अपने एक साथी के साथ प्रहार शब्द को लेकर बात हुई. उसके सवाल में इस शब्द के मायने चाहे कुछ भी हो लेकिन ये शब्द जीवन के किसी न किसी हिस्से को अपने जोर के तले दबा ही लेता है. प्रहार कोई अकेला शब्द नहीं है और न ही अकेला इसका कोई मतलब है बल्कि ये अपने साथ में किसी बात, फेसले और हुकुम को उसकी भरोसाहीन गति के तहत उसे सामने की तरफ में फेंक देता है. जिसका मोल जीवन में उतना ही है जितना की हमारे हर बात पर अमल करने के जैसा होता है.
असल मायने में देखा जाये तो प्रहार कोई दंड या एक्शन नहीं होता. वो कोई आवाज़ भी करेगा ये भी नहीं होता और शांति के भाग कोई हिस्सा होगा ये भी. लेकिन इसकी भूमिका किसी बदलाव और तबदीली के माध्यम के रूप में ही होती जाती है.
जीवन और जीना सही मायने में देखा जाये तो इससे भरा हुआ है. हम चाहें तो भी इसके कोनो से बाहर नहीं हो सकते. दो अलग तरह के धाराओं हम बहते हैं - पहली बोद्धिक जिंदगी और दूसरी समाजिक जिंदगी. इसमें में हम खुद की बुनाई करते जाते हैं. कभी खुद को गिरते हैं तो कभी खुद को खड़ा करते हैं लेकिन होते इसी में हैं.
क्या हमने पता है - जीवन के कितने टुकड़े मिलकर एक याद बनाते हैं? लेकिन असल में ये हमारा सवाल नहीं है. हमारा सवाल है - जीवन के टुकड़े होती क्यों है और कैसे होते हैं?
हम बहुत कम महसूस कर पाते हैं किसी महीम और नाज़ुक प्रहार को. हर वक्त कुछ चटक रहा है और हर वक्त कुछ चकनाचूर भी. इन दोनों स्तिथियों को अपने बोद्धिक और समाजिक जीवन के बीच में खड़ा होकर समझने की जरूरत होती है. ये दोनों स्तिथियां मांग करती हैं उस बीच के वक्त में जाने की. क्योंकि जब एक समाजिकता प्रहार करती है तो बोद्धिक टूटती है और जब एक बोद्धिकता प्रहार करती है तो समाजिकता बिखर जाती है. हमने इनके दरमियाँ रहकर अपने शब्दों और चेतनाओं को उड़न में लाना होता है.
क्योंकि जब एक कलाकार अपने पूर्णरूप से कलाकार है तो उसमे पल रही मनुषयता का नष्ट है और अगर कोई मनुष्य अपने पूर्णरूप से मनुष्य है तो उसमे जी रहे कलाकार का नष्ट है.
प्रहार इनको बनाता है - बहस में लाता है और एक दुसरे को एक साथ लेकर जीने की उमंग देता है. असल में ये कोई बंटवारा नहीं है.
लख्मी
Thursday, January 28, 2010
Wednesday, January 27, 2010
किसी को पढ़ना क्या है?
पढ़ना अपनी अभिव्यक्ती से भेद में रहना। खुद को कोई Pouse देना, Start और End के बीच की धुनों में खुद को जमाये रखना। पढ़ना एक ब्रेकर की भांति अपने को शामिल किये रखता है।
असल, में पढ़ना कान, आँख और मस्तिक तीनों को एक साथ लेकर बहने के चलन के समान होता है। खुद की ज़ुबान के साथ खुद को सफ़र मे रखने के जैसा। सुनना अगर छवियों का नक्शा बनाता जाता है तो पढ़ना उन नक्शों के भीतर जाने ले जाने का न्यौता बनता है जिसमें हम अपनी रफ़्तार खुद से तय करते हैं किसी अन्य रफ़्तार के मोहताज़ नहीं होते।
जब कोई लिखता है तो कई छोटे-छोटे ऐसे पहलू उसमें दबे रह जाते हैं की उनको छूना या उनसे पार पाना बेहद कठिन हो जाता है। उन्ही पहलुओं से उस लिखने वाली शख़्सियत और लेखन मे आने वाले किरदार का गहरा रिश्ता उभरता है जिसे पिरोया गया है। ये रिश्ता कभी भेद बनता है तो कभी एक दूसरे के लिये कहीं पहुँचने के द्वार।
पढ़ना, उन द्वारों से होकर गुज़रने की कोशिश को बयाँ करता है। उन अनेकों छोटे पहलू किसी खास रिक्तस्थान की भांति बन जाते और उनके बीच खड़े होने का अहसास देते हैं। पढ़ने में हम खाली उसी को नहीं पढ़ रहे होते हैं जिसे लिखा गया है या बोला गया है। बल्कि उस जीवन तक तैर जाते हैं जिसमे वे सारा माहौल और दुनिया सजाई है। सुनने में और पढ़ने में एक यही महीम सा अंतर रहता है। सुनकर हम एक-एक करके आगे बढ़ते हैं लेकिन फिर भी हम एक पर ही रहते हैं मगर पढ़ना हमें सारी गिनती भूला देता है और दुनिया को परोस देता है।
पढ़ना हमें डूबने का अहसास देता है और सुनना हमें बह जाने का। इसी के बीच तैरती है सारी कायनात।

खमोशी - एक निर्जीवता
Silence - The Unconsciousness
कुछ देर खामोश रहने की कोशिश की। "खामोश" शब्द के असर को एक जीवित शरीर से टकराने के अहसास से। मगर उस कुछ ही समय में लगा मानो पूरा आसपास मुझमे खुद ही समाने की कोशिश कर रहा है। हर धीमी से धीमी आवाज़ अपना दायरा और बड़ा करती जा रही थी। लगता था जैसे मैं खुद को सुन सकता हूँ।
लेकिन, मैं ये कभी नहीं भूल सकता था कि मेरे इर्द-गिर्द बहुत बड़ा और गहरा शहर है जो बहुत तेजी से दौड़ रहा है और कितनों को बहुत पीछे छोड़ता भी जा रहा है। जिसे पकड़ पाना और उससे दूर जाना बेहद मुश्किल है।
इस कुछ ही समय ने मेरे अन्दर बहुत सी बातें और आवाज़ें भर दी थी। कल्पनाओं को खुला छोड़ने और उसके साथ बह जाने के लिए कई रास्ते खोल दिए थे।
ज़रा सोचें तो - जब हम खुद को सुन रहे होते हैं तो असल मायने में किससे मिल रहे होते हैं? किसी वक़्त से?, खुद के अन्दर बसे चेहरों से?, यादों से? या ताज़ा बनती कल्पनाओं से?
इसी तरह के कई सवाल बड़े होने लगते हैं।
मगर, खामोशी महज़ ज़ुबान को बन्द करना ही नहीं है शायद लेकिन इससे दिल और दिमाग का क्या रिश्ता है? वे तो निरंतर भागते - दौड़ते रहते हैं। नये और पुरानी चाहतों के दिवानेपन को पकड़कर नये मनसूबे बनाते हैं और कुछ ही पलों के बाद उन्हे तोड़ भी देते हैं। यही नीति लगातार चलती रहती है।
खामोशी का विराट रूप क्या है? खामोशी कहाँ तक जा सकती है? खामोशी क्या किसी को निर्जीव बना सकती है? इस कुछ समय में कुछ भी तो नहीं बदला और ना ही कुछ खामोश हुआ। मेरी ज़ुबान चुप थी मगर आसपास बहुत शोर में था।

Tuesday, January 26, 2010
फुटपाथ का द्वश्य
सड़क पर भारी-भरकम वाहनों की गिच-पिच से भरा शोर-गुल का माहौल। धूएँ की गंद और कानों के पर्दे को तकलीफ पहुँचाती। तिपहिया स्कूटर और कार इत्यादि के हॉर्न की आवाजें जो पल भर को झजोड़ के रख देती है।
अर्चना रेड लाईट के पास बने कॉरिडोर में बड़ी बसों आना-जाना लगा रहता है। जहाँ लगता है की किसी के लिये यहाँ ठहरने का वक़्त नहीं। सब किसी न किसी धुन में चले जा रहे है। रोज का एक मक्सद और रोज की कोई कोशिश जिससे माध्यम बनाकर ज़िन्दगी की किन्ही प्रतिक्रियाओं को अपने व्यक्तिव में गेरतें हैं।
वर्तमान जो कोई सांप बनकर जगह के सूनेपन को डस जाता है फिर कोई परी की कहानी माँ की ममता की गोद में सून्ने को मिलती है। बाप का साया सिर पर है तो जीवन की कोई भी कसौटी हो। अपनी परम्पराओं का पालन कर सब अपने लिये कुछ न कुछ बना ही लेते हैं।
आज सच के सामने खडे होकर जीना साधारण बात नहीं है। अनिश्चिता उस दलदल में ले जाती है जिसका कोई तल मालूम नहीं पड़ता। मन के तारों को जनह देने वाली उस छवि ने चंद पलों को जैसे बीतने से पहले ही रोक लिया हो। कुछ देर ठहरने का जो अनूभव के बाद जो ख्यालगोहि मैंने अपने आपसे की उसमे मुझे अपने सामने बनी छवि के प्रती मेरे मन वात्सल्याता का अंकुर फूटने लगा।
श्याम ढले जब रेड लाईट ने चलती गाड़ियों को लगाम देने का इशारा किया तो जैसे आस-पास रोशनी कोई गोला सड़क के उपर गिर गया हो। सारी गाड़िया रूक गये और हफ्ते इंजन गर्र-गड़ाने लगे। फुटपाथ पर एक 3 साल का बच्चा अपनी आँखों से सिस्क-सिस्ककर रो रहा था। चारों तरफ चौराहा और शोर-शराबे का माहौल जिसमें उस रोने वाले बच्चे का होसला अपना नियंत्रण खो रहा था। यातायात के सारे फंग्सन बने हुए थे। उस बच्चे का रोना किसी को सुनाई नहीं आ रहा था पर सब अपनी गाड़ियों में बैठे बाहर खड़े उस बच्चे की हालत पर तरस खा रहे थे। उसके करीब उस की शायद बहन थी जो उसके रोने को बार-बार नज़रअन्दज कर रही थी। वो अपने पास रखी स्टील की थाली को तडा-तड बजाये जा रही थी पर उसे जरा भी नहीं चूभ रहा था। जिसे देखकर शायद किसी का भी कलेजा मुँह को आ जाये।
इतनी संवेदना थी उसके मासूम से चेहरे में और सिस्कियों में जिसे महसूस करके मन व्याकुल हो उठा। मेरी व्याकुलता उसकी समस्या का समाधान नहीं थी। पता नहीं उसके इस हाल का जिम्मेदार कोन है और किसी जिम्मेदार ठहरा सकते है? मगर कम्बखत ये मेरे वहाँ होने पर लानत थी की क्यों न उस रोते बच्चे को गोद में उठा कर ममता दिखाई। खैर, समय निकल जाने के बाद खुद को कोसने का क्या फायदा। जरा उस लड़की को तो देखो जो बालपन में ही अपनी मेहनत का वो नजारा दिखाती जिसे देखकर हर आँखें हैरान हो जाती और कुछ उस नजारें को देखने के रोज आदी हो जाते वो भी हर बार की तरह उसके करतब देखकर चन्द शब्द जूबाँ पर लाकर खूद को तसल्ली देकर इस जगह से निकल जाते। वहाँ रह जाता तो सिर्फ उस फुटपाथ पर उन बच्चों की जिन्दगी का अंश। जो समय की कग़ार पर कभी उभरता और कभी अद्वश्य हो जाता।
वो लडकी सारी विपदाओं से अन्जान बनकर अपने रोज़ के रूटीन का अनुसरण कर खुद की कोई छवि बनाती जिसकी शायद ज़िन्दगी को भी जरूरत नहीं है। किसी को भला समझने के लिये 3-4 मिनट काफी होते हैं। हर रोज अगर यही द्वश्य आँखों को प्रभावित करता है तो वो कहीं न कहीं जीवन का हिस्सा बन जाता है। जो आप के हाजिर होने का संकेत देता है।
मेरे ठीक सामने खम्बे के पीछे खडे उस बच्चे का रोना अभी जारी था। उसकी बहन अपने शरीर का अंग-अग बांँस की लकड़ी की तरह मोड़ देती । यातायात के चंद लम्हात रोकते ही उसका जीवन का प्रक्रिया शुरू हो जाती। वो लगातार कलाइयों और बदन को मोड़ देने वाली क्रिया करने में व्यस्त हो जाती। सड़क पर खड़ी गाड़ियों में बैठे शख़्स आँखें फाड़े उसी ओर देखने लगते जहाँ उसके घायल हाथ-पाँव अपने दर्द का अहसास किये बिना मस्कत करने लग जाते। रोजाना के अभ्यास ने उसका शरीर लचीला बना दिया था। वो अपने हाथों को जमीन पर रखकर कला-बाजियाँ दिखाने लग जाती। एक बार फिर दो बार, इस तरह वो कई कलाबाज़ी एक साथ कर जाती। उसे देखकर लगता की अगर यही लड़की किसी जिमनास्टिक या किसी इंस्टीट्यूट में होती तो उसकी इस काबीलियत की तारीफें गढ़तें पर उस सड़क पर आए दिन बने माहौल की विवश्ता यही थी। वहाँ जो भी इस तरह का कुछ घटता उसे कोई बदल नहीं सकता था। जब वो लड़की दस कदम तक कलाबाजी करती हुई चली जाती। बच्चा वहाँ खड़ा हुआ रो रहा था। जैसे ही उसकी कलाबाजी खत्म हुई वो सड़क के पास बनी पटरी पर बिछाए जाल को उलांग कर स्कूटर, कार, मोटरसाइकिल वालों के पास चली जाती।
गोरे रंग और मासूम शक्ल वाला वो बच्चा उसे दूर जाता देख अजनबियों जैसा महसूस करता। वो लड़की उसे अपनी तरफ बुलाती जाल के इस पार पर वो सिर हिलाकर मना कर देता और वही कुदाकादी मचाने लगता। वो जाल के पास आता फिर जाल को छूता शायद वो कुछ समझने की कोई कर रहा था। मगर उसका बचपन उस पर लादे बोझ से छूटकारा दिला देता। वो जाल को छूता हुआ धीरे-धीरे दिवार की ओर चला जाता अपनी बहन के बूलाने पर भी वो वापस नहीं आता।
तभी सड़क की ग्रीन लाईट हो जाती और गाड़ियाँ रेस के मैदान में दौड़ने को अपनी जगह छोड देती। वो लड़की सब से पैसा मांगकर वापस उसी वहाँ से हट जाती और फि वो रेड लाईट होने का इंतजार करने लग जाती।
राकेश

Labels:
एक शहर है,
ज़िन्दगानी,
दैनिकता,
बदलाव,
बौद्धिक जीवन,
शख़्सियत
Saturday, January 23, 2010
तकनिक को पहनकर सोने के जमाने आ गये।
मेरे ख़्यालों की मलिका
रात भर जागा बनाकर
इंटरनेट को खटोला मन का
झाँकता रहा पूरी रात बनकर
कोई संत, की शायद गूगल विन्डों से कहीं मिल
जाये कोई मंत्र
दूर संचार भी दूर था
थी सूचनाओं की मच्छलियों की घूसपेठ
मेरे मन के बाज़ार में
मिल जाये कोई तो तंत्र
इस चोर बाज़ार में
जहाँ बसा सकूँ कोई अपनी चिंगारियों का बसेरा
वहाँ किसी की अनूमती न हो
हो बे-लगाम मेरी सोचों का सवेरा
इस बेबाक सफ़र में
न कोई लक्ष्य न कोई मंजिल
अन्जान है यहाँ हर हमराही हमारा
गली-गली में लगे चिन्ह वापसी के
दिखाया लाईव ज़िन्दगी का
तामाशाबिन नज़ारा
कोशिश तो बहुत की, कि धरलूँ टिम-टिमाती जूगनूओं को
पर न था हताशा को ये गवाँरा
थे तार उलझे-उलझे मेरे किस्मत के
खत्म कर दिया वारलेस सिस्टम ने
नये जमाने के मॉडम आ गये
तकनिक को पहनकर सोने के
जमाने आ गये।

Friday, January 22, 2010
हर समय हमारे साथ हमारी यद्दश्तौर और कल्पना
हम जो जीवन मे सोच रहे है उसका एक उदहारण, चित्र उभारना चाहिये। जो हमारी अवधारणाओं और विशेष विषय के उदाहरण पर विचार विमर्श उनको बाँटने से ही उनके जीवन बुनियाद मजबूत हो जाती है। जीवन के सभी तत्वों को गम्भीरता से लेना चाहिये जिससे ऐसा न हो की आप का लाइव दूसरों के पहलू से बहुत दूर हो जाये। यदी ऐसा होगा तो खुद में एक धूंधलापन पैदा हो जाने का डर आ जाता है। अपने जीवन को विशेष रूप से सोचने की कोशिश न छोड़ें।
अपने आपको हर किमत मे पकड़े रहे तभी बौद्दिकी ज़िन्दगी को हर्ष और उल्लास से जी सकेंगे। जीवन के संचार, संकेतों और प्रतिकों का अध्ययन है और आमतौर पर तीन शाखाओं में विभाजित है। शब्दों, लक्ष्ण और बातें जो वे उल्लेख के बीच सम्बंध, उनका औपचारिक संरचनाओं में संकेत के बीच सम्बंध लक्षण और उन लोगों पर न के प्रभाव के बीच सम्बंध जो है उन्हें उपयोग करें।
सकेतिकता अक्सर महत्वपूर्ण मानवविज्ञान आयाम होने के रूप में देखा है, उदाहरण के लिए का प्रस्ताव है कि हर संस्कृतिक, जीवन, समय को घटना संचार के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि विज्ञान के तार्किक आयामों पर ध्यान केंद्रित कुछ वे ऐसे कैसे जीवों के पूर्वानुमान के बारे में और अनुकूलन के लिए, अपनी दुनिया में जगह बनाने के लक्षणिक रूप में प्राकृतिक विज्ञान के लिए और जीवन के कर्मकांडो में भी सम्बंधित क्षेत्र लाक्षणिक सिद्धांतों अध्यन कर सकते हैं। हम अपने किसी उद्देश्य के रूप में संकेतो या अपनी जीवन प्रणालियों को समझने का एक
ग्रह बना सकते है।
जो हर समय हमारे साथ हमारी याद्दाश्त में स्थिर होगा और जिसका रूप की कल्पना का ढ़ाँचा जगह में बखूबी दिखेगा। जहाँ पर रहने वाले जीवों में सूचना का संचार रचनात्मक माहौल में शामिल किया है। दिमाग की एक उपज है जो समूहों और आर्कषण देने वाले माहौलों से उभरी एक कल्पना है।

बातचीत,
बौद्धिक जीवन
सार्थक दर्शण
ज़िन्दगी में जाने अन्जाने में किसी का किसी पर उधार हो ही जाता है। तो फिर क्यों न इस ज़िन्दगी के हर पहलू को जी भर कर जिया जायें। क्यो न ज़िन्दगी का कोई सार्थक दर्शण तलाशा जाये। जिस की पनाह में हम अपने से जूड़े पहलूओ से टकरा सकें। हर किसी में ये सहास नहीं होता बहुत से वक़्त के जरा करवट लेने से ही अपने कदम पीछे कर लेते हैं। उनके होने की किसी आहट तक किसी को नहीं होती है। मगर पिली धूप में जो जलता है वो सोने की तरह निखरता है। उसकी आहटों पर वक़्त भी निर्णय के मोड़ पर आ जाता है।
रिश्ता तो सिर्फ पहचान है आदमी के जीवन में किसी का दामन पकडे रहने की। जिससे की कोई उद्देश्य मानकर वो अपनी भूख का खुद निवाला बनता रहे और उसे जरा भी महसूस न हो पाये की वो धीरे-धीरे मकड़ी के जाल मे फँस रहा है। किसी न किसी दिन वो अपने शरीर का प्रतिनिधित्व छोड देगा। ये तत्व रूपी दूनिया में फिर कोई न फर्क होगा। सब एक-दूसरे को निष्ठावान होकर देखेगें।
क्या ऐसी कोई दूनिया है जिसको हम परीभाषित कर सकें? जिसमे इंसान का धर्म उसका मसीहा न हो। मसीहा देखना हो तो अपने जैसे किसी शख्स को बैठाकर उससे दो बातें करने मे ही मसीहा का दर्शण मिल जाये। क्योंकि मसीहा तो खुद इंसान में दिव्यमान है। जिसे देखने के लिये आँखों की जरूरत ही नहीं आँखे तो जगह में समझ कर चलने के लिये है सही गलत और किसी का होना न होने को भापनें के लिये है जो हर कण और हर जगह उजागर होकर सब मे मिला है उसे खोजने या समझने की जरूरत क्या है।
जीवन ही वही है। वो कब आता है, कब जाता है, कब सुनता है, कब नहीं सुनता है। ये सब माया है उसकी जो आप में है जिसका आप के मन में एक दिपक जल रहा है । अगर कुछ करना है तो उस जलते दिपक को तलाशों और उसे अपने अन्दर बुझने से बचाओ। बाहर का तूफान अपने आप शान्त हो जायेगा।

Subscribe to:
Posts (Atom)