Tuesday, August 7, 2012

आसपास एक रोल मॉडल

आसपास न तो पड़ोस है, ना ही निजी दायरा और ना ही वे सीमायें जिनको हम अपने जीने के तरीके मानकर चलते है। "आसपास" सोचने और जीने के कई पहलु और अंदाज़ के साथ खेलता है व मिलता है। "आसपास" अन्दर इतना घुलामिले अहसास की भांति होता है इसे सोचना न भी चाहे तब भी ये हमारे साथ जुड़ ही जाता है। किसी ऐसी फोर्स के साथ जो ना तो बाहर निकलने देती और ना ही अपने अंदर आसानी से दाखिल होने देती। "तुम कौन हो?” सवाल लिये ये हमेशा बहस मे रहता है। जैसे हमारा परिचय इस आसपास के नज़रियों से बनता और बदलता हो नियमित। जीवन का शायद कोई ऐसा सार नही है जिसे लोगों और जगह के बिना सोचा जा सकता है। तो ये लोग और जगह मिलेगे कहां? आसपास वो कहां का रूपक है। हम अपनी जीवनी, जीवन, कहानी,  सोच,  सवाल भी सोचे तब भी हमारी नब्ज का भराव इस कहां से ही रचा जाता है। 

ये कभी 'जहाँ' बन जाता है तो कभी क्षितिज़। कभी इसमें घूमते लोग समय का रुप ले लेते हैं तो कभी भविष्य यानि आने वाले समय का संकेत बन जाते हैं। जैसे किसी सक्रियेता की भूख के अंदर हम स्वंय शामिल हो रहे हैं। इस समझ से जुदा की ये अंदर है या बाहर? हम आसपास है या हमारा आसपास है? के गहरे और हल्के सवाल के बीच में जीवन की इतनी छोटी लकीरें खीचते हम किसी चीज की बुनाई मे है - जैसे नियमित है और जो बुना जा रहा है या जो बुनकर तैयार हो रहा है उसे कह रहे हैं आसपास। – ये कहना शायद ही ठीक हो लेकिन इसकी प्रवृति इससे कोसों आगे की है।
हम जिसे देखते है, भोगते हैं उसे अपने सप्रुत कर उसे चिंहित करने लगते हैं।
एक लिखने वाले के लिये, जीने वाले के लिये और जीवन बनाने वाले के लिये आसपास आगे की कल्पना दे पाता है जिसमें हम भले ही सोचे की ये "मैं" कर पाया लेकिन रॉल मॉडल जिनमे हम टकराये, भिड़े, जुस्तजू मे रहे, चौंकने मे रहे, वे आसपास हमें जैसे तोहफे मे दे देता है। क्या हम कभी सोच पाते हैं कि हम किनसे इन्सपायर होकर किसी दिशा को भेद पाये हैं? वे कौन है? 

हर एक पल मे बदलता नज़ारा और हर एक पल मे बदलती सोच हमें जैसे हर वक़्त "कोई" बख्श रहा है भले ही वे हमारी दिमाग उपज बन जाये पर उस का अंकुर किसी फोर्स को लिये है। सवाल आता है कि खुद को, सोच को, जानकारी को, कुछ बनाने को हम टेस्ट कहां कर पाते हैं? ये कोई है कौन?” आसपास में इस कोई की पहचान क्या है?

यह "कोई" मिलेगें कहाँ? आसपास में, समुह में, किताबों में या खुद में? "आसपास"  किसी के लिये ये "कोई" बन जाता है तो कभी यह "कोई" आसपास का चेहरा। ट्रांसफर होती ये छवि सक्रियता को बड़ाये रहती है। अपनी जिन्दगी, जिन्दगी सोचने के तरीक में इस भिड़ंत के साथ टकराना व जूझना बेहद महत्वपूर्ण बनता है। अनेको "कोई" कि कल्पना को साथ में लेकर चलना हर बार चैलेंज से ही टकराने के समान रहता है। आसपास वो कोई है?

एक शख़्स से बात करते हुये लगा की जैसे उस शख़्स ने खुद को दोहराया तो, वे अपने साथ में किसी छुपे हुए एक और "कोई" को बना गया। वे "कोई" जिसके बारे में सुना है। मगर देखा नहीं। उसको देखने की चाह ने किन्ही और शख्सों के बीच में उतार दिया। सवाल उभरा - कोई अपनी जिन्दगी की किस छवि को अपने साथ आगे ले जाना चाहता है और कौनसी छवि को परछाई बनाकर जीना चाहता है?

कई बार किसी शख़्स से मिलाकात होती और वो किन्ही और जीवनों में भेज देता। तार से तार जुड़ते शख्स एक दूसरे से चिपकते नहीं बल्कि किसी करंट की तरह स्पार्क करते जाते रहे हैं। आसपास इस अचिंहित तार की तरह हैं - जिसके स्पार्क ट्रांसफर होते पहलू बनाते है और अचिंहित दिशा को भेद कर कोई रूप बना पाते हैं।

लुफ्त अगर यह "कोई" बनकर जीने में है। जगह को रचने में है। अनेकों "कोई" के मिलने की जगह। वे जो काल्पनिक है, वे जो बिखरा हुआ है, वे जो परछाई की तरह है। वे जो अंधेरे में गायब नहीं होती बल्कि पूरे शरीर पर छा जाती है। विभिन्न अभिव्यक़्ति इन "कोई" के पीछे छुपी है। आसपास इन अभिव्यक़्तियों के साथ नियमित बहस मे रखता है।

आसपास क्या है को अगर सोचा जाये की “किसका आसपास?” तो - 
घर के मुखिया का?
स्कूल के किसी बच्चे का?
किसी जवान प्रेमी का?
किसी लेखक का?
किसी सरकारी मुलाजिम का?
किसी भटके मुसाफिर का?

वही सपाट, तरंगफुल, शौरगुल, शहरी रूप में उभरता या बयां होता शहर चुनौतीपूर्णतह बन बहुमुखी हो जाता है और अभिव्यक़्तियों के समक्ष खड़ा हो जाता है। बहुमुखी हो जाना यहां पर उभरता है - जिसके अनेको द्वार है जो हर घुसने वाले को कहीं भी निकाल सकता है या खड़ा कर सकता है। किसी बेग्राउंड की झलकी की तरह। वे जो हर वक़्त जोश मे रहती है, सर्तक रहती है, चुनौतीपूर्ण है, वो जो कभी सिंगल अवस्था कि चिहिंत धारियों को तोड़ती है। जैसे आसपास की कोई चिंहित तस्वीर नहीं हो। वे जो जहां पर खड़ा हो गया। वहीं पर उसका आसपास बनने लगता है।
आसपास की सक्रियेता को सोचना क्यों जरूरी है? कोई कब तक खुद को दोहरा सकता है? खुद को दोहराने में वे क्या मनचित्र बना पाता है? वे कब खुद से बाहर हो जाता है? कब लगता है कि उसे खुद को अब दोहराने से बाहर होकर सोचना होगा? इर्दगिर्द जीवन की अचिंहित झलकियों से हम क्या दुनियावी तरंगे बुन सकते हैं? कई लोग जो इन तरंगों को बनाते हुए निकलते हैं उनके समक्ष रहना क्या है? आसपास कई अनकेनी दृश्यों से बना मण्डल के समान है।
कुछ साथियों का गुट जो स्कूल टाइम से साथ मे रहे हैं। जीवन के मूल्यवान फैसलो को अपने जीवन का कारण मानते वे कामयाबी और ना कामयाबी को अपना हथियार नहीं मानते। कहां फेल हुए या कहां पर पास रहे को सोचना उन्होनें जैसे कब का त्याग दिया है। नफा नुकसान से अपना दिन दोहराते हैं मगर इस तराजू बट्टे की सोच से वे अपने जीवन को नहीं दोहराते। जो हो गया वे मूल्यवान फैसले के अन्दर से निकला कोई फल है जिसे मीठा मानकर जीना उनके लिये वर्तमान को आगे की ओर धकेलता है। उनके लिये धकेलना इतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना की वे आगे की ओर जा रहा है ये सोचना। 

कुछ दोस्तो से मिला :



सुभाष पिछले कई सालों से सब्जी की रेहड़ी लगाता है। गलियों मे सब्जी की रेहड़ी लेकर घूमना उसके लिये महज़ कमाई का रूट मेप ही नहीं बल्कि वे खुद घूमने मे रहना चाहता है से है। उनकी रेहड़ी पर जब खरीदारो की भीड़ लग जाती है तो वे रेहड़ी पर रखी टोकरी रेहड़ी पर बिखेर देते हैं तो सबको चुनने के लिये बोल देते हैं। हर कोई उस सब्जी के ढेर मे से खुद के लिये चुनना शुरू करते हैं।

यह करना क्या है? आसपास चुनने और छाटने के बीच रहता है।

देवा – पिछले कई सालो से लिफाफे बनाने का काम करते हैं। लिफाफे बनाने के लिये वे किसी पास की कबाड़ी की दुकान पर जाकर हर रोज़ बेकी गई रद्दी को चुनते है। किसी कॉपी मे अगर कुछ ही पन्ने भरे होते हैं तो वे उसे फाड़ कर नया बनाकर रख लेते हैं और किताबों को भी। बाकी के पन्नो के लिफाफे बनाने के लिये बैठ जाते हैं। लिफाफे बनाना उनका काम है लेकिन इसके लिये पेपर छांटना और नया करना उनके जीने के तरीके को ताज़ा बनाता है।

जैसे उनके तीसरे साथी - रात मे पोस्टर चिपकाने का काम करते हैं। वे जिन दिवारों पर रात मे पोस्टर चिपकाते हैं सुबह होते होते उन्ही दिवारों से उनका रिश्ता उन लोगो की तरह हो जाता है जिनके लिये वे पोस्टर लगाये गये हैं। ये महीन बदलाव क्या सोचने के तरीके को पुश कर पाता है।

उनके चौथे साथी राजू – शहरी घुमतू जगहों पर फोटो खींचने का काम करते हैं। उनकी एक दुकान भी है। मगर वे अपनी दुकान पर कम और बाहर ही ज्यादा दिखती है। शहरी फेमस जगहें जहां पर सबसे ज्यादा मुसाफिर आते हैं वे उनकी फोटों खिंचकर – दूसरे दिन उन्ही जगहों पर जाकर बैठ जाते हैं। कभी कभी होता है कि वहां पर वही लोग दोबारा आये लेकिन फोटो खींचवाते समय ये मिलन दोबारा जरूर होता है। यह मिलना क्या है?

उनके घर पर हर महीने एक गुट बैठता है। जिसमें हम बार कोई ना कोई नया शख्स जरूर होता है। हर कोई कुछ ना कुछ लिखकर लाता है और उसे सुनाता है। सुनाने के बाद मे वहां बैठा हर बंदा उससे जुड़ता अपना कुछ सुनाता है। वो हर मुलाकात के सुनाने को रख लेते है और अपना कुछ बनाने के लिये चले जाते हैं।

घर और बाहर उनके लिये कोई फर्क नहीं रखता। जब घर उनका बाहर बन जता है और कब बाहर उनका घर। वो अपनी उम्र के शायद कई पड़आव इस बाहर को बनाने मे दे चुकजे है। बाहर उनके लिये जीने का वो ससाधन है जिसमे वे कई और लोगों के बीच मे उतर जाते हैं।

किसी को भी देखकर कुछ लिख लेना उनके लिये शौक भी है और परिचित होने की राह भी। वे कई लोगों जो उनके दोस्त ही थे। उनका लिखा पढ़ते हुये कभी ये नहीं सोच पाये थे की वो भी कभी लिख सकते है। लेकिन उनकी पढ़ने की भूख ने उन्हे बदनाम कर दिया। पढ़ने की भूख लिखने की चाहत से ज्यादा कारगर होते हैं। जिसमा लिखना कौशल नहीं है। वे पढ़ने की भूख को एक दिशा देने के लिये होती है। जो उनके अन्दर जैसे घर कर गई है।

आसपास मे झलकियां या आसपास की झलकियां नियमित इस टकराव मे रहती है जिन्हे अनदेखा कर नहीं निकला जा सकता।

लेकिन ये आसपास लेखन मे किस तरह से आता है?

लख्मी

Friday, July 27, 2012

दीवारों के कान रोशनदान

हवा जैसे इस कमरे में बिना किसी बंदीश के सफर करती हो और धूप कोनों में से आकर चूम जाती हो। मटको को एक के ऊपर एक रखकर बना एक कमरा। तीन तरफ मटको की दीवारों के दूरी से बने अनेकों रोशनदान।जिससे बाहर की हर चीज़ शामिल हुई हो। तो दूसरी तरफ कमरे के अन्दर का हर माहौल और समय बाहर की दरों - दीवारों को खुद में मिला ले रहा हो। ऐसे रोशनदान जो दीवारों को दीवारें बनने का ओहदा भी नहीं दे पाये। और जो रोशनदान होने के बाद भी रोशनदान नहीं बन पाये। सभी कुछ एक – दूसरे की तस्वीरों में निगाह जमाने जैसा कोई खास पहलू के समान हो गया हो।

दीवारें, मजबूती और महफूजियत का दम भरने से दूर होती जाती। और अगर कुछ बाँटा भी जाये किन्ही से तो दूसरी तरफ या इस तरफ के बीच का गेप खत्म होने आसरा बना देती। कमरे में जैसे दीवारें कम और खिड़कियाँ ज्यादा हो। हर छेद एक झरोखा जो यहाँ के हर हिस्से को एक – दूसरे से जोड़कर एक ही बना देता है। इसका कोई "एक तरफ" नहीं है। कभी कोई अगर आये तो दरवाज़े की ओर जाने से पहले ही वे किसी भी दीवार से कुछ मांग ले, तो कभी वहीं से कुछ पकड़ा दे। अदला-बदली के बीच में खींची लाइनें शख्त नहीं रह हो जैसे। दीवार छूकर ही कुछ भी पकड़ लेने का खेल हो जैसे।

जिसमें मज़ा हो, जब चाहे उन्ही मटको की दूरी से बने छेदों से किसी को आवाज़ लगाकर बुलाने का। अन्दर खड़े हो और एक बाहर बनाने का। रात हो या दिन ये कमरा अनेकों लोगों का बसेरा बन जाये तो कभी कोई भी इस जगह से कोई कोना चुराकर वहीं पर रूक जाये। जो भी आये, अपनी जगह चुन वहीं पर जम जाये।

कमरे की एक रात -
नींद का ख़ुमार जोरों पर छाया है। हर कोई उसके संमदर में डुबकियाँ मारना चाहता है। रात बहुत हो गई है। कमरे में नज़र का जाना वाजिव है। लटकते तार और उसमें लगा एक 200 वाट का बल्ब। जिसकी रोशनी बाहर निकल रही है। खम्बों में भले ही लाइट जले या न जले लेकिन यहाँ इस कमरे में लाइट का जलना जरूरी है। सड़क पर गुप अंधेरा है। बल्ब के जलते ही कमरे के सारे छेदों में से रोशनी इस कदर बाहर आती जैसे वो सारी रोशनी की तेज़ तारों से ही वो कमरा जमीन से जुड़ा हुआ है नहीं तो अब तक न जाने कहाँ हवा में उड़ रहा होता। वो तारें कमरे से निकलती और जमीन की तरफ में बड़ती। ऐसा एक तरफ ही नहीं बल्की कमरे के चारों तरफ हो रहा है। कमरा किसी मोड़ के बीच में बना है। आसपास में रखे मिट्टी के समानों, बर्तनो और मिट्टी के ढेहरों पर पड़कर उनमें जैसे कई सोते हुए मोतियों को भी जगा रहा हो। रोशनी अपनी तरफ में इशारा कर है आगे की ओर बड़ने का। अपने को देखने का। वो रोशनी की तारें कमरे को जमीन से कुछ इस कदर बांधे है जैसे वो कोई हल्के जारजट के कपड़े का बना हो जिसे उड़ने से रोका हुआ है। नहीं तो वो आकाशगंगा में तैर रहा होता। बाकि की रोशनी के एक – एक तार पर कोई पक्षी बैठा। एक भारी इंट की तरह।
कई पक्षी उड़ान भर रहे हैं उस कमरे की छत तक पहुँचने को, अपना घौंसला बनाने को पर छत हाथ नहीं आ रही है। छत को तलाशने के लिये सभी इधर से उधर उड़ रहे हैं। एक दूसरे से टकरा रहे हैं।

कमरे का हर कोना जिसमें अनेकों छोटे बैठने के ठिकाने बने जिनमें घूमतू आवारगियों का अहसास है। किसके लिये हैं इसका कोई खास नेमप्लेट नहीं हो जैसे। कमरे का दरवाजा दिवारों के बने छेदों मे कहीं गुम है। कमरा बंद है या खुला इसके बीच है। अन्दर वाला बाहर में खड़ा है और बाहर वाला अंदर को जी सकता है। जिसने सोने का कोना और बैठने के ठिकाने को मिला दिया है।

कमरा बिना किसी सख्त विभाजन के बना है। बसेरों और राहगीरों की तलाश से बनी रौनक से सजता हुआ। कभी सराये तो कभी रेन बसेरा, कभी बसेरा। मगर इतना तो तय हो की हर कोई एक – दूसरे की महक से यहाँ पर खिंचा चला आता और रूक भी जाता। कमरे का अहसास लोगों में जैसे किसी रोग की तरह से फैले। जहाँ हर कोई अपनी चाहतों का बिछोना लिए चलता - गुज़रता हो। कुछ पल के लिए ठहरता और दिन के उजाले में कहीं खो जाता। फिर जब लौटता तो उसका चेहरा कहीं गायब सा होता लेकिन उसके शरीर का अहसास इतना गहरा होता की वो अपने साथ कई और लोगों के होने का आभाष साथ में लेकर आता।

लख्मी

पंखिले अहसास

लख्मी

अमूल्य विवरण

राकेश

Monday, July 16, 2012

काग़जात बक्से मे रखकर जमीन को खोदा जाता है



मैं मानता हूँ, “कितनी ही जिद् और टेंशनें हैं - किसी जगह में आने की, जाने की, कुछ बनाने की और साथ ही साथ टूटने की। मगर असल में ये सब की सब मेरे अन्दर हैं वो शहर में और न ही मेरे आसपास नज़र आती। मैं ही अपने अन्दर खुद का टूटना और बिखरना लिये चलता रहा और बाहर को रूखा - रूखा मानकर भी। क्या मैं अपने अन्दर ही दबकर रह गया हूँ? क्या वहीं से सब कुछ उभरता रहा?”

            *****************************************
कौन है जो पूरी जगह की तरफ से बोल सकता है?
कौन है जो पूरी जगह को बता सकता है?
कौन है जो पूरी जगह का चेहरा है?
कौन है?
                 ***********************************************
पहला शख़्स– क्या वो है जो अपने साथ 100 लोगों को लिये चलता है?
दूसरा शख़्स - क्या वो है जिसने लोगों के सरकारी दस्तावेज़ बनाये है?
फिर से पहला शख़्स - शायद वो है जिसने यहाँ पर लोगों को राशन दिलवाया है!
तीसरा शख़्स – यहाँ के प्रधान है - जो रात में कोई न कोई बुरी ख़बर सुनाते हैं।
***************************************************

"खुदी हुई जगह को रोज़ - रोज़ देखकर मैं हैरान था। इसको दोहराने के लिये शब्द आ कहाँ से जाते थे सबके पास। जबकी मैं शब्दों और बोलो से कमजोर पड़ रहा था। एक शाम मेरे साथी ने कहा, “बाहर जाओ और जगहों, लोगों को देखकर आओ उसके बाद में खुद से हर रोज़ एक सवाल पूछों।"

वो कौन – कौन से लोग होते हैं जो शहर की कल्पना और गढ़ना मे नहीं आते?
लेकिन किसी जगह के टूटने के वक़्त उससे जुड़ जाते हैं।
 
20 घरों की गली मे से दस घर टूटे पड़े थे।
  •     वहाँ से गुज़रने का मतलब क्या है?
जिसकी गली में कभी गाड़ी नहीं घुसती थी
वहाँ पर घूसने वाली पहली गाड़ी थी बुलडोज़र।
  • ये नज़ारा मैं कैसे देखूँ?
एक आदमी अपने टूटते हुए घर से दस कदम की दूरी पर बैठा
अपने घर को देख रहा है।
  • उसके सामने दस मिनट खड़े रहने का मतलब क्या है?
4 लड़कियाँ अपने रंगीन घर के तोड़े जाने पर ही रो पड़ी
जिससे पूरी गली आँसूओ से तर हो गई। वहाँ पर खड़ी
पुलिसकर्मी भी।
  • मैं वहाँ से भाग आया - क्यों?
जब उस डायरी पर लिखे सवालों को मैं देखता तो बनने और टूटने के बीच में खड़ा मैं एकमात्र शख़्स था जो खुद से लड़ रहा था। उस डायरी ने एक अपार दुनिया मेरे सामने खोल दी थी।

लख्मी

Thursday, July 5, 2012

सामने जो दिख रहा है

किसको देखना चाहता है दिल मेरा
कुछ पाना नहीं - कुछ खोना चाहता है दिल मेरा
खुद को देखने के लिये जब भी आया ये आइने के सामने
खुद को देखकर बस, चौंका है दिल मेरा।

रूप बदलता रहा हर वक़्त
कोई कहानी कहता रहा हर वक़्त
हर सुनने वाला खुद के बसाकर
बेज़ुबानी मे भी गुनगुनाता रहा दिल मेरा


राकेश