली भाषा को तोड़ने वाली भाषा ही टक्कर दे सकती है तो इस लाईन के विरुध आप की क्या सलाह होगी?

समाज जिससे अलग हुये शख़्स जो अपना कोना बना कर खुद अपने जीने की वजहों को बना रहे हैं। जिनका समाज में आने से पहले कोई गणित नहीं बनता और ना ही कोई कल्पना बनती। इसके बावजुद भी एक परिक्रिया बनी एक अजब कल्पना जन्म लेती है। जो समाज अपने बहिखातों में तब ही दर्ज करता है जब उस शख़्स की आधी ज़िन्दगी ये बताते बताते बीत जाती है की उसकी सोच और विचारों कि भी दुनिया है। जिसका आधार वो खुद है। जो अपने वज़ूद से ताल्लुक रखता है। मौज़ूदगी को बयां करता है। इन्सान क्या है? जीवन और जड़ में इन के बीच जीने का वर्णन देना और बदलावों की परिभाषायों को तलाशते और बनाते है हमारी उम्र ही हमारा अनुभव सुनाती है। कहानियां गढ़ती हैं मगर कैसे? 

इन बीच की धाराओं में जीवन की किन झलकियों को मान्य रखा जायेगा के दरमियां ही जीवन झूलता है। क्या बोले और क्या बोलने से पहले रूके की परतों में वज़न बड़ता जाता है।

राकेश

Tuesday, April 23, 2013

शहर की राह में नये कदम

हर शख़्स अपने तरीके। जेब में कुछ पैसे। कुछ सपने लेकर किसी भी अनजाने शहर में अपना कदम रखता है। उसका रोज़मर्रा, एक भूमिका बन जाता है। इसके चलते-चलते वो शहर में आने जाने के, घूमने के अपने रास्ते खुद से रचता चलता है। वही रास्ता कहीं तो एक नक्शे की तरह उभरता है तो कभी नये नक्शे बना लेता है। ये कोई पहले से बना बनाया या जमा-जमाया नहीं बल्कि अपनी खुद की महफूज़ियत को और आसानी की परतों में अपना रूप इख्तियार करता है।

कदम-दर-कदम बड़ते-बड़ते रास्तों पर एक ऐसी राह बनाते हैं की उसपर चलने वाला अन्जान सा नहीं लगता बस, वो तो एक जैसा रूपान्तर रूप लेकर अपने ही आसपास में घूमता नज़र आता है। जिससे रिश्ता कोई हो या ना हो लेकिन इसका वजन लेना तो कोई भी जरुरी नहीं समझता बस, बीच राह में भी किसी से :

"टाइम क्या हुआ है?”
"ये रास्ता किधर जाता है?”
"वो कहां पडेगा? या कभी-कभी तो आंखो से आखें टकराती है और चेहरे से चेहरे के भाव ही एक दूसरे को अपनी तरफ में खींचने लगते हैं फिर मालूम नहीं पड़ता की जहन उस तरफ में इतना आकर्षित क्यों हो रहा है? फिर नजर से नजर मिलते ही दिदार हो जाता है।

न जाने क्यों जहन एक पल के लिये बेकार हो जाता है। भाव इतने नर्म हो जाते हैं। कि शहर भी अपने खुद के जीने के हाल बने मौसम से आजाद हो जाता है।

शहर की छवि और आकार आंखों में कल्पना चाहें ना समाये पर हर अपना शहर खुद से रचता चलता है। अपने मुताबिक उसमें काल्पनिक व वास्तविक का खेला-खाला समय भरता है। फिर अपने मुकमबल दुनिया बनाता है। हर रोज, हर पल जिसमें एक नये रिश्ते, काम, जगह शख़्स से मिलना है। कभी नजरों से तो कभी बातों से। वो मिलन हमारी ज़िन्दगी में कुछ ऐड करता है। पर हर कि मुलाकातों और मिलने की इच्छाये क्या जोड़ती हैं? शायद एक "भाषा" क्योंकि शायद हर शख़्स की शहर को समझने की। जीने की एक भाषा हर रोज़ बनाती है। लेकिन अपने ही शब्दों की 'बोली' को वो हर वक़्त बदलता रहता है।

इन अलग-अलग बोली और भावों से रचता शहर कितनी क्षमता में जीता है? और उस क्षमता में हर शख़्स अपने जीने के स्रोत कहां से उठाता है। ऐसी ही कुछ मुलाकातें हुई। 

जिसमें से एक हैं "मौलिक बाबू”

आज पूरे स्कूल पर मौलिक बाबू का ही कब्जा था। बस, सिर्फ सामने वाला बड़ा दरवाजा ही खुला था। दरवाजे के थोड़ा आगे की तरफ में ही एक डेक्स लगाये उसपर एक छोटा सा मयूर जग जग रखा था। उसमे बर्फ में लिपटी कई सारी छोटी-छोटी ट्यूब सी पड़ी थी।

आज सण्डे के दिन पौलियो की दवाई पिला‌ई जाती है। तो स्कूल में काफी औरतें, बच्चे और मां-बाप अपनी गोद के बच्चो को यहां लेकर आते और उन्हे पोलियो की दो बून्द पिलवाते। उस दिन स्कूल एक अच्छी खासी डाक्टर की दुकान या फिर बड़ा सा नर्सिगं होम सा लगने लगता। रोते-बिलगते बच्चे उन्हे सम्भालती मायें। पर हाथ पकड़कर ले जाते आदमी उन्हे देखकर लगता है की जैसे स्कूल ने अपना रूप ही बदल दिया हो। कोई उनके डेक्स से अन्दर नहीं जा सकता क्योंकि शायद वहां पर कोई काम ही नहीं है। वो अपने काम को बड़े प्यार से कर रहे थे और फटाफट बच्चों का मुंह खोलते और दवाई पिला देते ताकी बच्चे रोये नहीं।

मौलिक बाबू ये काम पिछले 18 महिनों से कर रहे हैं। यूपी से आये मौलिक बाबू यहां पर सरकारी नौकरी की तलाश में आये थे। कहते है कि इनके खानदान में किसी की भी सरकारी नौकरी नहीं है तो ये यहां पर सरकारी जमाई बनने चले आये। हर तरह के सर्वे इन्होनें यहां पर किये 'गाडी, घर, पानी और अब पोलियो। वैसे ज़्यादा पढ़ नहीं पाये पर अपने ही शब्दों में कहते है, "सरकारी नौकरी की तमन्ना तो तभी ख़त्म हो गई थी जब सरकारी नौकरी का फोर्म भरने में 30 रूपये और किसी सरकारी आदमी के साइन मागें गये थे। हमें इतना तो पता चल गया की शहर सरकारी नौकरी देने से पहले अन्य सरकारी दफ्तरों के दरवाजे दिखाकर मेल-मिलाव करवाता है कि कुछ सीख लो! एक बार एम.बी.बी.एस डाक्टर के साइन करवाने के लिये गया तो उन्होंने ये काम बताया था। पहले तो यूहीं मुंह उठाकर चल दिया करते थे काम पर जब से लोग डाक्टर साहब बोलने लगे तो डाक्टर बनकर आना पड़ा। यहां पर ऐसा तो है की जिस नजर से लोग देखते हैं तो वही बनकर जीना पड़ता है। नहीं तो दुनिया से लड़ो लेकिन हम-तुम परिवार वाले लोगों पर इसका वक़्त ही कहां है? “जितना मिले, जैसे मिले उसी मे गुजारा करो"  जिन्दगी जो देती है वो चुपचाप ले लो चाहे वो दुख हो या सुख" क्योंकि कर तो कुछ नहीं सकते।”

बस, इतना ही वो कह गये।




दूसरी मुलाकात :

एक उलझन रात के हर पहर को गहरा किये जा रही है। एक छोटी सी डिब्बी में उन्होनें अपनी कोने की उगंली डालकर उसे हल्का सा घुमाया उसपर उन्होनें आयोडैक्स जैसी कुछ चीज निकाली और बड़े प्यार से उसे पूरे दातों पर मल लिया और उसी से बनते थूक की पीक को पास ही में मारते हुए वो जमीन में देखते हुए बोली, "भईया अब क्या होना है हमारी झुग्गी का? कोई फैसला होना है या नहीं? आप तो कोर्ट जाते रहते हैं तो कुछ बताओ अब हम कब तक यहां पर है?”

वहीं साथ ही मैं बैठी एक औरत बोली: “अरी तुझे कुछ पता ही ना है की अभी कुछ जवाब दिया ही नहीं है कोरट ने बस इतना कहा है की रुकी है साल-छ: महीने के लिये क्यों भईया सही है ना?”

“अरी जब रुक ही गई है तो लाइट काहे नहीं दे रहे हैं बता?”

“अरी वो लाइट वाला कमिना कोन सा सरकारी वाला था वो भी हमारे तुम्हारे जैसा ही था अगर उसे यकी हो गया की अभी रुकी है साल भर के लिये तो तभी लगायेगा वो लाइट नही तो नही और अगर ये तोडनी ही होती तो वो 8 मई को ही ना तौड़ देते क्यो भईया?” "अरी तो मैं कोन सा कह रही हूँ की तोड़ दो कहीं अचानक ना आ जाये क्यों? अपने अन्दर चल रही उलझन को बाहर धकेल रही एक सीधी बहस थी शहर से, जिसमें अपना आपा खोना नहीं था बस, कई नियमों को जो अब जिन्दगियों पर रख कर शहर की कल्पना कि जा रही है वो पनपे समाज पर क्या मायने रखती है? जिन जिन्दगियों ने कई उतार-चडाव, समय का आना-जाना और कई फैसलों से अपनी जानकारी को बनाया है वो अगर खुद को देखना चाहे तो किससे सीधी बातचीत कर सकती है? बस, इसी को बडे-छोटे सवालों में उठाने की कशमकश चल रही थी। वो खुद ही सवाल बनाती और खुद ही अपने अन्दर कुछ चल रहे को जवाब के माध्यम से बाहर उतारती उनकी किसी भी बात का क्या जवाब हो सकता था? मैं क्या बोलता बस एक लाइन थी जो हमारे बीच मे खीचं गई थी। जो सहानूभूती और फैसलों को ताने-बाने मे लपेट रही थी। सब घूमा सा था। अब समझना क्या था बस रही कि इस लपेट के अन्दर ओर बाहर क्या है? “भईया बता देना कि हम हारे या
जीते"

और मुलाकतें अपने पहर को बदल गई।

लख्मी

Wednesday, April 17, 2013

सरल मोबाइल संदेश

घर में आज फिर से पन्नों ने बिखरना शुरु किया।
आज फिर से नाम उन्हीं कागजों में कहीं गुम गया॥
जिस ज़िन्दगी को इनमें ढूढंते हैं बस वही कहीं डूब जाती है।
और पन्नों के मुड़े-कुतरे निशानो में घूमती यादें अपनी ही धून बजाती हैं॥

आज फिर से घर के किसी कोने में यादों की बरसात है।
आज एक बार फिर मेरी उनसे पहली मुलाकात है॥

लख्मी